Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सख्त टीचर के साथ डील करने के तरीके
जब हम छात्र होते है, उस दौरान कई ऐसे टीचर्स से पाला पड़ जाता है जो बहुत सख्त होते है। उनके अपने सेट रूल्स होते है, आप उनसे किसी भी बात पर बहस नहीं कर सकते या अपनी बात उनके सामने नहीं रख सकते है। ऐसे लोगों को हैंडल करना बहुत मुश्किल होता है। कई बार तो बच्चों के पैरेंटस भी ऐसे टीचर्स से परेशान हो जाते है।
ऐसे टीचर भी इंसान ही होते है, इसलिए छात्रों को ही उनहे सही तरीके से हैंडल करना चाहिए। छात्रों को उनकी बात और कायदों को समझना चाहिए और उनसे अच्छी बात को ग्रहण कर लेना चाहिए। स्कूल में अन्य स्टूडेंट से उनके बारे में फालतू की बातें कतई न करें, इससे आपकी छवि चुगली करने वाले लोगों में से बन जाएगी। आप कुछ साधारण से तरीकों से उन्हे हैंडल कर लें। ज्यादा समस्या होने पर अपने पैरेंटस या स्कूल प्रशासन को जानकारी दें। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं कि आप सख्त टीचर के साथ कैसे डील करें :

गुस्सा न दिलाएं : अगर आपके टीचर बहुत सख्त है और उन्हे नियम बहुत पसंद है तो भूल से भी गुस्सा न दिलाएं। शांत रहे और धैर्यपूर्वक उनकी बात को समझने की कोशिश करें। किसी भी बात बहस करके स्थिति को गंभीर न बनाएं।
खुद को परफेक्ट बनाएं : कई बार खुद गलत होते हैं, सही से काम नहीं करते या ज्यादा शैतानी करते है, ऐसे में आपको खुद को बदलने की जरूरत होती है। आप अपना होमवर्क नियमित करें, नियमित रूप से स्कूल जाएं और आज्ञाकारी बनें। इस तरह से सख्त से सख्त टीचर को भी अच्छी तरह समझा जा सकता है और उनका प्रिय बना जा सकता है।
बातचीत करें : अगर आपको कोई बात समझ में नहीं आती या उनका आपके प्रति व्यवहार अच्छा नहीं लगता है तो आप उनसे सीधे बात कर लें। किसी और को मीडियम न बनाएं और उनसे पूछ लें कि वह आपमें क्या परिवर्तन चाहते हैं। इस तरह आप दोनों को एक - दूसरे से जो भी दिक्कत होगी, वह दूर हो जाएगी।
अपने पैरेंटस को शामिल करें : टीचर के साथ कोई समस्या होने पर अपने घर पर बताएं और उनसे साथ चलकर बात करने को कहें। ऐसे केस में पैरेंटस अच्छी तरह बात को समझ पाते है और बच्चे के टीचर के बीच ब्रिज का काम करते है।
अपने से बेहतर व्यक्ति से सलाह लें : अगर आप अपने टीचर से सम्बंधित किसी समस्या को लेकर परेशान हैं तो किसी सीनियर से सलाह लें या प्रिसिंपल से बात करें। ऐसा तभी करें जब आपके पास अपने टीचर के खिलाफ कोई शिकायत हो।
धैर्य रखें : किसी भी टीचर को समझने के लिए और उनका प्रिय बनने के लिए आपको धैर्य रखने की जरूरत है। शांत रहें और गुस्सा न करें। हर बात पर परेशान होना छोड़ दें।
उनके नियमों और कायदों को समझें : हर शिक्षक के कुछ नियम और कायदे होते है और वह चाहते है कि उनके छात्र उन्हे ही फॉलो करें। इसलिए आप सख्त टीचर को डील करने के लिए यह तरीका अपनाएं, उनके नजरिए और नियमों को समझें और कड़ाई से उनका पालन करें। इससे वह खुश हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
