Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Women's day Special: राष्ट्रपति ने देश की 29 हस्तियों को 'नारी शक्ति पुरस्कार' से किया सम्मानित, देखें लिस्ट
हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रपति भवन में भी इस दिन के लिए खास इंतजाम किये गए हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद साल 2020 और साल 2021 के लिए 29 हस्तियों को प्रतिष्ठित 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया। आइये देखते हैं उन चुनिंदा लोगों की लिस्ट।

नारी शक्ति पुरस्कार 2020
अनिता गुप्ता - बिहार - सामाजिक उद्यमशीलता
उषाबेन दिनेशभाई वसावा - गुजरात- जैविक किसान और जनजातीय स्वयंसेवी
नासिरा अख्तर - जम्मू एवं कश्मीर - नवोन्मेषी - पर्यावरण संरक्षण
संध्या धर - जम्मू एवं कश्मीर - समाज सेवी
निवृत्ति राय - कर्नाटक - कंट्री हेड, इंटेल इंडिया
टिफेनी ब्रार - केरल - समाजसेवी - दृष्टि बाधितों के लिये कार्य
पद्मा यांगचान - लद्दाख - लद्दाख क्षेत्र में भूली-बिसरी पाक कला और वस्त्र को दोबारा जीवित करना
जोधाइया बाई बैगा - मध्य प्रदेश - जनजातीय बैगा चित्रकार
सायली नंदकिशोर अगवाने - महाराष्ट्र - डाउन सिंड्रोम से पीड़ित कथक नृत्यांगना
वनिता जगदेव बोराडे - महाराष्ट्र - सांपों को बचाने वाली पहली महिला बचावकर्ता
मीरा ठाकुर - पंजाब - सिक्की ग्रास कलाकार
जया मुथू, तेजम्मा (संयुक्त रूप से) - तमिलनाडु - कलाकार - टोडा कढ़ाई
इला लोध (मरणोपरान्त) - त्रिपुरा - प्रसूति विज्ञानी और स्त्री रोग विशेषज्ञ
आरती राणा - उत्तरप्रदेश - हथकरघा बुनकर और शिक्षक

नारी शक्ति पुरस्कार 2021
सथुपति प्रसन्ना श्री - आंध्रप्रदेश - भाषा-विज्ञानी - अल्पसंख्यक जनजातीय भाषा का संरक्षण
तागे रीता ताखे - अरुणाचल प्रदेश - उद्यमी
मधुलिका रामटेक - छत्तीसगढ़ - समास सेवी
निरंजनाबेन मुकुलभाई कालार्थी - गुजरात - लेखिका और शिक्षाशास्त्री
पूजा शर्मा - हरियाणा - किसान और उद्यमी
अंशुल मल्होत्रा - हिमाचल प्रदेश - बुनकर
शोभा गस्ती - कर्नाटक - समाज सेवी - देवदासी प्रथा उन्मूलन के लिये कार्य
राधिका मेनन - केरल - कप्तान मर्चेंट नेवी - आईएमओ द्वारा समुद्र में असाधारण वीरता दिखाने के लिये पुरस्कृत पहली महिला
कमल कुम्भार - महाराष्ट्र - सामाजिक उद्यमी
श्रुति महापात्रा - ओडिशा - दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता
बतूल बेगम - राजस्थान - मांड और भजन लोक गायन
तारा रंगास्वामी - तमिलनाडु - मनोचिकित्सिक और शोधकर्ता
नीरजा माधव - उत्तरप्रदेश - हिन्दी लेखिका - ट्रांसजेंडरों और तिब्बती शरणार्थियों के लिये कार्य
नीना गुप्ता - पश्चिम बंगाल - गणितज्ञ

प्रधानमंत्री ने भी की मुलाकात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुरस्कृत हस्तियों के साथ मुलाक़ात की। गौरतलब है कि साल 2020 का पुरस्कार समारोह कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था। इसलिए इस साल साल 2020 के 14 और 2021 के लिय 14 पुरस्कार कुल 29 हस्तियों को प्रदान किये गए।



Click it and Unblock the Notifications
