Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
10 बातें, जो भारत ने सिखाई पूरी दुनिया को
क्या आपको अपने भारतीय होने पर गर्व है? अगर ऐसा नहीं है तो आपको बोल्डस्काई के इस आर्टिकल को जरूर पड़ना चाहिये। इसे पढ़ने के बाद शायद आपको भारतीय होने पर फक्र महसूस होगा और आप सारी दुनिया के सामने गर्व से कह सकेगें कि आप भारतीय है। भारत में कई ऐसी खास बातें और चीजे है जिनके बारे में विश्व सीख सकता है। आपके मरने के बाद होंगी ये पांच अद्भुत चीजें
भारत की विविध शैली, भाषा, पोशाक, खाना, खेल आदि इसे महान राष्ट्र बनाते है। भारतीय लोगों का अंदाज और तरीका अनोखा होता है। यहां दस ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हे सारी दुनिया, भारत से सीख सकती है।

भाषा
भारत के हर राज्य और हर जिले में अलग प्रकार की भाषा बोली जाती है। वर्तमान में भारत में लगभग 780 भाषाएं नियमित रूप से बोली जाती है। मल्टीलैंग्वेल कंट्री इंडिया से सारा विश्व कई भाषाओं को सीख सकता है।

संयुक्त परिवार
भारत में अभी भी संयुक्त परिवार प्रथा प्रचलित है। बाहरी देशों को एक ही छत के नीचे प्यार से पूरे परिवार को साथ में रहना आश्चर्य लग सकता है लेकिन भारत के लोग हमेशा संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते है।

आर्युवेद
आर्युवेद, वैज्ञानिक चिकित्सा की एक खास पद्धति है जो प्राचीन काल से भारत में अपनाई जाती है। इससे न सिर्फ रोगों का उपचार होता है बल्कि जीवनशैली में सुधार भी लाया जाता है। भारत की यह चिकित्सा पद्धति काफी कारगर साबित हो सकती है अगर इसे ग्लोबल स्तर पर ले जाया जाएं।

साड़ी
फैशन आते और जाते रहते है लेकिन साड़ी का फैशन कभी भी नहीं जाता है। भारत में साडि़यों का प्रचलन काफी जोरों पर है। भारतीय महिलाएं, साडि़यों को लेकर खासी क्रेजी होती है और वह इन्हे अच्छी तरह से कैरी भी कर लेती हैं। अगर सारी दुनिया में साड़ी का ट्रैंड आ जाएं, तो फैशन जगत में नई धूम मच सकती है।

नमस्ते
भारत में अगर कोई किसी से मिलता है या किसी के घर जाता है तो उसे ग्रीट करते हुए नमस्ते करने का प्रचलन है। हर कोई नमस्ते करके एक - दूसरे का अभिवादन करता है। हिंदुस्तान में ही अतिथि को देव माना जाता है और उसकी सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है।

शतरंज
खेलों का राजा कहा जाने वाला खेल शतरंज, भारत में ही बना था। यह एक शानदार गेम है जो दुनिया के कई देशों में वर्तमान समय में खेला जाता है।

बैडमिंटन
बैडमिंटन खेल को कई भारतीय बेहद पसंद करते है। इस गेम को खेलने वाला पूरी दुनिया का काफी बड़ा हिस्सा, भारत में ही रहता है।

विविध पाक शैली
भारत के हर राज्य की अलग पाक शैली है। हर राज्य में अलग प्रकार से भोजन को पकाया जाता है और उसमें प्रयोग किए जाने वाले मसाले और सामग्री भी अलग प्रकार की होती है। वैश्विक स्तर पर भारत की विविधता भरी पाक शैली को प्रसिद्ध किया जा सकता है।

योगा
भारत में मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगा की खास पद्धति काफी लाभप्रद साबित हुई। पूरे विश्व को योगा की इस खास पद्धति को सीखना चाहिये, ताकि वह भी स्वस्थ रह सकें।

मेडीटेशन
अगर आप लम्बा जीवन जीना चाहते है और वह भी स्वस्थ तरीके से, तो ध्यान करना बेहद लाभकारी होता है। विश्व को भारत से ध्यान करने की पद्धति को भी सीखना चाहिये, ताकि मन को शांत रख सकें।



Click it and Unblock the Notifications
