Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
जब हो जाएं 18 साल के तभी करें ये काम
18 साल का हो जाना किसी माइलस्टोन से कम नहीं। दरअसल इस उम्र में हम कानूनन व्यस्क हो जाते हैं। ऐसी कई चीजें 18 साल की उम्र से पहले आपके लिए प्रतिबंधित होती हैं। 18 साल के होने के कुछ ही समय बाद आपका टीनेज खत्म हो जाएगा और आप एक मैच्योर व्यक्ति बन जाएंगे। तो इससे पहले की आप 20 साल के हों, ऐसी कई चीजें हैं जो आपको 18 साल की उम्र में करनी चाहिए।
18 साल का होने के बाद आप कई चीजें कर सकते हैं। पर ध्यान रहे, इस उम्र में हमें कई चीजें करने की आजादी तो मिलती है, पर इसके साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। 18 साल का हो जाने पर आप कानूनी तौर पर एक जिम्मेदार नागरिक बन जाते हैं, जो अपने काम को लेकर जागरुक है। आप कहीं भी जाएं, आपसे यह उम्मीद की जाएगी कि आप अपने काम में परिपक्वता दिखाएं। अब ये सारी बातें सुनकर आप ऐसा मत समझिए कि ये आपकी सारी मस्ती पर पानी फेर देगा।
18 साल का हो जाने के बाद आपको एक सूची बना लेनी चाहिए, जिसमें यह दर्ज हो कि आपको क्या करना चाहिए। आप चाहें जो भी करें, पर उसमें मस्ती के साथ-साथ जिम्मेदारी भी होनी चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि 18 साल का हो जाने पर आपको क्या-क्या करना चाहिए।

18 साल का होने के बाद आपको करना चाहिए ये काम
1. वोट: 18 साल का हो जाने के बाद आपको वोटिंग का अधिकार मिलता है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कर आप देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभा सकते हैं। वोट के जरिए आप देश का भविष्य तय करने में भी हाथ बंटा सकते हैं। हर देश को विकास के लिए युवाओं के सक्रिय भागीदारी की जरूरत पड़ती है। अगर आप सही और ईमानदार व्यक्ति को वोट करेंगे तो इससे न सिर्फ देश का निर्माण होगा, बल्कि आपके खुद का भी विकास होगा। इसलिए हर बार वोट करें।
2. नाइट लाइफ: शराबघर और नाइट क्लब की ओर युवाओं का रुझान सबसे ज्यादा होता है। म्यूजिक, डांसिंग, सेक्सी वीमेन और पूरी आजादी को हर युवा जीवन में कम से कम एक बार अनुभव करना चाहता है। इन नाइट क्लबों में 18 साल से कम उम्र के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। इसलिए जब आप 18 साल के हो जाएं, तो अपने शहर का सबसे अच्छा नाइट क्लब चुनें और जमकर एंज्वॉय करें।
3. ब्लड डोनेशन: हर युवा को चाहिए कि वह हर 3 महीने में ब्लड डोनेशन करे। चूंकि ब्लड डोनेशन आप सिर्फ 18 साल का हो जाने पर ही कर सकते हैं, इसलिए अपनी सूची में इसे भी शामिल करें। जरूरतमंदों को अपना खून देकर आप अपने समाज के प्रति भी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। अगर युवा पीढ़ी अपने सोच में साकारात्मक बदलाव करेगी तो यह दुनिया रहने के लिए और भी खूबसूरत जगह बन जाएगी। 18 साल का हो जाने के बाद ब्लड डोनेशन सबसे अच्छा काम है, जो आपको करना चहिए।
4. टैटू बनवाएं: आज के समय में शरीर पर टैटू बनवाने का ट्रेंड चल पड़ा है। कौन नहीं चाहेगा कि शरीर पर टैटू बनवाकर वे खुद पर इतराए। पर आप ऐसा 18 साल का होने के बाद ही कर सकते हैं। 18 साल का हो जाने के बाद आप अपने शरीर पर जहां जाहें, जैसा चाहें टैटू बनवा सकते हैं।
5. ड्राइविंग लाइसेंस: वैसे ज्यादातर लड़के 18 साल की उम्र से पहले ही गाड़ी चलाना सीख जाते हैं। पर जब आप 18 साल के हो जाएं तो ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवा लें। यह न सिर्फ हमारी सुरक्षा को सुनिश्चित करता है, बल्कि इससे यह भी सिद्ध होता है कि आप देश के मान्य ड्राइवर हैं। बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना बहुत बड़ा अपराध है।



Click it and Unblock the Notifications