Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सावधान! ये हैं दुनिया के सबसे जानलेवा ड्रग्स
विश्वभर के युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद जानलेवा मादक पदार्थों ने अपनी पैठ भारत के युवाओं पर भी जमा ली है। आज कल दिल्ली, बैंगलोर जैसे बडे़-बडे़ शहरों में पार्टी के अंदर ड्रग्स बड़ी बेखौफी के साथ सप्लाई होने लगी है। गांजा, हेराइन, क्रिस्टल मेथ, एलएसडी और कोकीन आदि के लति हो चुके लोग इनके कई फायदों की वकालत करते हैं, वहीं दूसरी ओर डॉक्टर और शोधकर्ता इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि लगातार ड्रग्स लेने से इंसान को डिप्रेशन, फेफड़ों की बीमारी, दिल का दौरा, कैंसर मतिभ्रम और आखिर में मौत का सामना करना पड़ता है।
20 गंदी आदतें जो आपको छोड़नी चाहिए
ड्रग्स लेना आज कल के दौर में मानों एक फैशन सा बनता जा रहा है, लेकिन इसकी लत अगर बुरी तरह से पड़ गई तो इससे मुक्ती पाना बहुत मुश्किल है। कई केस में तो रोगी को ड्रग्स की इतनी बुरी लत लग जाती है कि अगर उसे उसी समय ड्रग्स न दिया जाए तो, उसकी मौत हो जाती है। क्षणिक सुख के लिये अनमोल जिंदगी गवाना बड़ा ही बुरा है। क्या आप उन ड्रग्स के नाम जानते हैं , जो विश्व के सबसे जानलेवा और खतरनाक ड्रग्स में से एक हैं? अगर नहीं, तो पढ़े हमारा यह लेख।

गांजा/मारिजुआना
हशीश, कैनाबिस या गांजा, किसी भी नाम से पुकारें, नशा करने वाले इसके लिए बड़ा दाम चुकाने से नहीं थकते। आप गांजे की तुलना किसी दूसरे ड्रग से नहीं कर सकते क्योंकि इसे लेने में बहुत आनंद आता है। हांलाकि इसे लंबे समय तक लेने से अवसाद और फेफड़े की बीमारी पैदा हो सकती है।

एमडीएमए
एक्स्टसी युवा के बीच एक बहुत ही लोकप्रिय नशा है। इसका एक निश्चित बिंदु तक प्रयोग करने से शरीर को कोई हानि नहीं होती। लेकिन लंबे समय तब का इस्तमाल तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है। कई देशों में एमडीएमए का इस्तमाल अवैध है। इसे लोग पार्टी के दौरान लेना पसंद करते हैं क्योंकि यह उनके अंदर उत्साह बढाता है। अगर आप इसे शराब के साथ लेंगे तो यह विनाशकारी हो सकती है।

केटामाइन
यह नशीली दवा भारत में रेव पार्टियों में सप्लाई की जाती है। दुनिया में सबसे हानिकारक नशीले पदार्थ की सूची में इसका स्थान दूसरे नंबर पर है। इसका ज्यादा सेवन आप की मतिभ्रम कर सकता है।

क्रिस्टल मेथ
मेथेम्फेटामाईन सीधा दिमाग पर असर करता है। इसे लेने से शरीर की उर्जा और गतिविधियां बढ़ती है। इससे आत्मविश्वास और स्वस्थ्य होने का एहसास भी होता है। यह अवैध तरीके से बनाई जाती है और दुनिया भर में बेची जाती है। गौरतलब है कि क्रिस्टल मेथ की लत आसानी से नहीं छूटती है।

कोकीन
यह एक लोकप्रिय पार्टी ड्रग है जो सबसे खतरनाक नशे में से एक है। इसको लेने से मस्तिष्क में फील गुड रसायन रिलीज होने लगता है। इसकी आदत जल्दी नहीं छूटती। इस ड्रग को लेते ही दिमाग की संरचना बदलने लगती है। मस्तिष्क में होने वाले इन परिवर्तन से सीखने और याद करने की क्षमता पर असर पड़ता है।

शराब
आज इस दुनिया में हर तीसरा इंसान शराब का लति बन चुका है। यह मादक पदार्थ अन्य नशीले पदार्थो की तुलना में सबसे ज्यादा घातक है।

तम्बाकू
तम्बाकू, गांजे से भी ज्यादा खतरनाक है। इसकी लत छुड़ाने पर भी नहीं छूटती। तम्बाकू से संबंधित बीमारियों की वजह से हर साल क़रीब 5 मिलियन लोगों की मौत हो रही है। जिनमें लगभग 1.5 मिलियन महिलाएं शामिल हैं।

एलएसडी
यह एक शक्तिशाली साइकेडेलिक ड्रग है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से यह गंभीर और अपरिवर्तनीय व्यामोह पैदा कर सकता है। यह ड्रग मतिभ्रम पैदा करती है। एक एलएसडी का असर करीब 12 घंटे तक रहता है।

हेरोइन
हेरोइन को ड्रग्स की रानी कहा जाता है। इसे लेने से त्वचा, हृदय और फेफड़ों में संक्रमण, कब्ज, सेक्स की कमी और महिलाओं का बांझपन आदि होने के खतरे बढ़ते हैं। इसकी लत छुड़वाने से इंसान की मृत्यु तक हो जाती है।

स्पीड बॉल
यह हेरोइन और कोकीन का घातक मेल है। ऐसे हेरोइन के लति जिन्हें अपने आनंद के लिये हेरोइन भी कम पड़ती है, वे स्पीड बॉल का सहारा लेते हैं। इस ड्रग के ओवर डोज से कई सारे मौते होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
