Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
इस क्रिसमस पर अपनी गर्लफ्रेंड को दीजिये ये उपहार
क्रिसमस, साल का वह दौर होता है जब हम अपने फ्रैंड्स और फैमिली के साथ सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते है, खुशियां बांटते है और गिफ्ट देते है। क्रिसमस के स्पेशल मौके पर आप जिसे सबसे ज्यादा प्यार करते है उसे भी कुछ स्पेशल देने का मन करता है, जैसे आपकी गर्लफ्रैंड। लड़कियों की आदत होती है कि वह रिश्ते को महत्व, गिफ्ट देखकर देती है कि उनके ब्वॉयफ्रैंड को उनकी पसंद के बारे में कितना पता है, वह उसे कितना जानता है। क्रिसमस के मौके पर आप अपनी गर्लफ्रैंड को उसकी च्वॉइस का गिफ्ट देकर उसे खुश कर सकते है और अपने रिश्ते को ज्यादा प्यारा बना सकते है।
लेकिन आपकी गर्लफ्रैंड को क्या पसंद है और क्या नहीं, ऐसा जानना थोड़ा मुश्किल है, तो आप उन कॉमन गिफ्ट को खरीद सकते है जो हर लड़की को अच्छे लगते है। सारी लड़कियां इन गिफ्ट को पाने पर खुश हो जाती है तो आपकी गर्लफ्रैंड भी पक्का खुश हो जाएगी। इन गिफ्ट को देखकर वह सरप्राइज हो जाएगी और वह समझ जाएगी कि आप उन्हे कितना प्यार करते हैं। तो जानिए गर्लफ्रैंड को क्रिसमस पर देने वाले बेस्ट 9 गिफ्ट : -

बैग
लड़कियों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है बैग्स की। उन्हे हर तरीके का बैग चाहिए होता है - छोटा, बड़ा, लैपटॉप वाला, पीठ्ठु आदि। क्रिसमस के मौके पर आप उनकी जरूरत के हिसाब से उन्हे बैग गिफ्ट कर दें।

घड़ी
समय कम होने पर आप मार्केट से अच्छी सी घड़ी खरीद कर दे सकते है। घडियां आज भी सबसे अच्छे तोफहों में से गिनी जाती है। कई लड़कियों को घड़ी खरीदने का शौक होता है। इस गिफ्ट से आप अपनी गर्लफ्रैंड के कलेक्शन को बढ़ा सकते है और उन्हे खुश कर सकते है।

मोबाइल
अगर आपकी गर्लफ्रैंड के पास लेटेस्ट मोबाइल नहीं है और वह खरीदने में असमर्थ है तो उन्हे एक अच्छा सा लेटेस्ट मोबाइल भी खरीदकर दे सकते हैं। इसे देने से साफ जाहिर होगा कि आप उनसे हर पल कितना कनेक्ट रहना चाहते है।

छुट्टियां मनाएं
अगर आपके पास साल भर के बिजी शेड्यूल में अपनी गर्लफ्रैंड के लिए टाइम नहीं है तो क्रिसमस के दौरान उन्हे बाहर छुट्टियों पर ले जाएं या उन्हे एक दिन का समय दें। यह उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।

लिंग्री
गर्लफ्रैंड के साथ आपका रिश्ता फ्रैंक होता है, इसलिए आप क्रिसमस में गिफ्ट में अंडरगारमेंट यानि लिंग्री का सेट दे सकते है।

ज्वैलरी
यह गिफ्ट थोड़ा मंहगा होता है इसलिए आपकी गर्लफ्रैंड के साथ नजदीकी पर निर्भर करता है। अगर आपकी गर्लफ्रैंड, यूं ही वाली नहीं है और आप दोनों लाइफ पार्टनर बनने वाले है तो आप उसे क्रिसमस में गिफ्ट के तौर ज्वैलरी दे सकते है। ज्वैलरी, ऑल टाइम गिफ्ट होता है जिसे देखकर खुश हो जाना स्वाभाविक है।

सनग्लासेस
यह भी एक अच्छा आईडिया है। लड़कियों को सनग्लासेस का कलेक्शन करने में अच्छा लगता है। आप उनके शौक का ध्यान रखते हुए गिफ्ट दीजिए।

खुद से पकाया हुआ खाना
क्रिसमस के दिन डिनर पर उन्हे बुलाएं और उनके लिए अपने हाथों से खाना पकाएं। इस डिनर को देखकर वह सरप्राइज हो जाएगी।

शॉपिंग डेट
जब आपको गर्लफ्रैंड को गिफ्ट देने के सभी तरीके पुराने लगें, तो उसे शॉपिंग डेट पर ले जाएं। उसे उनकी पसंद का गिफ्ट खरीदने को बोलें। इससे वह खुश हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
