Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिला होने के बेहतरीन लाभ
''लेडीज फर्स्ट'' वाली बात आप सभी ने सुनी होगी। कई पुरूष हम महिलाओं को ऐसी बात बोलकर सम्मान देना पसंद करते है। भारत में महिलाओं की स्थिति को अच्छा नहीं माना जाता है, सामाजिक रवैया अच्छा न होने के कारण विदेशों की तरह महिलाओं को छूट नहीं मिलती है और न ही उन्हे अपने सपने पूरा करने की स्वछंदता होती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि भारत में ही महिलाओं को देवी मानकर पूजा जाता है लेकिन दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के चलते लड़की या महिला होना खुद में ही अभिशाप लगने लगता है। कैसे मनाएं अपना विमेन्स डे स्पेशल
भारत में अगर आपने लड़की के रूप में जन्म लिया है तो कुछ फायदे है और कुछ नुकसान भी। आपको ज्यादा दृढ़ और धैर्यवान होने की आवश्यकता है। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में महिला होने के दस अनोखे लाभ बताएं जा रहे हैं :

शॉंपिंग ऑप्शन :
अगर शॉपिंग के बारे में बात की जाएं तो महिला होने के नाते आपको शॉपिंग करने की खुली आजादी है। दुनिया में किसी में हिम्मत नहीं जो आपको ज्यादा शॉपिंग करने पर टोक सके। आप हर तरह की शॉपिंग बिंदास तरीके से कर सकती हैं।

कॅरियर प्रेशर
महिला या लड़की होने पर आपको अपने कॅरियर की ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती है। आप किसी भी रईस आदमी से शादी करके वो सारे सुख और ऐशो आराम पा सकती है जो कड़ी मेहनत करने के बाद पाएगी। पुरूष हमेशा मानते है कि स्त्री होने का यह फायदा सबसे बड़ा है।

खुलकर रोना
महिलाओं की सबसे बड़ी कला रोना होता है। वह दो आंसू बहाकर अपनी बात आसानी से मनवा सकती है और किसी को भी अपनी जिद पूरी करने पर विवश कर सकती हैं। वहीं पुरूष चाहते हुए भी पब्लिकली नहीं रो सकते है क्योंकि वह पुरूष है।

पैम्परिंग
अगर एक लड़का और एक लड़की डेट पर जाते है तो हर बार लड़की को पैम्पर करना जरूरी होता है। उसे प्यार करना, उस पर खर्च करना और उसके शौक पूरा करना जरूरी होता है।

ब्यॉवफ्रैंड या पति के कपड़े पहनना
एक लड़की अपने ब्यॉवफ्रैंड या पति के कपड़े जैसे- टीशर्ट या शर्ट आसानी से पहन सकती है लेकिन पुरूष ऐसा नहीं कर सकते है।

खुशहाल जिंदगी
महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा, औसतन सात साल ज्यादा जीती हैं क्योंकि वह ज्यादा खुश रहती है। ये औरत होने का खासा फायदा है।

बच्चे को पेट में रखना और जन्म देना
महिलाएं बच्चे को पेट में नौ महीने रखती है और उसके बाद उसे जन्म देती है, इससे बच्चे के साथ मां का खासा अटैचमेंट हो जाता है जो पुरूषों को कभी नहीं हो पाता है। यह औरत होने का खास और दैवीय लाभ है।

सम्पत्ति और आकर्षण
किसी भी पुरूष के लिए सम्पत्ति इतनी जरूरी नहीं होती है जितनी पुरूषों के लिए होती है। महिलाएं कई तरीकों से लुभा सकती है और अपना मतलब हल कर सकती है। महिलाओं के पास प्राकृतिक आकर्षण होता है।

हमेशा सही
महिलाएं हजार गलत हों, लेकिन वह कभी गलत नहीं मानी जाती है वरना उनका इमोशनल ड्रामा शुरू हो जाता है। महिलाओं को हमेशा सही मानना जरूरी होता है, खासकर जब बात पर्सनल रिलेशन की हो। कई बार महिलाएं इसका गलत फायदा भी उठाती हैं।

सहानुभूति मिलना
अगर आप महिला हैं तो आपको अपने आप सहानुभूति मिल जाएगी। चाहें आपको इसकी जरूरत हो या न हो।



Click it and Unblock the Notifications
