Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
LPG Cylinder Rules 2026: कल से बदल जाएंगे रसोई गैस के नियम, निपटा लें ये जरूरी काम वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर
LPG Cylinder New Rules 2026: बीते कुछ समय से रसोई गैस (LPG) को लेकर किल्लतों का सामना कर पड़ रहा है। इसी बीच मई महीने की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 मई 2026 से गैस सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी से जुड़े नियमों में 5 बड़े बदलाव हुए हैं। तेल कंपनियों ने सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाए हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब और रसोई के बजट पर पड़ सकता है। अगर आपने इन नए नियमों की अनदेखी की, तो न केवल आपकी सब्सिडी रुक सकती है, बल्कि सिलेंडर की बुकिंग में भी भारी परेशानी आ सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में, जो हर गैस उपभोक्ता के लिए जानना अनिवार्य है।

1. मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप के जरिए होगी बुकिंग
अब गैस एजेंसी के चक्कर काटने या घंटों कॉल पर इंतजार करने की जरूरत नहीं है। 1 मई से बुकिंग प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया गया है। अब उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सिर्फ एक मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप मैसेज के जरिए घर बैठे अपना सिलेंडर बुक कर पाएंगे। यह सुविधा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है।
2. बिना OTP नहीं मिलेगी डिलीवरी
सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अब Delivery Authentication Code (DAC) को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी, जब तक आप अपने मोबाइल पर आया ओटीपी (OTP) डिलीवरी बॉय को नहीं देंगे, तब तक आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा। इसलिए, यदि आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो उसे आज ही गैस एजेंसी जाकर रजिस्टर करवा लें।
3. बुकिंग के बीच समय का अंतराल
नए नियमों के मुताबिक, एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के बीच एक निश्चित समय सीमा तय की गई है। शहर में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह गैप 25 दिन का होगा, जबकि गांव या सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह समय सीमा 45 दिन तय की गई है। इससे कालाबाजारी पर लगाम लगेगी।
4. PNG और LPG: एक साथ दोनों कनेक्शन पर रोक
सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार, यदि आपके घर में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) का कनेक्शन लगा हुआ है, तो आप साथ में LPG सिलेंडर नहीं रख पाएंगे। यदि आपके पास दोनों कनेक्शन हैं, तो आपको तुरंत एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। ऐसा न करने पर आपका गैस कनेक्शन ब्लॉक किया जा सकता है।
5. E-KYC: अब यह सिर्फ विकल्प नहीं, जरूरत है
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव E-KYC को लेकर है। 1 मई से बिना ई-केवाईसी के न तो सिलेंडर बुक होगा और न ही आपके खाते में सब्सिडी आएगी। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक या आधार प्रमाणीकरण के जरिए केवाईसी कराना अब हर उपभोक्ता के लिए अनिवार्य है।



Click it and Unblock the Notifications
