Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
National Siblings Day पर अपने भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश, दिन को बनाएं खास
National Siblings Day 2026 Wishes: अगर दुनिया में कोई सबसे अच्छा और मजबूत रिश्ता है तो वो है भाई-बहन का रिश्ता। इनके बीच में खटपट होती है तो एक-दूसरे के राजदार भी यही होते हैं। यह रिश्ता भावनाओं का एक ऐसा रोलरकोस्टर है जहां सुबह रिमोट के लिए खूनी जंग होती है, तो शाम को एक-दूसरे के सीक्रेट्स को दुनिया से छिपाने की परफेक्ट पार्टनरशिप। अगर हम ये कहें कि भाई-बहन ही एक-दूसरे के सच्चे और अच्छे दोस्त होते हैं तो ये गलत नहीं होगा। 10 अप्रैल का दिन इन्हीं खट्टी-मीठी यादों को ताजा करने का होता। अगर आप भी अपने भाई-बहन संग इस खास दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ स्पेशल संदेश, कोट्स और शायरी। आपके भाई-बहन दूर हों या पास, जब वो इन संदेशों को पढ़ेंगे तो चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान बिखर जाएगी। आप इन्हें सोशल मीडिया पर भी पुरानी फोटो के साथ शेयर कर दिन को यादगार बना सकते हैं।

भाई के लिए खास संदेश (Special Wishes for Brother)
"मेरा रक्षक भी है, मेरा दोस्त भी है, भाई मेरा मेरे लिए खुदा का सबसे खूबसूरत तोहफा है।"
"भाई चाहे कितना भी छोटा हो, बहन के लिए वो पिता जैसा सम्मान और प्यार रखता है।"
"मेरे हर सीक्रेट का लॉकर, मेरे हर दुःख का डॉक्टर-हैप्पी सिबलिंग्स डे भाई!"
"जीवन की हर मुश्किल में जिसके साथ होने का एहसास ही काफी है, वो मेरा भाई है।"
"भाई तू मेरा वो दोस्त है जिसे मैं कभी चुन नहीं सकता था, पर तू ही वो है जिसे मैं कभी खोना नहीं चाहता।"
"बचपन की वो शरारतें और तेरी वो डांट, सच में बहुत याद आती है।"
"दुनिया के लिए तू एक इंसान होगा, पर मेरे लिए तू पूरी दुनिया है।"
"भाई का प्यार किसी ढाल से कम नहीं होता।"
"खुशकिस्मत हूँ मैं कि मुझे तेरे जैसा भाई मिला।"
"हैप्पी सिबलिंग्स डे उस इंसान को जो मुझे मुझसे ज्यादा जानता है।"
बहनों के लिए दिल छू लेने वाली पंक्तियां (Sweet Messages for Sister)
"बहन वो फूल है जो पूरे घर के आंगन को महका देती है।"
"चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए, बहन हमेशा छोटी बच्ची ही रहती है।"
"खुदा का शुक्रिया कि उसने मुझे एक ऐसी बहन दी, जो मेरी बेस्ट फ्रेंड भी है।"
"बहन का प्यार शीतल हवा की तरह होता है, जो हर जख्म को भर देता है।"
"जब भी मैं उदास होता हूँ, मेरी बहन की मुस्कान सब ठीक कर देती है।"
"रिश्ते में तो हम भाई-बहन हैं, पर दिल से तू मेरी परमानेंट क्राइम पार्टनर है।"
"मेरी बहन, मेरी शान, मेरे घर की पहचान।"
"मम्मी की डांट से बचाने वाली वो फरिश्ता मेरी बहन ही है।"
"तू है तो जीवन के हर रास्ते आसान लगते हैं।"
"मेरी प्यारी बहन को सिबलिंग्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!"
बहन-भाई दिवस के मजेदार और फनी मैसेजेस
"हैप्पी सिबलिंग्स डे! तू आज भी मम्मी-पापा का दूसरा सबसे पसंदीदा बच्चा है।"
"शुक्र मना कि मैं तेरा भाई हूँ, वरना इतने राज कोई और नहीं छिपा पाता!"
"तेरी शक्ल बंदर जैसी है, पर दिल से तू इंसान ही है। लव यू!"
"दुनिया का सबसे बड़ा ब्लैकमेलर होने का अवॉर्ड तुझे ही मिलना चाहिए।"
"मुझे आज भी याद है मम्मी ने कहा था कि तू मुझे कचरे के डिब्बे से मिला था!"
"तू इरिटेटिंग है, तू पागल है, पर फिर भी तू मेरी अपनी है।"
"सिबलिंग्स डे की बधाई! अब जल्दी से मेरा रिमोट वापस कर दे।"
"भगवान ने तुझे मेरा भाई बनाया ताकि मेरी सहनशक्ति की परीक्षा ले सके।"
"तू मेरे जीवन का वो वायरस है जिसे मैं डिलीट भी नहीं कर सकता।"
"हैप्पी सिबलिंग्स डे, ओ मेरे प्यारे और इकलौते दुश्मन!"
भाई-बहन पर भावुक शायरी
"लड़ना-झगड़ना है इस रिश्ते की शान
भाई-बहन होते हैं एक-दूसरे की जान।"
"दिल के करीब और सबसे प्यारा है तू
मेरा छोटा सा जग सारा है तू।"
"दूरी चाहे कितनी भी हो
हमारी यादें हमेशा पास रहेंगी।"
"वक्त के साथ सब बदल गया
पर तेरा वो मुझे परेशान करना आज भी नहीं बदला।"
"भाई-बहन का प्यार है एक अटूट बंधन
खुशियों से भरा रहे तुम्हारा जीवन।"
"कच्चे धागों से बना यह पक्का रिश्ता
खुदा का है यह सबसे बड़ा फरिश्ता।"
"बचपन की यादें बहुत सताती हैं, तेरी शरारतें अक्सर रुलाती हैं।"
"खुश नसीब हैं वो जिनके सिर पर भाई का हाथ है
और जो बहन के साथ हैं।"
"सपनों का वो घर, और बचपन की वो बातें
याद आती हैं वो मीठी सी रातें।"
"तू है तो मैं हूँ, तू नहीं तो कुछ भी नहीं।"



Click it and Unblock the Notifications
