Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कॉफी के दौरान महिलाएं क्या बातें करती है
औरतें अनोखी होती है, उनके शौक, उनकी बातें, उनका तरीका, उनकी पसंद सब कुछ निराली होती है। कभी आदमियों के ग्रुप को गपशप मारते हुए देखें तो वह खेल, राजनीती और दुनियादारी की बातें करते है, वहीं औरतों के किसी ग्रुप को बात करते देखें तो वह बातों से ज्यादा पंचायत करती और सही - गलत बताती नज़र आती है। महिलाएं सबसे ज्यादा कॉफी और काम के दौरान बातें करती है। उनकी बातों का दायरा इतना ज्यादा होता है कि आपका दिमाग चक्कर खाने लगे।
कोई दो अजनबी महिलाओं को अगर आप अकेला छोड़ दें तो वह एक - दूसरे से सारी रिश्तेदारी, दुनियादारी की बातें कर लेती है। अगर आपकी मम्मी, दीदी, वाइफ या दोस्त, अपनी सहेलियों के साथ हुई कॉफी पार्टी से वापस आई हैं और आप उनसे पूछें कि वहां क्या हुआ तो वह जबाव देगी - कुछ खास नहीं, थोड़ी बहुत बातें.....। घड़ी देखिए जनाब, इन थोड़ी बहुत बातों में चार घंटे का टाइम लग गया। वाकई गजब कहानी है औरतों की।
कभी - कभार समझना मुश्किल होता है कि औरतें बातें क्या करती है और शायद इस सवाल का जबाव किसी के पास नहीं होता है। हर औरत अलग तरीके से बात करती है और अपनी पसंद के हिसाब से ही ग्रुप बनाती है। कॉफी के दौरान औरतें, राजनीति, धर्म, फैशन, सेलिब्रिटी गॉसिप, इतिहास, मूवी आदि से लेकर पड़ोसी की चुगली, सास की बुराई, ननद की ज्वैलरी तक की बातें कर लेती है। बातें करना उनका पसंदीदा काम और टाइम पास होता है।

1) बातों को स्क्रीप्ट करना बेकार :
अगर आप किसी लड़की या वूमन को कॉफी पर लेकर जा रहे है तो यह न सोचें कि क्या - क्या बात करेगें। आपका सोचना बेकार ही जाएगा। अगर आप बातों को लेकर कोई भी स्क्रीप्ट तैयार कर रहे है तो सिर्फ अपनी एनर्जी और टाइम बर्बाद कर रहे है। आप सिर्फ इस बात पर ध्यान दें कि वह किस तरीके की बातों में दिलचस्पी रखती है, बाकी बातें करना तो वह खुद ही शुरू कर देगी।

2) मूवी :
कॉफी के दौरान महिलाएं मूवी पर चर्चा करना बहुत पसंद करती है फिर चाहें वो नई हो या पुरानी। वो बातें करती है कि किस मूवी में किस हीरोईन की एंट्री सबसे अच्छी थी। मूवी में पहनी जाने वाली ड्रेस से लेकर ज्वैलरी तक की बातें उन्हे लुभाती है। अपने पसंदीदा हीरो के बारे में बात करना भी उन्हे भाता है।

3) रोमांस :
औरतों के बीच की बातें, रोमेंटिक बातों को शेयर किए बिना अधूरी है। औरतें, पब्लिकली रोमेंस नहीं कर सकती है लेकिन अपने ग्रुप में इसे गॉसिप का टॉपिक बना देती है। अगर दो महिलाएं आपस में कानाफूसी कर रही है तो समझ जाएं कि वह पक्का अपने पतियों के रोमेंटिक मूड को बता रही होगी। ऐसे में उन्हे डिर्स्टब न करें तो बेहतर होगा।

4) ड्रीम्स :
कोई भी महिला ऐसी नहीं होगी जिसे कोई सपना न आता हो। हर औरत को अच्छे या बुरे सपने जरूर आते है और वह कॉफी के दौरान होने वाली गॉसिप में अपने सपनों के बारे में जरूर बताती है, उसके बाद उस सपने पर विश्लेषण किया जाता है और उसका आउटपुट भी निकाल लिया जाता है। जैसे - सपने में आम देखा तो वह मां बनने वाली होगी आदि।

5) हॉबी :
महिलाएं कॉफी के दौरान अपनी - अपनी हॉबी जरूर बताती है। किसी को पति के साथ घूमने में मजा आता है तो किसी को शॉपिंग करने में। उनकी हॉबी और च्वाइस पर पूरे कॉफी के दौरान आराम से बहस की जा सकती है। औरतें एक दूसरे की हॉबी को समझने से ज्यादा खुद की बताने में ज्यादा विश्वास रखती है।

6) फ्रैंडस :
कॉफी पर गॉसिप हो और मिसेज बत्रा की बुराई न की जाएं, ऐसा संभव नहीं हो सकता। महिलाएं, कॉफी के दौरान होने वाली गॉसिप में अपने फ्रैंडस की बुराई, चुगली, अच्छाई, सभी बातें कर लेती है। उन्हे अपने दोस्तों के बिजनेस से लेकर रिश्तेदारों में भी खासी दिलचस्पी होती है। वैसे औरतें, टीवी सोपओपरा, नए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, शहर में लगने वाली सेल आदि के बारे में भी बातें करने से नहीं चूकती है।



Click it and Unblock the Notifications
