Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
फिलीपींस में महाविनाशकारी भूकंप से मची तबाही, फिर सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी! देखें वीडियो
Baba Vanga Philippines Earthquake prediction True: दक्षिणी फिलीपींस का मिंडानाओ (Mindanao) इलाका सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता के अत्यंत शक्तिशाली भूकंप से दहल उठा। जमीन से महज 10 किमी नीचे आए इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस विनाशकारी आपदा के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान समेत कई एशियाई देशों में सुनामी का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है। कुदरत के इस भयंकर रूप को देखकर लोग इसे अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2026 की खौफनाक भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं। क्या सच में बाबा वेंगा ने की थी ऐसी खौफनाक भविष्यवाणी...

कांपी धरती तो मिंडानाओ और जनरल सैंटोस शहर में भारी नुकसान
फिलीपींस में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कुछ ही पलों में ऊंची-ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। भूकंप के तेज झटकों के कारण कई बहुमंजिला इमारतों में दरारें आ गईं और दर्जनों घर जमींदोज हो गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 07:37 बजे आया, जिसकी गहराई कम होने के कारण झटके बेहद विनाशकारी थे।
समंदर में उठीं खौफनाक लहरें: इंडोनेशिया से जापान तक सुनामी की चेतावनी
फिलीपीन संस्थान (Phivolcs) ने तटीय इलाकों में 1 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते लोगों को तुरंत घर छोड़कर सुरक्षित या ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने का आदेश दिया है। इंडोनेशियाई राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने बोर्नियो और सुलावेसी द्वीप के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए 3 मीटर तक की विनाशकारी लहरों की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों के मन में डर बैठ गया है।
क्या सच साबित हो गई बाबा वेंगा की साल 2026 की डरावनी भविष्यवाणी?
फिलीपींस में आए इस इस साल के सबसे बड़े भूकंप के बाद लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि बाबा वेंगा की बात एक बार फिर सच साबित हो रही है। दरअसल, बाबा वेंगा ने साल 2026 के भविष्य की जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें वैश्विक स्तर पर भयानक प्राकृतिक आपदाएं और बड़े भूकंप शामिल थे।
ऐसे में अब बाबा वेंगा की आने वाले महीनों में की गई भविष्यवाणियां भी चर्चा का विषय बन गई हैं जिनमें कहा गया है कि आने वाले महीनों में प्लेन क्रैश, प्राकृतिक आपदाओं, ज्वालामुखी फटने की संभावना है।
पैसिफिक 'रिंग ऑफ फायर' का खतरा और आफ्टरशॉक्स की चेतावनी
अब सवाल ये उठता है कि फिलीपींस में इतने ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं। दरअसल, फिलीपींस और इंडोनेशिया भौगोलिक रूप से 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' (Pacific Ring of Fire) पर स्थित हैं, जहां टेक्टोनिक प्लेट्स के आपस में टकराने से लगातार ज्वालामुखी और भीषण भूकंप आते रहते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक बड़े आफ्टरशॉक्स (Aftershocks) आ सकते हैं, इसलिए नागरिक पूरी तरह सतर्क रहें।



Click it and Unblock the Notifications
