Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
किटी पार्टी में महिलाएं करती हैं ये अजीबो गरीब बातें
महिलाएं किटी पार्टी में शिरकत करना बहुत पसंद करती हैं। यहां उन्हें ज्यादा बात करने का मौका मिलता है, जो उनका सबसे पसंदीदा काम है। ज्यादातर किटी पार्टी में नए पकवान और ड्रिंक्स होते हैं। इसके अलावा कुछ गेम्स के साथ बातचीत करने का भी पूरा समय मिलता है। जब कई महिलाएं आपस में मिलती हैं तो गॉशिप उनका मुख्य विषय होता है। साथ ही वह होम आर्ट की नई खोज या रेसीपी के बारे में बातें करती हैं। महिलाएं किटी पार्टी में जिन बातों की चर्चा करती हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है। कई बार टॉपिक सामान्य बातचीत या खबरों का आदान-प्रदान मात्र होता है। पर कई बार यही टॉपिक शरारती और अजीब भी हो जाता है।
शोध से पता चला है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में सेक्स और इससे जुड़े विषयों पर कहीं ज्यादा बात करती हैं। पर अजीब बात यह है कि वह सेक्स से संबंधित टॉपिक में अपने पार्टनर के परफार्मेंस, साइज, गर्थ, पोजिशन आदि की बातें करती हैं। महिलाएं इन बातों को पुरुषों से ज्यादा शेयर करती हैं। किटी पार्टी में तो वह इन बातों को और ज्यादा शेयर करती हैं, क्योंकि यहां महिलाओं का पूरा समूह होता है। अगर वह कुछ बातों का खुलासा नहीं करेगी तो उन्हें समूह से बेदखल भी किया जा सकता है।
कुछ महिलाएं ग्रुप में बने रहने की मजबूरी के तहत कुछ ज्यादा ही बातों को उजागर कर देती हैं। वहीं कुछ महिलाएं समूह में लाइमलाइट में आना चाहती है और ध्यान खींचने के लिए अपने पार्टनर से जुड़ी कुछ रोमांचक अंतरंग पलों को भी शेयर कर लेती हैं। इसके अलावा किटी पार्टी कुछ महिलाओं के लिए सीखने की भी जगह होती है। अगर उन्हें किसी बात को लेकर कोई शंका होती है तो ग्रुप में मौजूद बड़ी उम्र की महिलाएं उन्हें सलाह भी देती हैं।

1. सेक्स
किसी भी किटी पार्टी में सेक्स के टॉपिक पर सबसे ज्यादा बातें होती हैं। ज्यादातर महिलाओं को किटी पार्टी में सेक्स के बारे में बात करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। कई महिलाएं तो सेक्स के बारे में कुछ ज्यादा ही स्पष्ट बातें करती हैं, जो उनके मेल पार्टनर को अजीब लग सकती है। ऐसी पार्टियां कई बार पुरुषों के लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती हैं, क्योंकि इसमें उनके पार्टनर द्वारा समूह में सेक्सुअल परफार्मेंस और फेल्यर पर खुल कर बात की जाती है।
2. गॉशिप
यह एक बड़ी वजह है, जिसके कारण हर महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें किटी पार्टी में बुलाया जाए। उन्हें गॉशिप सुनने और शेयर करने में अलग ही आनंद आता है। हर तरह के अफेयर्स और गलतियों के बारे में किटी में बातें होती हैं। बमुश्किल मुठ्ठी भर महिलाएं ही ऐसी होंगी, जिन्हें किटी पार्टी के गॉशिप में दिलचस्पी न हो। किटी पार्टी में कई रहस्यमयी बातों का भी खुलासा होता है।
3. परफार्मेंस और साइज
किटी पार्टी में महिलाएं बेडरूम परफार्मेंस और खासतौर से अपने पार्टनर की साइज पर जरूर बातें करती हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है, पर ज्यादातर किटी पार्टी में ऐसा ही होता है। बेडरूम परफार्मेंस की कुछ मजेदार बातों और कामों को खुलकर शेयर किया जाता है। साथ ही नए पोजिशन के बारे में भी बातें की जाती हैं।
4. गजेट्स
आप भी सोच रहे होंगे कि क्या किटी पार्टी में गजेट्स के बारे में बातें होंगी? पर महिलाएं ऐसा करती हैं। भले ही ज्यादातर महिलाओं को टेक्नोलॉजी और गजेट्री के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी न हो पर वे इस्तेमाल कर रही नई चीजों के बारे में खूब बातें करती है। कुछ महिलाएं जहां अपने लेटेस्ट आईफोन और ड्रायड के बारे में गर्व से बताती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं अपने नए किचनवेयर टेक्नोलॉजी के बारे में बात करती है।
5. फैशन
फैशन के बारे में बात करने की महिलाओं की कोई सीमा नहीं होती है। किटी पार्टी में लेटेस्ट ट्रेंड और फैशन पर लंबी बात होती है। यहां हर ट्रेंड और उनके महत्व के बारे में खूब बातें होती हैं।
6. शॉपिंग
शॉपिंग तो एक ऐसा विषय है, जिसपर पूरी पार्टी के दौरान बातें की जा सकती हैं। महिलाएं शॉपिंग से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों पर भी घंटों बातें कर सकती हैं। इसकी शुरुआत नए खुले वस्त्रालय या दर्जी के दुकान से होती है और इस बात पर आकर खत्म होती है कि कहां-कहां सेल लगी हुई है। ज्यादातर महिलाएं तबतक शॉपिंग करती है, जब तक कि वह थक न जाए। ऐसे में उन्हें शहर के शॉपिंग के बारे में ज्यादा आइडिया होता है। वह इन बातों को पार्टी की अन्य महिलाओं के साथ शेयर कर महफिल लूटना चाहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
