Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
ठंड के इस मौसम में पढ़ें ये किताबें
कहते हैं कि पढ़ना इंसान को पूर्ण बनाता है। हमारी जिंदगी में किताबों की अहम भूमिका होती है। हम किस तरह के इंसान है, यह इस बात से तय हो जाता है कि हम कैसी किताबें पढ़ते हैं। अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो जरूर आप इस ठंड में कुछ अच्छी किताबों की तलाश में होंगे। ठंड का मौसम काफी सुहाना होता है और कई बार सर्द हवाओं के बीच किसी बिछड़े हुए इंसान की याद सताने लगती है। ऐसे में अगर किसी अच्छी किताब का साथ मिल जाए तो माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है।
कॉफी पीते हुए किसी रोमांचक किताब को पढ़ना आपके ठंड को खास बना सकता है। साल का यह मौसम काफी खुशगवार होता है और किताबें पढ़ने के लिए आदर्श होता है। पर क्या आपको इंटरनेट पर अच्छी किताबें ढूंढने में परेशानी हो रही है? अगर हां तो हम आपकी परेशानी दूर कर देते हैं। आज हम आपको उन कुछ चुनिंदा किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप ठंड के समय पढ़ सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र में यह साल काफी अच्छा रहा। इस दौरान कई अच्छी किताबें आईं और कुछ आने वाली हैं। हालांकि अगर आपको सारी किताबों की लिस्ट थमा दी जाए तो आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि किसे पढ़ना है और किसे नहीं।
आइए हम आपको कुछ चुनिंदा किताबों के बारे में बाताते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे ठंड में पढ़ने के लिए चुन सकते हैं।

Elizabeth Strout and The Burgess Boys
ठंड में पढ़ने के लिए यह एक अच्छी किताब साबित हो सकती है। लेखक ने इसमें दो भाई जिम और बॉब की कहानी बताई है। उनकी एक टीनेज बहन है, जो मुश्किल में है। ऐसे में उनके दोनों भाई अपने बहन के पास जाते हैं और उन्हें परेशानी से निकलने में मदद करते हैं। यह किताब वाकई पढ़ने के लिए शानदार है और इसमें आप कई अप्रत्याशित घटनाओं से रू-ब-रू होंगे।

The Middle C
इस किताब के लेखक विलियम एच गास हैं। इस किताब के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा था और ठंड में पढ़ने के लिए यह एक अच्छी किताब है। इस किताब में मनुष्य की पहचान के बारे में बताया गया है। निश्चत रूप से इस बिताब को पढ़ने में आपको मजा आएगा।

Maeve Binchy and A week in Winter
इस किताब के लेखक मेव बिंची का क्या कहना! यह एक शानदार किताब है, जिसे आपको ठंड में जरूर पढ़ना चाहिए। यह किताब आयरलैंड के पश्चिमी समुद्र तट की यात्रा है। ठंड में पढ़ने के लिए अच्छी किताबों का वैसे भी अभाव है। अगर आप इस किताब को पढ़ते हैं, तो आपका पढ़ना सार्थक रहेगा।

The Love Song of Johny Valentine
टेडी वाइन की यह किताब आपको भावनाओं के समंदर में पहुंचा देगी। इस किताब में लड़के को यह एहसास होता है कि उनके प्रशंसक उन्हें प्रेम नहीं करते हैं, जो कि उन्हें करना चाहिए। ठंड के समय में पढ़ने के लिए यह एक अच्छी किताब है।

Tenth of December
इस किताब की गिनती जॉर्ज साउंडर्स की सबसे अच्छी किताबों में होती है। लेखक की यही चौथी कहानियों की किताब है और ठंड के समय पढ़ने के लिए यह एक अच्छी किताब साबित हो सकती है। अगर आपको जॉर्ज साउंडर्स की किताबें पसंद है, तो निश्चित रूप से आप इस किताब पर पूरा समय देंगे। वास्तव में यह किताब आपको पढ़ा ले जाएगी।

Middle Men
अगर आपको लघु कहानियां पसंद हैं, तो यह किताब आपको निश्चित रूप से पसंद आएगी। ठंड के हिसाब से तो यह अच्छी किताब है ही, साथ ही आप इस किताब को इंज्वाय भी करेंगे। यह किताब हास्यप्रद कहानियों से भरी हुई है। अगर आप इस ठंड में दिल खोलकर हसना चाहते हैं, तो इस किताब को जरूर पढ़ें।



Click it and Unblock the Notifications
