Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
खूब मजे में रहेंगी आप अगर आपके पास हैं ये 10 प्रकार की सहेलियां
लड़कियों के लिये लाइफ तब बोरिंग हो सकती है, जब उनकी कोई खास टैलेंटेड सहेली ना हो। टैलेंटेड का मतलब है कि ऐसी सहेली जो आपकी बोरिंग दुनिया को एक झटके में बदल सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी 10 प्रकार की सहेलियां बताएंगे जो आपकी हर लड़की की जिंदगी में होनी ही चाहिये।
जिंदगी बड़ी ही खूबसूरत है और अगर उसे शेयर करने वाला ना हो तो, वह बोरिंग हो जाती है। लड़कियों का अगर ब्वॉयफ्रेंड भी हो तो भी वह उससे अपने दिल की बातें नहीं कर पाती, जितनी की वह अपनी पक्की सहेली के साथ कर सकती हैं। बुरे दोस्तों को पहचानने के तरीके
भले ही आप की लाइफ में कोई लड़का हो पर एक सहेली की जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता। आइये जानते हैं कि आपकी लाइफ में कितनी प्रकार की सहेलियां होनी चाहिये।

गौसिप क्वीन
लड़कियों को गॉसिप करना बहुत अच्छा लगता है इसलिये उनकी फ्रेंड सर्कल में एक गॉसिप करने वाली सहेली जरुर होनी चाहिये जो उन्हें दुनिया भर की बातें बताए।

मिस गुगल
ऐसी सहेली जिसके पास दिमाग हो और वह अपको ज्ञान दे सके। ऐसी सहेलियां बड़ी ही काम की होती है।

टॉमब्वॉय जैसी
अगर आपके फ्रेंड सर्कल में एक टॉमब्वॉय जैसी लड़की है तो आप को वह हर परेशानियों से बचा लेगी। ऐसी सहेली आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

कम उम्र की सहेली
ऐसे सहेलियों को आप बच्चों की तरह प्यार कर सकती हैं। इनसे आपका मन भी लगा रह सकता है।

रोनी वाली
अगर आपकी जिंदगी में ऐसी सहेली रहेगी तो आप भी उसकी तरह अपनी भावनाओं को बयां करना सीख जाएंगी।

खाना पकाने वाली
ऐसी सहेली कि जब आप उसके घर पर जाएं तो, वह आपको बिना खाना खिलाए कभी ना जाने दे। हर इंसान के पास ऐसी सहेली होनी जरुरी है।

शॉपिंग करने वाली
आप डिप्रेशन से बच सकती हैं अगर आपके पास शॉपिंग करने वाली को दोस्त है तो।

जूतों और चप्पलों की दीवानी
अगर आप किसी खास पार्टी में जा रही हैं और आपके पास उससे मैचिंग शूज नहीं हैं, तो आप अपनी सहेली से जूते उधार ले सकती हैं।

शादी शुदा सहेली
जिंदगी का दूसरा पहलू जानने के लिये आप के पास एक सहेली शादी शुदा भी होनी जरुरी है। वो आपको अपनी शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात बता कर आपके दिमाग में शादी करने की उलझन को समाप्त करेगी।

फैशनेबल
एक फैशनेबल लड़की आपको बता सकती है कि आप किस तरह से आप को कपडे़ पहने जो आप पर अच्छे लगें। तो अगर आपको भीड़ से अलग दिखना है, तो जरुर बनाएं ऐसी सहेली।



Click it and Unblock the Notifications