Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पुरुषों की इन आदतों को पसंद नहीं करतीं महिलाएं
भले ही आपकी पत्नी आपसे कितनों ही प्यार क्यों न करती हो, पर आपकी कुछ आदतें उन्हें परेशान कर सकती है। कुछ पुरुष तो आदतन पत्नी को परेशान करते हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि पुरुषों के लिए महिलाओं को परेशान करना कोई मुश्किल काम नहीं है। पर ज्यादातर पुरुषों में कुछ आदतें ऐसी होती है, जिनसे आप निश्चित तौर पर बचना चाहेंगे।
हर महिला एक जैसी नहीं होती है। इसलिए पहले आप यह पता कर लें कि आपकी किन आदतों से वह परेशान होती है, ताकि आप उनसे ज्यादा से ज्यादा बच सकें। कई बार आपकी कुछ आदतें आपको स्वभाविक लेगेंगी, पर महिलाओं के लिए यह परेशानी का सबब बन जाती है। अगर आप रिश्तों को लंबे समय तक बरकरार रखना चाहते हैं तो आपको उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आप उनके करीब होंगे, बल्कि आपके संबंध भी मजबूत होंगे।
पुरुष अगर सेक्स करने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो इससे महिलाएं परेशान हो जाती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने थके हुए हैं। कई बार अगर आप उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, जोर-जोर से हंसते हैं या आप स्टाइलिश नहीं हैं, तो भी महिलाएं परेशान हो जाती हैं। भले ही यह आदतें पुरुषों के जीने का ढंग हो, पर महिलाएं इसे जरा भी पसंद नहीं करतीं। अगर आप रिश्तों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ आदतें बदलनी होंगी।

1. सेक्स के तुरंत बाद सो जाना
सेक्स आपके अंतरंग संबंध का एक अहम हिस्सा है। पुरुष अगर सेक्स के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो इससे महिलाओं को तकलीफ होती है। क्योंकि वह चाहती है कि पुरुष उन्हें और ज्यादा लाड-प्यार करे।

2. कम बात करना
महिलाएं आमतौर पर ज्यादा बात करना पसंद करती हैं। वहीं पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है। अगर आप उनकी बातों का सीधा और छोटा जवाब देंगे तो इससे वह खिझा जाएंगी।

3. स्टाइलिश न होना
महिलाएं तैयार होने और सजने संवरने में काफी समय लगाती है। वहीं ज्यादातर पुरुष जैसे तैसे जल्दी तैयार हो जाते हैं। अगर आप अकेले इस तरह बाहर जाएंगे तो ठीक है, पर अगर अपनी पत्नी के साथ जाएंगे तो उन्हें आपकी स्टाइल बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी।

4. शेविंग के बाद ध्यान रहे
अगर आप उन लोगों में से हैं, जो शेविंग के बाद बाल को वॉश बेसन में ही छोड़ देते हैं, तो अपनी यह आदत सुधर लीजिए। ज्यादातर महिलाओं को पुरुषों की यह आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं होती।

5. सुनना
महिलाओं को बात करना बहुत पसंद होता है। साथ ही वह यह भी चाहती है कि पुरुष उनकी बातों को अच्छी तरह से सुनें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो रिश्तों में तनाव आ जाएगा।

6. घरेलू काम न करना
पुरुष हमेशा चाहते हैं कि वह अपने हिस्से के घर के काम से बचें। पर आज से आप ऐसा करने के बारे में बिल्कुल न सोचें। यह बात महिलाओं को बहुत नागवार गजरती है।

7. आवाज
पुरुष कई तरह के आवाज करते हैं। इसमें बर्पिंग, फार्टिंग और हमिंग शामिल है। इससे महिलाओं को बहुत ज्यादा खींझ होती है। इसे जहां तक हो सके व्यक्तिगत रखें।

8. आप टीवी कैसे देखते हैं?
ज्यादातर पुरुष लगातार चैनल बदल-बदल कर टीवी देखते हैं। वह लगातार मनोरंजन और न्यज चैनल के बीच सर्फिंग करते रहते हैं। यह आपके पास मौजूद किसी में भी झुंझलाहट पैदा कर सकता है।

9. मूत्र विसजर्न
पता नहीं आप यह कैसे करते हैं? पर क्या आप इस दौरान टॉयलेट को गंदा कर देते हैं। अगर हां तो, इससे पहले आपको टॉयलेट से दूर रहने की चेतावनी मिले, अपनी आदत सुधार लें।

10. अव्यवस्था
पुरुष जब सिंगल होते हैं, तो उनमें अपने कपड़ को कमरे में यहां-वहां फेंक देने की आदत होती है। पर शादी के बाद आप ऐसा बिल्कुल न करें। महिलाएं इन्हें बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं करतीं।



Click it and Unblock the Notifications
