Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Modi Ji Thali: यूएस यात्रा से पहले अमेरिकी रेस्टोरेंट ने लॉन्च की 'मोदी जी थाली', ये होंगे स्पेशल व्यंजन
पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। अमेरिका में बसे भारतीयों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से नहीं छिपी है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले न्यू जर्सी के एक रेस्टोरेंट ने पीएम मोदी के सम्मान में 'मोदी जी थाली' लॉन्च की है। इस थाली की खासियत ये है कि इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के प्रसिद्ध व्यंजनों को एक थाली में पेश किया गया है।
इस थाली को लॉन्च करने वाले रेस्टोरेंट के मालिक श्रीपद कुलकर्णी ने एक वीडियो में बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका के आगामी यात्रा को मद्देनजर रखते हुए उनके नाम से एक थाली लॉन्च की गई है, जिसका नाम 'मोदी जी थाली' रखा गया है।

थाली में इन व्यंजनों को मिली जगह
रेस्टोरेंट के ऑर्नर और शेप श्रीपद कुलकर्णी ने इस थाली में भारत के अलग- अलग व्यंजनों जैसे खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों का साग, दम आलू, इडली, ढोकला, छाछ, पापड़ और बहुत कुछ व्ंयजनों को शामिल किया है। मेन्यू में बाजरा का भरपूर उपयोग किया गया है। हालांकि अभी इसे ग्राहकों के लिए शुरू नहीं किया गया है। रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि जल्द ही हम इसे शुरू कर देंगे और सही रहा तो बहुत जल्द दूसरी थाली डॉ. जयशंकर के नाम पर शुरू की जाएगी, क्योंकि भारतीय अमेरिकी समुदाय के बीच इसकी मांग है।
पसंद आ रहा है इस थाली का स्वाद
उन्होंने आगे कहा कि इस थाली को हमारे भारतीय लोगों ने खाया है और सभी को बेहद पसंद आ रहा है। रेस्टोरेंट ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई जानकरी नहीं दी है। हालांकि रेस्टोरेंट का कहना है जल्द ही इसकी कीमत के बारे में जानकारी दी जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जून में राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन पर अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी भी करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
