Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पुरुषों की इन चीजों पर फिदा हो जाती हैं महिलाएं
क्या आप में ऐसी विशेषता है, जिससे महिलाएं आप पर फिदा हो जाएं? चलिए, आप हमें ये बताएं कि आखिर पुरुषों में क्या देखकर महिलाएं उनकी ओर आकर्षित होती हैं? आखिर क्या ज्यादा अहम है, शारीरिक बनावट या फिर चरित्र? या फिर पुरुषों के डैशिंग लुक, मुस्कान या पूरी पर्सनाल्टी उन्हें आकर्षक बनाती है? देखा जाए तो ऐसी कई विशेषताएं हैं, जो पुरुषों को आकर्षक बनाती हैं। पुरुष ऐसी कितनी ही बातों से अनजान रहते हैं, जो महिलाओं को आहें भरने पर मजबूर कर सकती हैं। उन्हें वास्तव में इस बात का कोई इल्म नहीं होता कि ज्यादातर महिलाएं पुरुषों में क्या पसंद करती है।
आप ऐसा बिल्कुल न सोचें कि महिलाएं सिर्फ चमचमाती कार और अच्छे लुक से ही आकर्षित होती है। इसके अलावा भी कई चीजों है जिससे महिलाएं आप पर फिदा हो सकती हैं। सिर्फ अच्छा लुक ही पुरुषों को आकर्षक नहीं बनाता बल्कि मजाकिया लहजा, बहादुरी, आत्मविश्वास, स्टाइल, मर्दानगी और सादगी जैसी विशेषताएं भी महिलाओं को आकर्षित करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि महिलाएं आपकी ओर ज्यादा से ज्यादा आकर्षित हों, तो अपनी खूबियों में और ज्यादा निखार लाइए। आइए हम आपको ऐसी ही कुछ विशेषताओं के बारे में बताते है, जो पुरुषों को आकर्षक बनाते हैं।

मस्ती करना
हर महिलाएं मजाकिया लहजे वाले पुरुषों के लिए लालायित रहती हैं। अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले लोग किसी भी रिश्ते में नई जान डाल देते हैं। मस्ती के साथ जिंदगी गुजारने वाले पुरुष हमेशा प्रसन्न चित्त रहते हैं। यानी वे जिंदगी के प्रति हर समय आशावादी रहते हैं।

आत्मविश्वास
हम में से ज्यादातर लोग आत्मविश्वास से भरे लोगों की ओर आकर्षित होते हैं। यह इंसान की एकमात्र ऐसी विशेषता है, जो किसी के भी मन में जलन पैदा कर सकती है। आत्मविश्वास आपकी साकारात्मक बातों को सामने लाता है। इसे महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद करती है।

मर्यादापूर्ण व्यवहार
क्या आज के समय में ऐसे पुरुष हैं, जिनका व्यवहार मर्यादापूर्ण हों? दरअसल पुरुषों की यह विशेषता बताती है कि वह महिलाओं के प्रति किया शालीन और शरीफ है। हो सकता है ये बातें अब पुरानी हो गई हो, पर आज भी पुरुषों के ऐसे गुण महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। आप महिलाओं से मर्यादापूर्ण व्यावहार करके उनके प्रति सम्मान दर्शाते हैं। यह कहीं से भी आपके कमजोर होने की निशानी नहीं है।

आखें
आखें और मुस्कान सबसे ज्यादा लुभाती हैं। आंख को आप आत्मा की खिड़की के रूप में देख सकते हैं। जो पुरुष अच्छे से आई कांटेक्ट करते हैं, दरअसल वे आत्मविश्वास से भरे होते हैं। आप आई कांटेक्ट के जरिए ही किसी महिला को यह एहसास करा सकते हैं कि आप न सिर्फ उनका ख्याल रखते हैं, बल्कि वे आपके लिए स्पेशल भी है।

मुस्कान
किसी का दिल जीतने के लिए एक स्वभाविक मुस्कान ही काफी है। एक प्यारी से मुस्कान किसी पुरुष का सबसे बड़ा आकर्षण होती है। स्वभाविक मुस्कान यह बताती है कि आप किसी भी सामान्य बात को बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं।

मर्दानगी
अकसर हम यह समझते हैं कि एब्स और मसल्स ही मर्दानगी की पहचान है। मर्दानगी का मतलब मस्कुलर बॉडी रखना है। दरअसल इसका संबंध हमारे क्षमता से है। यह हमारे व्यवहार और बातचीत व चलने के तरीके से जुड़ा हुआ है, जिससे कोई हमारी ओर आकर्षित होता है।

अल्फा मेल बनें
आप एक अल्फा मेल बनने की कोशिश करें। ऐसे लोगों को पता होता है कि पूरे समूह का मनोरंजन कैसे करना है। उन्हें यह भी पता होता कि क्या करने से लोग उनकी हर एक बात को सुनेंगे। एक अल्फा मेल हमेशा जिंदगी को लेकर सजग और जुनूनी रहता है। साथ ही उनके अंदर अटूट साहस भी होता है और नई चुनौतियों को स्वीकार करने से हिचकिचाते नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
