Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
आइये जाने लॉस वेगास की अनोखी बातें
कैसीनो, लक्जरी होटल, गैम्बलिंग, नाइट पार्टी की बात करें तो सबसे पहले लॉस वेगास ही दिमाग में आता है। लॉस वेगास, आश्चर्यों का शहर है। इस शहर में कई ऐसी बातें है जो दुनिया में बेहद विचित्र और अनोखी है। यह शहर 100 साल से ज्यादा पुराना है और सबसे बड़ी बात यह है कि इस शहर में किसी भी तरीके का पर्सनल या कॉरपोरेट इनकमटैक्स नहीं काटा जाता है।
लॉस वेगास में जुआ खेलने को 1910 से कानूनी मान्यता मिल चुकी है, इसीलिए दुनिया भर के पर्यटक यहां गैम्बलिंग करने जरूर आते है। यह शहर कई तरीके के खाने के लिए भी जाना जाता है और शायद इसी वजह से हर साल यहां 60,000 पाउंड श्रिम्प की खपत हो जाती है।
अगर आपकी जेब में पैसा है जो लॉस वेगास आपका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। लॉस वेगास की ऐसी ही अन्य विचित्र बातें निम्म हैं : -

लोग अंडरग्राउंड ट्यूनल में रहते है
अगर आप लॉस वेगास की सैर पर जाते है तो यहां के अंडरग्राउंड ट्यूनल में कई लोग आपको रोजमर्रा की जिंदगी काटते दिख जाएंगे। ये ट्यूनल पूरे शहर में बरसाती प्रणाली के रूप में डिजाइन किए गए है। बारिश के दिनों में लोग तीन - तीन दिनों तक इन्ही में रहते है और इनके नीचे से लगातार पानी बहता रहता है।

मजे के लिए चलाते है बुलडोजर
लॉस वेगास में लोगों के मजे करने का तरीका भी अनोखा होता है। वह बुलडोजर चलाने को शौक मानते है और हर कोई इसे चलाकर मजे करता है। बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई बुलडोजर के साथ वक्त बिताने को बेताब रहता है।

गेमिंग कैसिनों में नहीं होती है घडि़यां
लॉस वेगास के गेमिंग कैसीनों में घडि़यां नहीं होती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि लोग खेलते समय वक्त न ताकते रहें और गेम का लुत्फ उठाएं।

दुनिया का सबसे ज्यादा ब्राइट लाइट वाला शहर
जी हां, लॉस वेगास में दुनिया में सबसे ज्यादा रोशनी होती है। वहां के हर शॉप और होटल में बेहतरीन लाइट्स होती है जो शहर को जगमग कर देती है। यहां का लक्जर लॉस वेगास होटल सबसे सुंदर है जो शहर का स्वर्ग माना जाता है। इसकी डिजाइन भी गजब है जो एक पिरामिड की तरह लगती है।

कबूतरों को खिलाने पर प्रतिबंध
लॉस वेगास में कबूतरों को खिलाने पर प्रतिबंध है। वहां की सरकार ने एक ऐसा नियम पारित किया है जिसमें लिखा है कि कबूतर, छतों को बर्बाद करते है और पर्यटकों पर आक्रमण करते है इसलिए उन पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह बात वाकई में विचित्र है।

कैसीनो कल्चर :
पूरी दुनिया में कैसीनो कल्चर सबसे ज्यादा लॉस वेगास में देखने को मिलता है। जो लोग जुआ और सट्टेबाजी के शौकीन है, वह लॉस वेगास के कैसीनो में जरूर जाते है। यहां के कैसीनों में खिड़कियां और घडि़या नहीं होती है। यहां शराब फ्री में मिलती है और लोग घंटों समय बिताते है।

दुनिया की मैरिज कैपिटल
लॉस वेगास की विचित्र बातों में एक बात यह भी है कि इसे दुनिया की मैरिज कैपिटल कहा जाता है। इसे यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यहां मैरिज लाइसेंस प्राप्त करने की कीमत सबसे कम होती है।

दुनिया के सबसे बड़े होटल
लॉस वेगास में दुनिया के सबसे बड़े होटल पाएं जाते है। इस शहर में 18 से 25 होटल, वर्ल्ड टॉप हैं जो सिटी की रौनक है। अगर आप अमेरिका के टॉप 5 होटल की बात करें तो 4 लॉस वेगास में ही निकलेगें।



Click it and Unblock the Notifications