Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Mother's Day 2026 Wishes For Mother In Sanskrit: मदर्स डे पर देववाणी संस्कृत में कहें अपनी मां को धन्यवाद
Mother's Day 2026 Wishes For Mother In Sanskrit: भारतीय संस्कृति में मां को ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। वेदों में कहा गया है 'मातृदेवो भव', यानी मां साक्षात देवता के समान है। मदर्स डे (Mother's Day 2026) एक ऐसा अवसर है जब हम उस ममता की मूरत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। ऐसे में यदि हम अपनी भावनाओं को 'देववाणी संस्कृत' के श्लोकों और संदेशों के जरिए कहें, तो यह न केवल प्रभावशाली होगा बल्कि हमारी जड़ों और संस्कारों को भी दर्शाएगा। आज 10 मई 2026 को मदर्स डे के इस पावन पर्व पर, अपनी जननी के प्रति प्रेम प्रकट करने के लिए यहां संस्कृत के 50 से अधिक सर्वश्रेष्ठ श्लोक, कोट्स और संदेश उनके हिंदी अर्थ सहित दिए गए हैं। आप भी इस खास दिन पर अपनी मां को भेजें ये संस्कृत श्लोक, संदेश और कोट्स। अगर मां साथ में हैं तो आप उनके लिए कार्ड बनाकर उसमें इन कोट्स को लिख सकते हैं और दे सकते हैं। लेकिन मां आपसे दूर रहती हैं तो आप उन्हें व्हाट्सअप या फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं।

मां की महिमा को याद करते हुए मदर्स डे पर शेयर करें ये प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक (Sanskrit Shlokas with Meaning)
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।
अर्थ: जननी (मां) और जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊंचा है।
कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति।
अर्थ: पुत्र भले ही बुरा हो जाए, लेकिन माता कभी बुरी नहीं हो सकती।
नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रपा॥
अर्थ: माता के समान कोई छाया नहीं, माता के समान कोई सहारा नहीं।
माता के समान कोई रक्षक नहीं और माता के समान कोई जीवनदाता नहीं।
मातरं पितरं चैव साक्षात्प्रत्यक्षदेवताम्।
अर्थ: माता और पिता साक्षात प्रत्यक्ष देवता के समान हैं।
सहस्रं तु पितृन् माता गौरवेणातिरिच्यते।
अर्थ: गौरव और सम्मान की दृष्टि में माता का स्थान पिता
से एक हजार गुना अधिक ऊंचा है।

मदर्स डे पर मां के लिए छोटे और सुंदर संस्कृत संदेश (Short Sanskrit Wishes)
मातृदिवसस्य शुभाशयाः! (मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!)
त्वं मम जीवनस्य आधारः असि। (आप मेरे जीवन का आधार हैं।)
नमो मातृरूपायै। (मां के रूप को मेरा नमन।)
जननी जयतु। (मां की जय हो।)
मम माता मम गौरवम्। (मेरी मां मेरा गर्व है।)
सदा माता वर्धताम्। (माता का आशीर्वाद सदा बना रहे।)
मातृदेवो भव। (माता को देवता मानकर पूजें।)
वन्दे मातरम्। (माता की वंदना करता हूँ।)
पुण्यमयी मां नमामि। (पुण्यमयी मां को नमस्कार है।)
मम कृते माता एव ईश्वरः। (मेरे लिए माता ही ईश्वर है।)

मदर्स डे पर मां के लिए संस्कृत कोट्स और हृदयस्पर्शी पंक्तियां (Heart Touching Quotes)
अम्बा इति शब्दः एव आनन्ददायकः। (अंबा (मां) शब्द ही आनंद देने वाला है।)
मातुः आशीर्वादेन सर्वं सिद्धयति। (माता के आशीर्वाद से सब कुछ सिद्ध हो जाता है।)
संसारे मातुः स्नेहः अतुलनीयः अस्ति। (संसार में माता का स्नेह अतुलनीय है।)
न मातुः सदृशं किञ्चित्। (माता के सदृश कुछ भी नहीं है।)
मातृप्रेम न कदापि क्षीयते। (माता का प्रेम कभी कम नहीं होता।)
त्वमेव माता च पिता त्वमेव। (तुम ही माता हो और तुम ही पिता हो।)
माता एव प्रथमा आचार्या। (माता ही पहली गुरु होती है।)
सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमयः पिता।

(माता सभी तीर्थों के समान है और पिता सभी देवताओं के समान।)
मातुः ह्दयं सर्वदा विशालं भवति। (माता का हृदय सदैव विशाल होता है।)
जनन्याः समं मित्रं नास्ति। (माता के समान कोई मित्र नहीं है।)
मातृशक्तिः परमशक्तिः। (मातृशक्ति ही परमशक्ति है।)
माता रक्षति पुत्रं सदा। (माता हमेशा पुत्र की रक्षा करती है।)
मातृचरणेषु मम श्रद्धा। (माता के चरणों में मेरी श्रद्धा है।)
मां विना गृहं शून्यम्। (मां के बिना घर शून्य है।)
माता अस्ति चेत् सर्वम् अस्ति। (मां है तो सब कुछ है।)
अम्ब! त्वां शतशः नमामि। (हे मां! तुम्हें शत-शत नमन।)
मम जीवने मातुः स्थानं सर्वोच्चम्। (मेरे जीवन में मां का स्थान सर्वोच्च है।)
सदा तव छायायाम् तिष्ठानि। (सदा आपकी छाया में रहूँ।)
माता सुखस्य कारणम्। (माता सुख का कारण है।)
मातृस्नेहः पवित्रतमः अस्ति। (माता का स्नेह सबसे पवित्र है।)
मातुः वदने शान्तिः अस्ति। (माता के चेहरे पर शांति है।)
नमो नमः मात्रे। (माता को बार-बार नमस्कार।)
तव आशीर्वादः मम कवचम्। (आपका आशीर्वाद मेरा कवच है।)
माता एव मम संसारः। (माता ही मेरा संसार है।)
सुखदात्री मां वन्दे। (सुख देने वाली मां की वंदना करता हूँ।)
जननी सदृशं न कोऽपि। (माता के जैसा कोई नहीं है।)
मातृवत् परदारेषु। (पराई स्त्री को माता के समान समझें।)
मातृभक्तः सदा सुखी। (मातृभक्त सदैव सुखी रहता है।)
अम्ब! त्वं करुणामयी असि। (हे मां! तुम करुणामयी हो।)

माता न केवलं जनयति, अपितु संस्कारान् अपि ददाति।
(माता न केवल जन्म देती है, बल्कि संस्कार भी देती है।)
मातुः नेत्रयोः प्रेम अस्ति। (माता की आँखों में प्रेम है।)
विश्वस्य मूलं माता। (विश्व का मूल माता है।)
जनन्याः ऋणं कदापि न मुक्तं भवति। (मां का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता।)
मम प्रथमं अक्षरं 'मां'। (मेरा पहला अक्षर 'मां' है।)
मातृदिवसस्य मंगलकामनाः। (मातृ दिवस की मंगल कामनाएं।)



Click it and Unblock the Notifications
