Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
भूल कर भी ना बनवाएं ऐसे टैटू अपने शरीर पर
इन दिनों ऐसा देखा गया है कि हर कोई अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाता नजर आ रहा है। कभी कोई अपने मन पसंद सेलेब्रिटी की फोटो बनवाता है तो कोई अपनी पार्टनर का नाम अपने बाजू पर गुदवा लेता है।
टैटू बनवाने का यह काम कोई बड़ा सस्ता नहीं है, इसमें काफी पैसे भ बरबाद होते हैं, इसलिये हमेशा टैटू सोंच समझ कर बनवाना चाहिये। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आपको अपने शरीर पर कितने प्रकार के टैटू भूल कर भी नहीं बनवाने चाहिये। टैटू बनवाने के बाद स्किन केयर टिप्स
अगर आप टैटू बनवाते हैं तो वह टैटू जिंदगी भर के लिये आपके शरीर पर रहता है और फिर जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है उस टैटू का कोई महत्व नहीं रहता। तो चलिये जानते हैं कि आपको अपने शरीर पर किस प्रकार के टैटू नहीं बनवाने चाहिये।

बैंड के नाम
अगर आपको म्यूजिक बहुत ज्यादा पसंद है तो कभी भी किसी बैंड का नाम छपवाने की न सोंच कर खुद के दिमाग से कोई टैटू सोंच कर बनवाएं। इस तरह के टैटू समय के साथ खतम हो जाते हैं।

वल्गर टैटू
कमर के निचले हिस्से पर चीप, बेहूदे और वल्गर टैटू न बनवाएं। इन्हें देख कर लोग समझेगें कि आप अच्छे आदमी नहीं हैं।

सूपरहीरो टैटू
सूपर हीरो का टैटू आपको बच्चा बना देगा। शरीर पर टैटू आपके साथ बचपन से ले कर जवानी और बुढापे तक रहेगा। इसलिये ऐसा कोई काम ना करें जिससे बुढापे में आपका मजाक उडे़।

रहस्मयी जीव
अगर आप किसी कहानी का किरदार या किसी रहस्यी जीव जंतु का टैटू बनवा कर घूमेगें तो लोग आप पर जरुर हंसेगें। इसलिये सपने की दुनिया में जीना छोड़ दीजिये और हकीकत में जीना शुरु करें।

धार्मिक टैटू
अपने शरीर पर कहीं भी धार्मिक टैटू बनवा कर घूमना मानों कि अपने ही धर्म का मजाक उड़ाने जैसा होता है। ऐसे टैटू खुद आपके धर्म के लोगों भी नहीं भाता।

कार्टून
क्या आप पांच साल के बच्चे हैं, जो हाथ और पैर पर कार्टून बनवाएंगे। अपना मजाक ना बनवाएं तो आपके लिये ही अच्छा रहेगा।

पुरानी यादों का टैटू
कई कपल्स अपने मरे हुए बच्चे की या फिर किसी चाहने वाले का टैटू अपने शरीर पर हमेशा के लिये गुदवा लेते हैं। अगर आपको इन सब यादों को बरकरार रखना है तो उसे अपने दिमाग या फिर किसी पेपर पर रखें ना कि शरीर पर। नहीं तो यह यादें आपको हमेशा के लिये डराएंगी।

सेलेब्रिटी
सेलेब्रिटी से प्यार दिखाना है तो टैटू की क्या जरुरत, आखिर वो भी तो इंसान ही हैं। कोई भी सेलेब्रिटी जिंदगी भर के लिये लाइम लाइट में नहीं रहता। आए दिन रोज नए सेलेब्रिटी आते हैं और चले जाते हैं। इनके पीछे अपने शरीर को खराब मत कीजिये।

अपने पार्टनर का नाम
अगर आप को लगता है कि आपका पार्टनर जिंदगी भर के लिये आपका साथ निभाएगा तभी ऐसा टैटू बनवाएं नहीं तो ना बनवाएं क्योंकि देखा गया है कि जो लोग अपने पार्टनर का नाम अपने शरीर पर गुदवाते हैं, वह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलता।



Click it and Unblock the Notifications
