Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
कंडोम नहीं रखने पर दिल्ली में कैब ड्राइवरों को कटेगा चालान, जानें क्यों फर्स्ट एड बॉक्स में रखना
देशभर में जब से 'संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट' लागू हुआ है हर दिन चालान कटने के नए और अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं। रोज नए वाहन नियमों की वजह से सड़कों पर वाहन चालकों का गाड़ी चलाना मानों दुर्भर हो गया है। ऐसी ही नई आफत दिल्ली-एनसीआर कैब ड्राइवरों के सिर आ गई है। अब कैब ड्राइवरों को अपनी टैक्सी में कंडोम रखकर चलना जरुरी हो गया है। अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनका चालान कट जाएगा।
संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अब हर चौपाहिया वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स होना बेहद जरुरी है। ये नहीं होने पर चालान कटेगा। इसलिए हर कैब ड्राइवर को 'फ़र्स्ट ऐड बॉक्स' में कंडोम रखने पड़ रहे हैं। इसके पीछे वैसे एक और वजह से जिस वजह से यातायात पुलिस इस ओर ज्यादा जोर दे रही है।

इस कारण से रखने पड़ रहे हैं कंडोम
दिल्ली की 'सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन' के प्रेजिडेंट कमलजीत गिल ने एक इंटरव्यू के दौराना बताया, 'सभी सार्वजनिक वाहनों के ड्राइवरों को हर समय कम से कम तीन कंडोम लेकर चलना ज़रूरी है'। इसका इस्तेमाल किसी की हड्डी में चोट आने या फिर कट लगने पर किया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति को ब्लीडिंग होने लगती है तो कंडोम के ज़रिए इसे रोका जा सकता है। इसी तरह फ़्रैक्चर होने की स्थिति में उस जगह पर अस्पताल पहुंचने तक कंडोम बांधा जा सकता है'।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई कैब चालकों को भी नहीं मालूम कि उन्हें फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम रखना क्यों जरूरी है। ज्यादात्तर ड्राइवर सिर्फ चालान से बचने के लिए इसे फर्स्ट ऐड बॉक्स में रख रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
