Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
MMS लीक होने पर क्या करें? जानें ऐसे हादसों से खुद को कैसे बचाएं? महिलाओं के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स
What to do if MMS is Leaked: बीते कुछ समय से 19 मिनट 34 सेकंड के एक MMS के वायरल होने से न सिर्फ सोशल मीडिया हिल गया है, बल्कि हर लड़की के मन में एक नई चिंता छोड़ दी क्या हमारी प्राइवेसी वाकई सुरक्षित है? आज के दौर में एक मोबाइल फोन हमारी यादों को संजो सकता है, लेकिन वही फोन किसी की जिंदगी दो हिस्सों में भी बांट सकता है। पहले सम्मान की जिंदगी, और बाद में बदनामी की लड़ाई। जब कोई निजी वीडियो बिना अनुमति के सार्वजनिक हो जाता है, तो यह सिर्फ एक क्लिप नहीं होती। यह भरोसे का टूटना है, मानसिक उत्पीड़न है, और व्यक्ति के अस्तित्व पर हमला है।
लेकिन यह जानना उतना ही आवश्यक है कि ऐसी घटनाएं पीड़ित की गलती नहीं होती। इस स्थिति में कानून पूरी तरह से पीड़ित के साथ खड़ा होता है और दोषियों को कड़ी सजा के प्रावधान हैं। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि MMS लीक होने पर तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, भविष्य में इस तरह की घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है,और भारतीय कानून ऐसे अपराधों को कैसे देखता है तथा इसके लिए क्या सजा तय की गई है।

19 मिनट का MMS ने बढ़ाई लड़कियों की चिंता
इन दिनों इंटरनेट पर 19 मिनट के वायरल वीडियो ने बवाल मचाया हुआ है। हालांकि स्वीट जन्नत जिनका फेक वीडियो वायरल हुआ है उनकी कोई गलती नहीं है। मगर बावजूद इसके उन्हें काफी कुछ सहन करना पड़ा और स्वीट जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से ये क्लियर भी किया था कि वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की वो नहीं हैं। मगर फिर भी लोगों ने भद्दे कमेंट कर उनका जीना मुश्किल कर दिया। ऐसे में अब इस वायरल वीडियो ने लड़कियों की चिंता बढ़ा दी। अब ये जानना जरूरी है कि MMS लीक होने पर क्या करें, कैसे बचें और कानून क्या कहता है।
MMS लीक करना है अपराध
सबसे पहले ये जान लें कि किसी की पर्सनल डिटेल, फोटो और वीडियो लीक करना कानूनी अपराध है। बता दें कि किसी की निजी तस्वीरें या वीडियो बिना अनुमति के सोशल मीडिया, वेबसाइट या चैट ग्रुप में शेयर करना या फैलाना कानूनी अपराध है, चाहे वह दोस्त, पार्टनर, एक्स, स्टूडेंट, सहकर्मी या कोई भी क्यों न हो।
MMS लीक होने पर तुरंत उठाएं ये कदम
1. घबराएं नहीं, भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें
मानसिक तनाव के कारण निर्णय गलत हो सकते हैं। किसी विश्वसनीय दोस्त, परिवार के सदस्य या महिला हेल्पलाइन से समर्थन लें।
2. वीडियो को ना हटाएं, सबूत सुरक्षित रखें
अगर कभी किसी के साथ ऐसा हो जाए तो वो घबराकर कोई ऐसा कदम न उठाएं कि आपकी कानूनी लड़ाई में बाधा आ जाए। आप वीडियो, फोटो का स्क्रीनशॉट, URL, पोस्ट लिंक, चैट आदि सुरक्षित रखें क्योंकि यही कानूनी कार्रवाई में मदद करेंगे।
3. तुरंत शिकायत दर्ज करें
आप बिना पुलिस स्टेशन गए ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप National Cyber Crime Portal www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही 1930 हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। बता दें कि इस तरह के मामलों में शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
4. प्लेटफार्म पर रिपोर्ट करें
Facebook, Instagram, YouTube, X (Twitter), WhatsApp, Telegram आदि में Nudity / Sexual Content / Privacy Violation करके रिपोर्ट भेजें - अधिकतर प्लेटफ़ॉर्म 24 घंटे में कंटेंट हटाते हैं।

ऐसे हादसों से खुद को कैसे बचाएं?
निजी वीडियो या फोटो मोबाइल/क्लाउड में स्टोर करने से बचें
फोन / लैपटॉप में मजबूत पासवर्ड + बायोमेट्रिक लॉक रखें
Google Photos / iCloud में ऑटो सिंक बंद रखें
पार्टनर या बॉयफ्रेंड को निजी डेटा भेजने से पहले 100 बार सोचें
ब्रेकअप, झगड़ा या गलतफहमी की स्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग सबसे बड़ा जोखिम बन सकती है
सार्वजनिक Wi-Fi पर डेटा शेयरिंग या बैकअप न करें
किसी के कहने पर कैमरा या स्क्रीन ऑन न करें
भारत में MMS लीक होने पर क्या कहता है कानून?
अगर किसी की निजी तस्वीर या वीडियो (MMS) उसकी सहमति के बिना सोशल मीडिया पर लीक या शेयर की जाए, तो यह अपराध माना जाता है। भारत में यह निजी जीवन और निजता का उल्लंघन है। ऐसा करने पर Information Technology Act, 2000 और Indian Penal Code (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत दंडनीय कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि IT Act Section 67 & 67A के तहत निजी/अश्लील वीडियो शेयर या पब्लिश करने पर 3-7 साल की जेल + भारी जुर्माना है।
IPC Section 354C (Voyeurism) के तहतमहिला की निजी मॉनिटरिंग / रिकॉर्डिंग / पब्लिश करना 3-7 साल की जेल है। IPC Section 509 के तहत किसी महिला की मर्यादा का अपमान करने पर 3 साल की जेल की सजा का प्रावधान है और POCSO Act नाबालिग के मामले में किसी भी तरह का अश्लील कंटेंट शेयर करने पर 7 साल से आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।
इन बातों का भी ध्यान रखें कि वीडियो आगे फॉरवर्ड करने वाला भी अपराधी है। व्यक्ति सिर्फ शेयर करने पर भी सजा पा सकता है, भले वह उसका निर्माता न हो।



Click it and Unblock the Notifications
