Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऐसे पागलपन भी कर बैठते हैं अटेंशन सीकर
इस संसार में तीन तरह के लोग रहते हैं। एक, जिन्हें अटेंशन की जरूरत नहीं होती। दूसरे, जो अटेंशन पाना चाहते हैं, पर इसके लिए कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करते। और तीसरे, जो बिना कुछ किए ही चाहेंगे कि लोगों का अटेंशन उन पर हो। तीसरे कैटेगरी के लोग तवज्जो पाने के लिए कुछ ज्यादा ही अतिरिक्त प्रयास करते हैं। कई बार तो वह अपने वजूद का एहसास कराने के लिए सीमा से बाहर भी चले जाते हैं। इस श्रेणी के लोगों को आमतौर पर अटेंशन सीकर कहा जाता है।
अटेंशन सीकर का जीवन में सिर्फ एक ही उद्देश्य होता है- खुद में लोगों की दिलचस्पी पैदा करना और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना। दुनिया उन पर ध्यान दे, इसके लिए वह कई तरह के पागलपन पर भी उतारू हो जाते हैं। जब भी वे कुछ अजीबो-गरीब हरकत करते हैं तो लोगों का ध्यान उनकी ओर जाता है और लोग उनके बारे में बातें करते हैं।
वैसे तो अटेंशन सीकर बहुत सारे सनकी काम करते हैं, पर आज हम आपको कुछ चुनिंदा चीजों के बारे में बता रहें हैं:

1. क्रिमनल बनने की कोशिश: अब इसे पागलपन नहीं तो और क्या कहेंगे कि कुछ लोग अटेंशन पाने लिए जेब कतरने, तेज गाड़ी चलाने और दुकान से सामान उठा लेने जैसी हरकत भी करते हैं। कई बार तो ऐसे लोग परिवार और दोस्तों का ध्यान खींचने के लिए पड़ोसी के घर में सेंध भी लगा देते हैं। उनका उद्देश्य चोरी करना नहीं, बल्कि लोगों का ध्यान खींचना होता है।
2. फैशन के मामले में अति करना
यह बात मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि आपने जरूर कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा जो फैशन के नाम पर अति कर गुजरते हैं। वे रंग-बिरंगी बत्तियों से सजी कैप पहनकर घुड़सवारी करते नजर आएंगे, ताकि लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो। अटेंशन सीकर में एक और पागलपन देखा जाता है। वे सामान्य दिनों में भी हैलोवीन आउटफिट में नजर आएंगे। साथ ही वे कई बार मिसमैच कपड़े भी पहन लेते हैं।
3. सहानुभूति हासिल करना
कुछ अटेंशन सीकर तो ऐसे होते हैं जो जानबूझकर खुद को नुकसान पहुंचाते हैं। वे अपने हाथों को चोटिल कर लेंगे या फिर आत्महत्या की कोशिश करेंगे, ताकि लोग उनसे सहानुभूति जताएं और उनपर ध्यान दें। कुछ तो इससे भी आगे निकल जाते हैं और अपने बारे में गलत अफवाह उड़ाते हैं। कुछ तो अपनी ही डर्टी क्लिप बनाकर लाइमलाइट में रहने की कोशिश करते हैं।
4. बिना बात के लड़ना, पब्लिक प्लेस पर प्रेम प्रदर्शन
अब हम आपको एक खास तरह के अटेंशन सीकर के बारे में बताते हैं। ये सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए गली, दुकान या दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी कारण के लोगों से लड़ने लगेंगे। वह अजीबो गरीब हरकत करेंगे और साइको की तरह व्यवहार करेंगे ताकि लोग उनकी ओर ध्यान दें। अब आप अटेंशन सीकर कपल के बारे में सुनिए। लोगों की नजरों में आने के लिए ये सार्वजनिक स्थलों पर ही प्रेम दर्शाना शुरू कर देंगे। वे एक दूसरे से लिपट कर किस करने लगेंगे ताकि लोग उनकी ओर ध्यान दें। आमतौर पर ऐसा तभी होता है जब कपल में से कोई एक समाज की नामी हस्ती हो। उनकी कोशिश इसके जरिए अपनी पहचान बनाने की होती है।
5. नंगापन!
अब आगे सुनिए। कई बार अटेंशन सीकर नंगेपन पर आमादा हो जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों के न्यूड फोटोशूट की बातें तो आप सुनते ही होंगे। यह सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने से ज्यादा कुछ नहीं होता। अब तो आम लोग भी ऐसा करने लगे हैं। कई लड़कियां अपना जिस्म दिखा कर लोगों का अटेंशन पाने की कोशिश करती है।



Click it and Unblock the Notifications
