Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इसे पढ़ने के बाद भारत से हो जाएगा और भी ज्यादा प्यार
हां, हम मानते हैं कि इस बड़ी आबादी वाले देश के लोगों के बीच कई धार्मिक मतभेद हैं तथा इसके सर पर हमेशा आतंकवाद का खतरा मड़राता रहता है। तो क्या यही भारत की पहचान है?
विश्व की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाओं वाला देश
भले ही, निंदक इन बातों को सही ठहराएं लेकिन भारत इन सभी भेदों से हट कर है। यह वाक्य काफी घिसा-पिटा लग सकता है, लेकिन वास्तव में भारत एक महान देशा है तथा इसे इसकी महानता नीचे दिए गए गुणों से प्राप्त होती है।
अगर आप भारतवासी हैं तो आपको भारतीय होने पर गर्व करना चाहिये।

1 सबसे बडा लोकतंत्र
भारत के मतदाताओं की संख्या अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश की कुल आबादी से कई गुणा अधिक है। इस देश ने हमें हर पांच साल में अपनी पसंदीदा सरकार को चुनने का विशेषाधिकार दिया है।

2 भारत का IT, वैज्ञानिक और आर्थिक कौशल
कुछ दशकों में भारत दुनिया का एक शक्तिशाली देश बन सकता है। जिस प्रकार इस देश का मध्यम वर्ग तथा इसका वैज्ञानिक और आईटी कौशल कई क्षेत्रों में विशाल प्रगति हासिल कर रहा है, इससे साफ है कि भारत इन क्षेत्रों के लिए सफलता का केंन्द्र बन सकता है।

3 प्रकृति सौंदर्य
कुदरत ने भारत को अद्भुत प्रकृति सौंदर्य से नवाज़ा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इस देश में आपको पहाड़, जंगल, रेगिस्तान एवं समुद्र तट तक देखने को मिलेंगे। भारत की सैर किसी मंत्रमुग्ध करने वाले अनुभव से कम नहीं है।

4 भिन्न संस्कृतियां व बोलियां
भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि बेमिसाल है। भारत के प्रत्येक राज्य के अपने रिवाज व परंपराएं हैं तथा भारत के विविध राज्यों की यात्रा इसे आध्यात्मिक अनुभव का एक क्षेत्र बनाते हैं।

5 भारतीय व्यंजन
दुनिया के किसी भी देश की तुलना में भारत सबसे अधिक व्यंजनों में विविधता प्रदान करता है। व्यंजन भारतीय संस्कृति को और विस्तृत करते हैं। इन विभिन्न संस्कृतियों से भरे देश के व्यंजन तथा इन्हें पकाने की विधियां भी बडी निराली हैं।

6 भारतीय सशस्त्र बल
10 लाख से भी अधिक फ़ौजियों से युक्त भारतीय सशस्त्र बल दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सशस्त्र सेना है। यह संस्था राजनीतिक शक्तियों के प्रति जवाबदेह नहीं है तथा यह सच्चे व्यावसायिकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

7 भारतीय संयुक्त परिवार
यह गुण भारत को अन्य देशों से अलग बनाता है। आज भी भारत के महानगरों में संयुक्त परिवार पाए जा सकते हैं तथा भारत में बच्चों का माता-पिता के साथ रहना एक आम सी बात है। इसलिए अन्य देशों के परिवारों की तुलना में भारतीय परिवार अधिक सुगठित हैं।

8 शिक्षा
सरकार ने दूरदराज के क्षेत्रों में भी विभिन्न शिक्षा संस्थानों को खोला है। गरीब बच्चों की उन्नति के लिए सरकार ने अपनी नीतियों में मुफ्त शिक्षा के प्रावधान बनाएं हैं।

9 अतिथि देवो भव
धार्मिक मतभेदों को परे करते हुए, हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हम बडे प्यार से अपने मेहमानों का आदर-सत्कार करते हैं। मेहमानों व मेजबानों के लिए "अतिथि देवो भव" की धारणा देश के सबसे आनन्ददायी पहलुओं मे से एक है।

10 भारतीय नारी की अनगिनत भूमिकाएं
भले ही आज की भारतीय नारी एक महत्वाकांक्षी व व्यवसाई महिला है लेकिन साथ ही वह अपने परिवार व अपने वैवाहिक जीवन को भी पूरा महत्व देती है।



Click it and Unblock the Notifications
