Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज
Mother's Day 2026 Special Recipe: 10 मई 2026 का दिन माताओं को समर्पित है, जी हां, इस दिन मदर्स डे मनाया जाएगा जो मां के लिए प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है। इस दिन उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखना हमारा फर्ज है। हर दिन मां हमारे लिए किचन में खाना बनाने में लगी रहती है लेकिन इस दिन को खास बनाने के लिए आप मां को इस मदर्स डे (Mother's Day) पर आप एक शानदार ब्रेक दे सकते हैं। यकीन मानिए, आपको शेफ बनने के लिए घंटों आग के सामने खड़े होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बिना गैस जलाए, बिना चूल्हे के और महज 10 मिनट की तैयारी के साथ ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं होग। तो चलिए, इस मदर्स डे अपनी मां को किचन से 'Off' देते हैं और इन 3 मजेदार 'Fireless' रेसिपीज के साथ उन्हें सरप्राइज करते हैं।

1. क्रीमी फ्रूट योगर्ट बाउल (Creamy Fruit Yogurt Bowl)
यह डिश जितनी ताजा है, उतनी ही सेहतमंद भी। सुबह के नाश्ते के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
क्रीमी फ्रूट योगर्ट बाउल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 कप गाढ़ा दही (हंग कर्ड हो तो और अच्छा)
2 बड़े चम्मच शहद या पीसी हुई चीनी
कटे हुए फल (केला, सेब, अनार, अंगूर)
मुट्ठी भर सूखे मेवे (बादाम, अखरोट)
थोड़ा सा इलायची पाउडर
क्रीमी फ्रूट योगर्ट बाउल बनाने की विधि
एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह क्रीमी हो जाए।
इसमें शहद और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
अब ऊपर से कटे हुए ताजे फल और ड्राई फ्रूट्स डालें।
इसे 5 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें और ऊपर से थोड़ा सा शहद और डालकर मां को सर्व करें।
2. वेजी चीज सैंडविच (Veggie Cheese Sandwich)
बिना टोस्ट किए भी यह सैंडविच बहुत ही क्रंची और स्वादिष्ट लगता है। बच्चे इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं।
वेजी चीज सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड स्लाइस (व्हाइट या ब्राउन)
खीरा, टमाटर और प्याज (पतले कटे हुए)
चीज़ स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ चीज़
मक्खन (Butter)
हरी चटनी या मेयोनीज़
नमक और काली मिर्च पाउडर
वेजी चीज सैंडविच बनाने की विधि
ब्रेड के किनारों को काट लें और एक तरफ मक्खन और दूसरी तरफ हरी चटनी/मेयोनीज़ लगाएं।
एक स्लाइस पर खीरा, टमाटर और प्याज की परत सजाएं।
ऊपर से चुटकी भर नमक, काली मिर्च और चीज़ स्लाइस रखें।
दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करें और तिरछा काटकर सर्व करें।
3. इंस्टेंट ओरियो चोको बॉल्स (Instant Oreo Choco Balls)
मीठी डिश के बिना कोई भी जश्न अधूरा है। यह डिश मां का मूड तुरंत फ्रेश कर देगी।
इंस्टेंट ओरियो चोको बॉल्स बनाने के लिए सामग्री
1 पैकेट ओरियो बिस्किट
2-3 बड़े चम्मच कंडेन्स्ड मिल्क या क्रीम चीज़
नारियल का बुरादा या कोको पाउडर (कोटिंग के लिए)
इंस्टेंट ओरियो चोको बॉल्स बनाने की विधि
ओरियो बिस्किट्स को एक प्लास्टिक बैग में डालकर बेलन की मदद से बारीक चूरा कर लें।
इस चूरे को एक बर्तन में निकालें और इसमें कंडेन्स्ड मिल्क मिलाकर एक सख्त आटा (Dough) जैसा गूंथ लें।
अब छोटे-छोटे बॉल्स (लड्डू) बनाएं।
इन बॉल्स को नारियल के बुरादे या कोको पाउडर में रोल करें ताकि ये दिखने में आकर्षक लगें।
5-10 मिनट सेट होने दें और आपकी 'मदर्स डे स्वीट' तैयार है!



Click it and Unblock the Notifications
