Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दिल दहला देने वाली भारत की 15 भूतिया जगह
क्या आप भूत-प्रेत पिशाच पर विश्वास करते हैं? भारत में हजारों लोग करते है और वैसे भी यहां कई ऐसी जगह हैं जहां जाकर आपको कुछ-कुछ डरावनी सी फीलिंग भी आएगी।
READ: दुनिया के इन 10 भूतिया अस्पतालों में हर रात घूमती हैं मरीज़ों की रूहें
बचपन से ही इन जगहों के बारे में हम काफी कुछ डरावना सुनते आ रहे है। इस आर्टिकल में हम आज 15 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आकर आपकी सिट्टी पिट्टी गुम होने वाली है।
READ: दिल्ली की 5 सबसे भूतिया जगह
कोई नहीं जानता कि ये जगहें सिर्फ रखरखाव के अभाव या वहां के वातावरण के ऐसी हैं या फिर वहां वाकई कोई भूत रहते हैं। लेकिन जो भी इन जगहों पर जाकर हॉरर फीलिंग जरूर आती है। आइए जानते है भारत के 15 सबसे डरावने स्थानों के बारे में:

1. भानगढ़ किला, राजस्थान
ऐसा कहा जाता है कि पुराने ज़माने में एक तांत्रिक ने इस महल पर काला जादू कर दिया था और तब से भानगढ़ किला, भूतिया किला हो गया। सूर्यास्त के बाद इस किले में लोगों का प्रवेश वर्जित है। इस किले के आसपास बने घरों की छतें नहीं रहती हैं। अगर उन छतों को बनवा दिया जाएं, तो अपने आप चटक कर टूट जाती हैं।

2. जतिंगा घाटी, असम
असम में जतिंगा घाटी, बहुत सुंदर और मनोरम दृश्यों वाली है। लेकिन सितम्बर के महीने में हर अमावस रात को यहां भारी संख्या में रहस्यमयी रूप से पक्षी मर जाते हैं। ये पक्षी प्रवासी होते है, लेकिन यहां से कभी वापस नहीं जाते हैं। इन पक्षियों के यहां आकर मरने के पीछे क्या कारण है, आज तक किसी को भी पता नहीं चला है। लेकिन ऐसा होता है।

3. रामूजी फिल्म सिटी, हैदराबाद
अगर आपको ऐसा लगता है कि भूतों को सिर्फ खंडहर ही रास आते हैं तो आपको रामू जी फिल्म सिटी के बारे में जानना होगा। रामू जी फिल्म सिटी के कई होटलों में भूतों का निवास माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह फिल्म सिटी निज़ाम सुल्तान की धरती पर बना है, जहां कई प्रकार की सजा देने वाली गतिविधियां हुई थी। यहां कई बार लोगों को विचित्र छाया, उंगलियों के निशान और दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने का आभास हुआ है।

4. जीपी ब्लॉक, मेरठ
हर कोई यहां के बारे में जानता है। इस इलाके में एक दो मंजिला इमारत है, जिसमें कई प्रेत-आत्माएं रहती हैं। इस इमारत में अक्सर चार लोगों को बैठकर ड्रिंक करते हुए देखा जा सकता है। यहां के स्थानीय लोगों को अक्सर ये नज़ारा देखने को मिलता है। कई बार लोगों ने ये भी देखा है कि लाल ड्रेस में कोई लड़की भी घर से बाहर निकलती है।

5. राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता
राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता में कई प्रकार की रहस्यमयी घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता है। जो गार्ड यहां रात में ड्यूटी करते हैं, वह आपको कई प्रकार की ऐसी घटनाएं सुना सकते हैं। जिन मजूदरों की मौत यहां पुस्तकालय में हुई थी, उनके भूत इसी पुस्तकालय में रहते हैं। काफी समय पहले, एक छात्र इस पुस्तकालय में गया और फिर वहां से कभी वापस नहीं आया। कई लोग कहते हैं कि सुबह जब लाईब्रेरी खोलिए तो हर दिन काफी पेपर और सामान बिखरा हुआ पड़ा रहता है।

6. शानिवारवाड़ा किला, पुणे
यहा किला, महाराष्ट्र का सबसे बड़ा किला है जिसकी दीवारें, रहस्यमयी गाथाओं से भरी हुई है। कहा जाता है कि एक युवा राजुकमार को उसके ही रिश्तेदारों के द्वारा दीवारों के अंदर पटक कर मार ड़ाला गया था। तब से आज तक राजकुमार की आत्मा वहां हर पूर्णिमा को मौत का बदला लेने आती है। इस ड़र से इस किले में कोई भी सूर्यास्त के बाद नहीं जाता है।

7. दुमस तट, सूरत, गुजरात
आपको सुनकर अजीब सा लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। सूरत के दुमस तट को ड़रावना स्थान माना जाता है। इस तट पर बहुत पहले हिंदु के द्वारा लाशों को दफन करने के लिए उपयोग में लाया जाता है, इसलिए यहां कई आत्माएं आज भी भटकती हैं। आप इस तट पर आकर फुसफुसाहट की आवाज सुन सकते हैं जबकि आपके आसपास कोई हीं होगा।

8. चर्च ऑफ थ्री किंग, गोआ
चर्च और भूत, कुछ अलग सा साउंड करता है। लेकिन भूतों की कोई सीमा नहीं होती, वह चर्च में भी जा सकते हैं। गोआ के कैन्सुलिम चर्च में भूत रहते हैं, ऐसा यहां के स्थानीय लोगों का मानना है। कहा जाजा है इस चर्च कुछ पुर्तगाली राजाओं का मर्डर हो गया था और बाद में दो राजाओं ने आत्महत्या कर ली थी।

9. ताजमहल पैलेस, मुम्बई
कई लोग शायद यह बात नहीं जानते होगें कि जिसने ताज होटल को बनाया था, उसी वास्तुकार की मौत इसमें हो गई थी, और उसने खुद ही आत्महत्या की थी, क्योंकि वो जैसा डिजाइन बनाना चाहता था, वह डिजाइन बन ही नहीं पा रहा था। तब से यहां आने वाले कई गेस्ट मानते हैं कि वह अक्सर किसी की परछाई देखते हैं।

10. कुलधारा, राजस्थान
इस स्थान के बारे में 1800 में स्थानीय लोगों को पता चला कि यह रहस्यमयी और बेकार है, इसलिए इस जगह को लोगों ने छोड़ दिया। कहते है, यहां रूकने पर व्यक्ति गायब हो जाता है। ऐसा कई बार हुआ है। एक बार एक मंत्री गांव की सुंदर लड़की से शादी करना चाहता था, ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो मंत्री ने उनका लगान दो गुना कर दिया। जिससे गांव वालों ने वह जगह छोड़ दी और तब से यहां कोई नहीं रहता, जो भी रहता है वह मर जाता है।

11. अल्येया घोस्ट लाइट्स, बंगाल
पश्चिम बंगाल के मार्सेस में कई बार घोस्ट लाइट्स का वर्णन होता है। मछुआरों से इस बारे में आप कई कहानियों को सुन सकते हैं। उनका मानना है कि लाइट जलने के बाद आपको नहीं जाना चाहिए, वरना मौत निश्चित है।

12. टनल नंबर 103, शिमला
शिमला-कालका रोड़ पर टनल नम्बर 103 स्थित है। लोगों का मानना है कि वहां कोई एक नहीं बल्कि कई आत्माएं रहती हैं। यहां घनघोर अंधेरा रहता है और आपको ऐसा लगेगा कि कोई बात कर रहा है। कई बार लोगों ने यहां औरत की आत्मा को टहलते हुए देखा है।

13. अग्रसेन का बाबली, दिल्ली
यह एक भयानक बाबली है। पौराणिक कथाओं में भी इसका वर्णन है। कहा जाता है कि जब इसमें काला पानी भर जाता है तो यह लोगों को इसमें मरने के लिए मोहित करती है। यहां तक कि आज भी यहां लोग सूर्यास्त के बाद नहीं आते हैं।

14. संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क, मुम्बई
राष्ट्रीय पार्क और भयानक होना, कुछ विरोधाभासी लगता है, लेकिन ऐसा है ही। कहा जाता है कि पक्षी अक्सर यहां बिना किसी कारण के गायब या मर जाते हैं और उसका कारण आज तक कोई नहीं जान पाया है।

15. फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
फिरोजशाह कोटला के बारे में एक बात फेमस है कि वहां युवतियां सुरक्षित नहीं है। इसलिए वहां कोई लड़की कभी अकेली नहीं जाती है। कहा जाता है कि बुरी आत्माएं, उन लड़कियों पर प्रहार करके उनका वध कर देती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि वह उन्हे मिठाई ऑफर करती है और उसके बाद मारती हैं। ये वाकई में खतरनाक लगता है.....



Click it and Unblock the Notifications
