Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बुजुर्गों की सलाह बना सकती है आपकी जिंदगी आसान
एक इंसान की जिंदगी सीधी ना हो कर काफी टेढी मेढी होती है। जिस इंसान की जिंदगी में कोई झुकाव नहीं आता, उस इंसान को असली जिंदगी का पाठ कभी सीखने को नहीं मिल पाता। जमाना बडी तेजी के साथ बदलता जा रहा है, जिसे बिना अपने बुजुर्गों की सलाह लिये एक कदम भी उठाना समझदारी की बात नहीं होगी। हम अपने बुजुर्गों को घर में हमेशा खाली बैठे देख, केवल उनका मजाक उडाते हैं, जो कि बिल्कुल भी सही बात नहीं है।
अगर आपको जिंदगी में बहुत आगे बढ़ना हो तो उनके साथ कुछ मिनट बैठ कर जीवन की चर्चा करें। ऐसे में आप पाएंगे कि उन्हें जिंदगी जीने का कितना ज्यादा तर्जुबा हो चुका है और वे आपकी कितनी ज्यादा मदद कर सकते हैं। तो दोस्तों चलिये जानते हैं कि आप अपने दादा जी से ऐसा क्या सीख सकते हैं, जो आपको जिंदगी को आसान बना सकता है। वृद्ध माता - पिता की देखभाल कैसे करें?

बुजुर्गों से सीखिये ये बड़ी-बड़ी सीख
1. जिंदगी का अनुभवः जिस तरह से वे आपको यह बता सकते हैं कि वे किस तरह से मुसीबतों का सामना करते थे, यह अनुभव कोई और नहीं बता सकता।
2. लोगों से कैसे डील करेंः जिंदगी में आपको तरह तरह के लोग मिल जाएंगे, जिनमें से कुछ अच्छे होगें और कुछ से मिल कर आप तौबा कर लेगें। बुजुर्गों ने पूरी दुनिया देखी है और उन्हें पता है कि किस प्रकार के लोगों के साथ कैसा व्यावहार करना चाहिये।
3. किसी सगे को खो देने का दर्दः यह बहुत ही जरुरी जिंदगी का सबह है जो आपको उनसे जरुर सीखना चाहिये। वे भी इस जिंदगी के दुखद पडाव से जरुर एक बार गुजर चुके होगें! आपकी नानी या दादा जी भी आपको साहस और आशा प्रदान कर सकते हैं।
4. जिंदगी में पछतावा ना करनाः हम में से कई लोग समय पर सही निर्णय नहीं ले पाने या फिर किसी अपने से खराब तरीके से बोल देने के कारण बहुत पछताते हैं और खुद को कोसते चले जाते हैं। लेकिन अगर बुजुर्गों का सहारा ले कर इस परेशानी को दूर किया जाए तो यह समस्या भी दूर हो सकती है।
5. किसे दें सबसे ज्यादा अहमियतः जिंदगी में हमें करने के लिये इतना कुछ है कि हम यह भूल जाते हैं कि हम किस चीज को सबसे ज्यादा अहमियत दें। यह बात आप बूढे लोगों से सीख सकते हैं कि जिंदगी में हमेशा सबसे पहले किस इंसान या फिर किस काम को सबसे ज्यादा अहमियत देनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
