Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ये 8 प्रेरणादयक किताबें बदल सकती हैं आपकी जिंदगी
किताबें एक सच्ची दोस्त की तरह होती हैं, जो आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं। अगर आपको किताबे पढ़ने का शौ है तो, आपको तरह-तरह कि किताबें पढ़ने का मन करता होगा। बाजार में जा कर आपकी नज़रे एक नहीं बल्कि हर किताबों से जा कर टकराती होगीं। कई लोगों को लव स्टोरी वाली किताबें भाती होगीं तो कुछ लोगों को प्रेरणादायक या किसी महापुरुष की जीवनी पढ़ने का शौक होता होगा। सलेब्रिटी पर आधारित चर्चित किताबें
हो सकता है कि आपकी किताबों की अलमारी में तरह-तरह के विषयों पर आधारित किताबें रखी हों, पर फिर भी आपको अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिये एक प्रेरणादायक पुस्तक की आवश्यकता जरुर होगी। अगर आपको अपनी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर खुशहाल बनाना है और अपने मकसद में आगे बढ़ना है, तो आपको एक बार अपने जीवन में ये 8 किताबे जरुर पढ़नी चाहिये। ये प्रेरणादायक किताबें आपकी जिंदगी बदल सकती हैं।

1. Zen and the Art of Happiness
यह किताब एक सुखद और शांतिपूर्ण जीवन के लिए आप को प्रेरित करेगी। इसमें खुशी और सकारात्मक सोच के बारे में लिखा गया है। इस किताब को क्रिस प्रेंटिस दृारा लिखी गई है। यह किताब आपके व्यावहार को बदल सकती है।

2. Man’s Search for Meaning
यह पुस्तक विक्टर फ्रैंक्ल दृारा लिखी गई है, जिन्होने अपने वास्तविक जीवन के अनुभव लिखे हैं। जब वह नाजी यातना शिविर में थे तब उन्होने उस दौरान जिंदगी का एक नया नजरिया प्रकट किया था। यह किताब आप के जीवन को हमेशा के लिये बदल देगी।

3. One Hundred Years of Solitude
अगर आप साहित्स से प्यार करते हैं, तो आपको इस किताब का नाम जरुर पता होगा। यह किताब काफी लोकप्रिय है और आपके जीवन को बदल सकती है। इसे नोबेल पुरस्कार विजेता, गेब्रियल गार्सिया मार्क्वेज़ ने लिखा है।

4. Think and Grow Rich
अगर आप कोई ऐसी किताब देख रहें है, जो आपके जीवन को बदल सकती है, तो इसे पढ़े। यह किताब आपको सफल बनाने के लिये आपके विचारों को बदलने में कामियाब रहेगी।

5. Don't Sweat the Small Stuff
इस किताब में लेखक ने यह बताया है कि आप किस रूप से एक गंभीर मामले को आराम से बिना किसी दबाव के दूर कर सकते हैं, अगर आप उसे एक सिली मैटर समझे तो।

6. The Power of Positive Thinking
यह किताब सकारात्मक सोच के महत्व पर ध्यान केंद्रित करती है। यह आपको असली जीवन की परेशानियों का व्यावहारिक समाधान देगी।

7. The 7 Habits of Highly Effective People
हम सभी ऐसे लोगों का पालन करते हैं जो पहले से ही अपनी फील्ड में काफी आगे हैं। अगर आप ऐसी किताब ढूंढ रहे हैं, जो आपकी जिंदगी को बदल दे तो, इस बिजनेस और सेल्फ हेल्प बुक को आजमाइये।

8. Awaken the Giant Within
यह एक प्रेरणादायक पुस्तक है जसे एंथोनी रॉबिंस दृारा लिखित है। इस पुस्तक में अपने मानसिक, शारीरिक और यथार्थवादी जीवन से संबन्धित परेशानियों को स्टेप बाई स्टेप तरीके से सुलझाने का तरीका दिया हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
