Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
फीमेल बॉस रखें इन खास बातों का ख्याल
भारत पूरी तरह से बदल रहा है और यहां पर अब लिंग भेद की बातें पुरानी हो चली हैं। ऑफिस की बात करें या फिर बिजनेस की, दोनों ही फील्ड में औरतों की बढ़ती तादाद दिखाती है कि हम लड़कियों और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिये कितने अवसर देने लगे हैं। एक कंपनी दृारा सर्वे करवाया गया और पूछा गया कि आप फीमेल बॉस को तरजीह देगें या फिर मेल बॉस को? सर्वे का रिजल्ट यह आया कि उन्हें ऑफिस में फीमेल बॉस का होना ज्यादा पसंद है क्योंकि वो अपने काम को ज्यादा बेहतर ढंग से करती है।
तो क्या आप भी एक फीमेल बॉस या टीमलीड हैं, जिसके नीचे 10-12 कर्मचारी काम करते हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपने अपनी जिंदगी में यह शब्द जरुर सुने होगें - " ऐसी कई चीजे़ हैं जो तुमको सीखनी अभी बाकी है " । अगर ऐसा है तो, आपको नीचे दिये हुए कुछ मुख्य बिन्दुओं पर अपना ध्यान जरुर केन्द्रित करना चाहिये।

फीमेल बॉस रखें इन खास बातों का ख्याल
1. निजी बाउंड्री मेंटेन करें- आपका बिजनेस वर्क अच्छी तरह से चले इसके लिये जरुरी है कि आप खुद की निजी बाउंड्री बना कर चलें।
2. निजी बातें ना करें- जिस जगह पर आप काम करती हैं, वहां के लोगों से अपनी निजी बातों को ना शेयर करें। यहां तक कि ऑफिस में भी कई लोग होते हैं जिन्हें ना तो आपकी निजी बाते सुनने का मन करता है और ना ही उन्हे अपनी निजी बातें किसी से कहना अच्छा लगता है।
3. टू दा प्वांट रहें- वे महिलाएं जो किसी टीम को या फिर किसी कंपनी को लीड कर रही हैं, उन्हें बातों को घुमा फिर कर नहीं बोलना चाहिये। इससे दूसरों को केवल दुविधा होगी और काम भी ठीक से नहीं होगा। ऑफिस पॉलिटिक्स को ऐसे करें अनदेखा
4. स्पष्ट निर्देश दें- आपको जो भी काम करवाना हो तो, उसे अपने सहकर्मी को साफ-साफ बता दें। अगर कोई कंफ्यूजन है तो उन्हें मेल लिख कर बात को और स्पष्ट कर दें।
5. दूसरों के विचारों की इज्जत करें- अच्छी बॉस बनने का मतलब है कि आप अपनी टीम से अच्छा काम लें। अगर आपके टीम मेट वाले कुछ सुझाव दें तो उसे सुने और उस पर विचार करें। ऑफिस जाने वाली महिलाएं कैसे करें 5 मिनट में मेकअप
6. कठोर बने पर अशिष्ट नहीं- अगर आपको अपने इंप्लाई से काम लेना है तो, कठोर बनना जरुरी है। कठोर बने पर अशिष्ट ना बनें क्योंकि इससे लोग आपसे बात करना पसंद नहीं करेगें और पीठ पीछे बुराई करेगें। इससे आपकी टीम ठीक से काम नहीं कर पाएंगी।
7. आपकी पर्सनल प्रॉब्लम प्रोफेशनल प्रॉब्लम नहीं है- हर किसी की अपनी प्रोफेशनल लाइफ प्रॉबलम्स और पर्सनल लाइफ प्रॉबलम्स होती हैं, लेकिन कोई भी उसे ऑफिस में लाना पसंद नहीं करता। इसलिये आप भी अपनी निजी जिंदगी की समस्याओं को ऑफिस में ला कर अपना मुंह लटका कर ना बैठें।



Click it and Unblock the Notifications
