Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पुराने कैलेंडर के 10 क्रिएटिव उपयोग
जैसे - जैसे महीने और साल गुजरते है, आपके घर में पुराने कैलेंडर का ढ़ेर लग जाता है। इन कैलेंडर की पिक्चर और पेपर क्वालिटी बहुत अच्छी होती है ऐसे में इन्हे फेंकना सही नहीं होगा, क्यूं न कोई क्रिएटिव सामान बना लिया जाएं।
पुराने कैलेंडर को कुछ नया बनाने के लिए आपको अपनी क्रिएटिविटी का यूज करना होगा और नए - नए आईडिया को दिमाग में लाना होगा। इनसे आप बच्चों के खेलने के लिए यूज एंड थ्रो वाले गेम बना सकती है या किसी प्रोजेक्ट में इनको लगा सकती है। कैलेंडर को नए तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स नीचे दिए जा रहे हैं : -

बुकमार्क :
कैलेंडर का पेपर काफी मोटा और ग्लॉसी होता है, इसे आप डिजाइन में इस तरीके से काटें कि कई अच्छे - अच्छे बुकमार्क बन जाएं।

प्लेसमैट :
कुछ कैलेंडर में कई पन्नों पर अच्छे और सुंदर पिक्चर एक साथ होते है आप हर पिक्चर को सावधानी से काटकर उनकी किनारे पर डिजाइन बना लें और इनका इस्तेमाल प्लेसमैट्स के रूप में करें। इनका पेपर मोटा होता है इसलिए जल्दी खराब भी नहीं होंगे।

वॉल हैंगिंग :
कई कैलेंडर में प्रसिद्ध चित्रकारों या डिजायनरों या फोटोग्राफर्स के चित्र होते हैं, आप उन्हे ध्यान से काट लें और फ्रेम करवाकर अपने ड्राईंग रूम में लगाएं।

बच्चों के लिए नम्बर गेम्स :
अगर आपके घर में ढ़ेर सारे पुराने कैलेंडर है तो मार्केट से पजल गेम्स लाने की जरूरत नहीं है। इन कैलेंडरों को काटकर आप अच्छे - अच्छे गेम्स बना सकती है। अपने बच्चे को भी इस काम में शामिल कर लें।

लिफाफे :
कैलेंडर को काटकर उन्हे इस तरह चिपकाएं कि डिजायन वाला हिस्सा अंदर हो जाएं और सफेद भाग बाहर रहें और लिफाफा बनाएं। लिफाफा बनाने के लिए पेपर में आसान से कुछ फोल्ड करने होते है और आपके घरेलू उपयोग के लिए लिफाफे तैयार हो जाएंगे।

गिफ्ट पैक करने में :
कैलेंडर को इस तरह से काट लें कि उसकी डिजायन एक गिफ्ट को पैक करने में काम में आ सकें। इस तरीके की पैकिंग अच्छी लगेगी।

पेपर बैग :
आजकल पेपर बैग का प्रचलन जोरों पर है और लोग इसे बाजार से खरीद कर लाते है। आप घर पर ही मोटे पेपर वाले कैलेंडरों से पेपर बैग बना लें।

फोटो फ्रेम :
अगर आपके पास पुराने डेस्क कैलेंडर है तो आप इस पर अपनी फोटो चिपका लें और एक अच्छा सा मल्टी फोटोफ्रेम तैयार कर लें।

गिफ्ट टैग :
पुराने कैलेंडर के बॉर्डर वाले हिस्से को निकालकर आप इनके गिफ्ट टैग भी बना सकते है। छोटी - छोटी तस्वीरों को काटकर भी अच्छे गिफ्ट टैग बना सकते है।

क्रॉफ्ट प्रोजेक्ट :
बच्चों को स्कूल में दिए जाने वाले क्रॉफ्ट प्रोजेक्ट में आप इन कैलेंडर का इस्तेमाल कर सकते है, बस क्रिएटिव दिमाग की जरूरत होगी।



Click it and Unblock the Notifications
