Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Millet Menu for PM Modi: बाजरा केक, स्टफ्ड मशरूम... PM मोदी के स्टेट डिनर में थी ये डिशेज, देखिएं मेन्यू
PM Modi Dinner at White House: पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों राजकीय दौरे पर अमेरिका गए हुए है। व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी के सम्मान में राजकीय भोज भी रखा, जिसमें पीएम मोदी को कई तरह के लजीज व्यंजन परोसे गए। व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर की मेजबानी की। इस डिनर में पीएम मोदी को जो व्यंजन परोसे गए उनकी लिस्ट सामने आई है। खास तौर पर पीएम मोदी के स्वाद को ध्यान रखते हुए कई इंडियन डिशेज को इन मेन्यू में जगह दी गई।

ये था स्टेट डिनर का मेन्यू
पीएम मोदी के स्टेट डिनर के लिए फर्स्ट कोर्स मील में मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कोर्न कर्नेल सैलेड, कॉम्प्रेस्ड वॉटरमेलन और टैंगी एवेकैडो सॉस शामिल हैं। जबकि मेन कोर्स में स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम, क्रीमी सैफरन इन्फ्यूज रिसोटो को शामिल किया गया है। इसके अलावा सुमैक रोस्टेड सी-बास, लेमन योगर्ट सॉस, क्रिस्प्ड मिलेट केक मलाईदार केसर वाला रिसोट्टो, गुलाब और इलायची वाला स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक और समर स्क्वैश को शामिल किया गया। पीएम मोदी लंबे समय से बाजरे की खेती और इसे भोजन में शामिल करने पर जोर देते आए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने स्टेट डिनर में बाजरे को शामिल किया।
इन्होंने तैयार किया है मैन्यू
अमेरिकी प्रथम महिला जिल बाइडन ने गेस्ट शेफ नीना कुर्टिस के साथ मिलकर डिनर की तैयारियों में भाग लिया। प्रधानमंत्री के लिए व्हाइट हाउस के कार्यकारी शेफ क्रिस कॉमर फोर्ड और व्हाइट हाउस के कार्यकारी पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन ने डिनर का मैन्यू तैयार किया है।
खाने में राष्ट्रपति का पसंदीदा भोजन भी शामिल
व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक निजी डिनर की मेजबानी की। डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति का पसंदीदा व्यंजन आइसक्रीम और पास्ता भी शामिल था।
स्टेट डिनर मे ये गेस्ट थे शामिल
भारत से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, एस जयशंकर, अजीत डोभाल, विनय मोहन क्वात्रा, अशरफ मंसूर दाहोद, शमीम अशरफ दाहोद, विवेक कुमार, आनंद महिंन्द्रा, दीपक मित्तल, अरिंदम बागची स्टेट डिनर में शामिल हुए। वहीं, भारतीय मूल के भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता एम. नाइट श्यामलन, पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन और सीईओ इंद्रा नूयी, राज नूयी, सत्या नडेला, अनु नडेला, सुंदर पिचाई, अंजली पिचाई सहित कई लोग डिनर का हिस्सा बने।



Click it and Unblock the Notifications
