Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ऐसे जीव, जिनका दुश्मन बन गया है 'स्वाद'
अगर आप एक अतिउत्साही ट्रैवलर हैं, तो जाहिर है कि एडवेंचर में आपकी अच्छी-खासी दिलचस्पी होगी। ट्रैवलिंग के दौरान हम आमतौर पर उन चीजों को करना ज्यादा पसंद करते हैं, जिन्हें घर पर गलत या गैरकानूनी माना जाता है। ट्रैवल के दौरान हमें जो चीज सबसे ज्यादा लुभाती है, वह है भोजन। आपकी दिलचस्पी अलग-अलग तरह के भोजन का स्वाद लेने में होती है। आप इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं कि इसे खाना कहीं गैरकानूनी तो नहीं। ऐसे कई रेस्टोरेंट भी हैं, जो प्रतिबंधित भोजनों की बिक्री करते हैं।
संकटग्रस्त भोजन को खाना पूरी तरह से गैरकानूनी है। हालांकि ज्यादातर लोग इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। रेस्टोरेंट वाले भी क्या करें, उनके यहां आने वाले ट्रैवलर उनसे ऐसे ही भोजन की मांग कर बैठते हैं। अब जाहिर है, अगर गैरकानूनी चीजों की मांग होगी तो इससे तस्करी को बढ़ावा मिलेगा। बहुत से लोग यह जोखिम उठाने को तैयार हो जाते हैं और कई बार उन्हें कस्टम से भी निपटना पड़ता है।
कई बार लोग संकटग्रस्त भोजन का सेवन दवाई के रूप में भी करते हैं। कई देशों में फूड लॉ भी बने हैं, पर लोग इसे बड़ी आसानी से तोड़ देते हैं। पर बेहतर यही होगा कि संकटग्रस्त प्रजाति को बचाने के लिए उसे देश के फूड लॉ का पालन किया जाए। आइए हम आपको कुछ ऐसे संकटग्रस्त भोजन के बारे में बताते है, जिसका सेवन लोग गैरकानूनी रूप से करते हैं:

1. ऑर्टोलन
ऑर्टोलन एक छोटी चिड़ियां है, जिसकी प्रजाति विलुप्ती के कगार पर है। इसे संकटग्रस्त भोजन की श्रेणी में रखा गया है और इसे खाना हर जगह गैरकानूनी माना जाता है। फ्रांस में अगर कोई इस पक्षी का शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो उनपर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि एक मामला सामने आया था, जिसमें करीब दर्जन भर ऑर्टोलन को तस्करी के जरिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था।

2. लायन बर्गर
गर्मी आते ही करीब-करीब पूरी दुनिया में लायन बर्गर की चर्चा होने लगती है। हाल के समय में शेर का मांस खाने का प्रचलन तेजी से बढ़ गया है।

3. कछुए का अंडा और मांस
एशिया में कछुए का अंडा और मांस काफी लोकप्रिय है। हालांकि कछुए की कई प्रजातियों को आईयूसीएन ने रेड लिस्ट में शामिल किया है। यह उन संकटग्रस्त भोजनों में से एक है, जिन्हें लोग गैरकानूनी रूप से खाते हैं।

4. ब्लूफिन ट्यूना
यह प्रजाति भी खतरे के दायरे में आ गई है, बावजूद इसके जापानी खानपान में इसे देखा जा सकता है। ये भी उन कुछ अजीबो गरीब भोजनों में से एक है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। इस प्रजाति को बचाने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।

5. पेंगोलिन
संकटग्रस्त भोजन की सूची में अगला नाम पेंगोलिन का है। इसमें औषधिय गुण पाए जाने के कारण लोग बड़े पैमाने पर इसका सेवन करते हैं। इससे लैक्टेशन (दुग्ध स्रवण) अच्छा होता है और यह कैंसर को भी ठीक करता है।

6. सांप
चीन में ऐसे कई सांपों को खाया जाता है, जो विलुप्ती के कगार पर आ गए हैं। चीन के रेस्टोरेंट में सांप से बना व्यंजन आम बात है। इस अजीबो गरीब भोजन को चीनी लोग बड़े चाव से खाते हैं। साथ ही चीनी लोगों के भोजन की इच्छा को शांत करने के लिए संकटग्रस्त प्रजातियों का गैरकानूनी सीमा पार व्यापार भी किया जाता है।

7. इग्वान
यह भी लोगों के द्वारा खाया जाने वाला संकटग्रस्त भोजन है। हाल ही में एक कपल को गैरकानूनी रूप से इसे खाते हुए गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में उसे बहामास के जेल में डाल दिया गया।

8. मकड़ा
मकड़े से बना व्यंजन भी लोग गैरकानूनी रूप से खाते हैं। यह संकटग्रस्त भोजन तो है ही, साथ ही इसका शुमार अजीबो गरीब भोजन में भी किया जाता है। विश्व के कई हिस्सों में आज भी मकड़े को काफी स्वादिष्ट भोजन माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
