Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सोशल मीडिया द्वारा सिखाये जाने वाले 5 सबक
पुरानी शिक्षा नए दौर के तकनीकों को संस्कृति का हत्यारा मानती हैं। हालांकि, फेसबुक और ट्विटर पर ज़्यादा समय व्यतीत करना हानिकारक हो सकता है, पर आप इन दोनों सर्वज्ञ एप्लीकेशन से कई चीज़ें सीख भी सकते हैं।
अपने बच्चों पर नजर रखने के लिये पैरेंट्स भी आ गए फेसबुक पर
यहाँ पर ऐसे ही कुछ तथ्य दिए गए हैं। इन नियमों को अपनी ज़िंदगी में इस्तमाल में लाने की कोशिश करें और फेसबुक आपको सफल होने के सही तरीके बताएगा।

1. किसी भी चीज़ को खुले तौर से पसंद करने से न चूकें, तब भी जब ऐसा करने वाले आप अकेले हों। ज़िंदगी में हम अक्सर अपनी पसंद को दिखाने से कतराते हैं जब तक कोई और उसे पसंद नहीं कर देता। ऐसा न करें। असल ज़िंदगी में भी अपनी पसंद को दिखाएँ, भले ही वह कितनी ही मामूली चीज़ हो।

2. फेसबुक की तरह ज़िंदगी से अनलाइक बटन को निकाल दें। किसी भी चीज़ को इतना नापसंद नहीं करें कि उसे गाँठ बाँध लें। आप कुछ चीज़ें नापसंद कर सकते हैं पर नापसंद करना दूसरों से ज़्यादा आपके लिए खतरनाक हो सकता है इसलिए इससे महामारी की तरह बचें।
फेसबुक पर कपल्स के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

3. अपनी ज़िंदगी में कमेंट का क्षेत्र खुला रखें। अलग अलग चीज़ों के लिए राय रखें। अलग बनने से और दिखने से न डरें। इतना ध्यान रखें कि आप की अपनी राय है और इसका मतलब यह नहीं कि आप दूसरों की राय को पसंद नहीं कर रहे।

4. जो भी आप पसंद करें उसे शेयर करें। असल ज़िंदगी में हम उस चीज़ का संचय करते हैं जो चीज़ हमें पसंद आती है, पर अगर इस फेसबुक सबक को हम सीख लें तो आप के साथ साथ यह दुनिया भी खुशहाल होगी।

5. दोस्त बनाएं। जब कोई आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाए तो उसकी तरफ हाथ बढ़ाने के लिए तैयार रहें। अंधाधुंध तरीके से दोस्ती न करें और अपनी ज़िंदगी से बुरे लोगों को दूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
