Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
25 के बाद पुरुषों को झेलनी पड़ती हैं ये मुश्किलें
25 की उम्र के बाद, जिन्दगी का एक नया पड़ाव शुरू होता है। उम्र की इस दहलीज पर ऐसा वक्त आ जाता है जब आपको अपना लड़कपन, शरारतें, मस्ती और धूमधड़ाका भूलकर भविष्य के बारे में सोचना पड़ता है। लाइफ के इस फेज में लड़का अपनी पढ़ाई खत्म कर चुका होता है और उसे कॅरियर पर फोकस करना होता है। यह एक ऐसा दौर होता है जब सोच और समझ का होना जरूरी होता है।
शुरूआती 25 सालों में पुरूष, एक लड़का होता है और उस अवधि में उसकी जिन्दगी सिर्फ क्लासरूम, कॉलेज और दोस्तों तक सीमित रह जाती है। इसके बाद की लाइफ बिल्कुल अलग होती है, ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां आ जाती है और पुराने शौकों पर काबू करना पड़ता है। यही सबसे अच्छा टाइम होता है जब आप अपने कॅरियर को सेट कर सकते है।
25 साल की उम्र के बाद, डेट पर जाना, लड़की को पटाना, दोस्तों के साथ मजे मारना आदि को भूलना पड़ता है। लेट नाइट पार्टी को भी टाटा बॉय बॉय करना पड़ता है। हो सकता है कि आप फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए तरस जाएं, कुछ स्ट्रीट साइड खाने के लिए मन मारना पड़े लेकिन अब आपको ऐसा करना ही होगा, क्योंकि जल्द ही आपकी पॉकेट मनी बंद हो जाएगी और खुद के खर्चे खुद ही उठाने पड़ेगे।

1) लेट नाइट सैर :
स्टूडेंट लाइफ में कभी रात सोने के लिए नहीं बनी होती है। किसी कॉलेज हॉस्टल में जाकर देखिए, रात को दिन जैसा माहौल होता है, कोई बात कर रहा है, कोई गा रहा है, कोई नाच रहा है, कोई फिक्र नहीं। रात 3 बजे के बाद लोग सोने की शुरूआत करते है लेकिन 25 की उम्र के बाद जब वहां से निकलते है तो रात को दस बजे तक सोना मुश्किल होता है।

2) ड्रिंक पार्टी :
बात - बात पर बियर पीने की आदत, 25 की उम्र के बाद कम करनी पड़ती है और धीरे - धीरे छोड़नी पड़ती है। 25 की उम्र के बाद आपकी समझ का स्तर भी बढ़ जाता है, ऐसे में सही और गलत का फर्क करना आपके लिए आसान हो जाता है। बियर हो सा वाइन, शराब कभी भी शरीर के स्वास्थ्यवर्धक नहीं होती है। कभी - कभार पीना अलग बात है लेकिन उसे कॉलेज के दिनों की तरह पीना नुकसानदायक होता है। आप खुद ही सोचिए, ज्यादा पीने से हैंगओवर हो जाएगा, फिर आप ऑफिस में काम नहीं कर पाएंगे और बॉस
आपको नौकरी से निकाल देगा।

3) डेटिंग :
3) डेटिंग :

4) रोड ट्रिप :
कॉलेज के दिनों में जब कोई काम समझ में नहीं आता है तो लोग रोड ट्रिप के लिए निकल देते है। 25 के बाद, आपको अपने कॅरियर पर फोकस करना होता है, समय से कामों को निपटाना होता है और शेड्यूल के हिसाब से चलना होता है। ऐसे में रोड ट्रिप करना मुश्किल होता है।

5) कपड़े :
अगर 25 के बाद कोई चीज सबसे ज्यादा बदलती है तो वह ड्रेसिंग सेंस। जब आप कॉलेज में होते है तो कुछ भी पहनकर जा सकते है, कैप्री, कारगो, कलरफुल टी - शर्ट आदि आप पर फबती है लेकिन एक उम्र के बाद अगर आप ये सब पहनना नहीं छोड़ते है तो लोगों में आपकी वैल्यू नहीं रहती है और फनकी या कूल दिखने के चक्कर में आप मात खा जाते है। फॉमर्ल कपड़े पहनने की शुरूआत इस एज ग्रुप में शुरू हो जाती है।

6) डायट :
लडकपन में आप जो भी खाएं, उसे पचा लेते है और आपके स्वास्थ्य पर ज्यादा बुरा असर नहीं पड़ता है लेकिन अगर आप आगे भी ऐसा ही करते रहे तो आपको नुकसान होगा। फास्ट फूड लवर, 25 की उम्र के बाद बर्गर, पिज्जा आदि खाना बंद कर दें। कभी - कभार ही इनका सेवन करें, इससे शरीर में कैलोरी नहीं बढ़ेगी। अच्छा होगा अगर आप डायट चार्ट तैयार कर लें और उसी हिसाब से खाना खाएं।

7) खर्चे :
25 की उम्र के बाद आपको पॉकेटमनी मिलना बंद हो जाता है, अब आप खुद कमाते है और जब इंसान खुद कमाता है तो उसे अपना पैसा प्यारा लगने लगता है। अगर आप काफी खर्चीले है फिर भी 25 की उम्र के बाद पैसा बचाने की जरूरत महसूस होने लगती है। कम खर्च करने के लिए आपको अपने ही शौक को मारना पड़ता है।

8) दोस्त :
आप जब टीनएज में होते है तो सबसे ज्यादा दोस्त बनाते है। लेकिन 25 की उम्र के बाद दोस्तों को जल्दी बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस उम्र में दोस्तों की क्वालिटी, ज्यादा मायने रखती है। आप ऐसे दोस्त बनाना शुरू कर देते है जो डेडीकेटेड हों, चालू न हो और मुसीबत पड़ने पर आपका साथ दे सकें।



Click it and Unblock the Notifications
