Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
मरने से पहले जरूर ट्राइ करें यह एडवेंचर स्पोर्ट्स
हर व्यक्ति रोमांच और एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेना चाहता है। पूरी दुनिया में ऐसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स हैं, जिसे आप मरने से पहले जरूर ट्राइ करना चाहेंगे। हालांकि इनमें से कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स में आपकी उम्र काफी मायने रखती है, क्योंकि इन्हें करने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम और मजबूत दिल वाला होना पड़ेगा। अगर आप स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से नहीं हैं तो भी आप इनमें से कुछ आसान स्पोर्ट्स को चुन कर रोमांच का मजा ले सकते हैं।
ऐसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स हैं जो पहले सिर्फ प्रोफेशनल्स द्वारा किए जाते थे। पर सुरक्षा और ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए अब आम इंसान भी इसका आनंद ले सकत हैं। बस आपको अपना दिल मजबूत रखना होगा और कुछ मामलों में जेब ढीली करनी पड़ेगी।
अगर आप नए हैं तो हाइकिंग से शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे कई पर्वतारोहण क्लब हैं जो अलग-अलग लेवल के हाइकिंग का आयोजन करते हैं। आप किस तरह की हाइकिंग में हिस्सा ले सकते हैं ये आपकी स्टेमिना और अनुभव पर निर्भर करता है। इस साधारण एडवेंचर के बाद आप बंगी जंपिंग, पारागलाइडिंग, सर्फिंग, डाइविंग आदि और ज्यादा रोमांचित कर देने वाले स्पोर्ट्स को चुन सकते हैं। हालांकि यह कमजोर दिल वाले लोगों के लिए कतई नहीं है।

1. हाइकिंग
अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत कर रहे हैं तो हाइकिंग को चुन सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपनी क्षमता के अनुसार अलग-अलग ऊंचाई पर कर सकते हैं।
2. पारासेलिंग और पारागलाइडिंग
पारासेलिंग उडऩे का सबसे साधारण रूप है। इसमें आप एक मोटर बोट से बंधे होते हैं और पतंग की तरह उड़ते हैं। साथ ही लैंड करने के लिए आपके पास एक पैराशूट भी होता है।
3. बंगी जंपिंग
इस एडवेंचर स्पोर्ट्स को करने के लिए आप का दिल बेहद मजबूत होना चाहिए। साथ ही आपकी रस्सी भी मजबूत होनी चाहिए ताकि आप जमीन पर न गिर जाएं। चीन के मकाऊ टावर (760 फीट) और कोलोराडो का रॉयल जार्ज ब्रिज (1053 फीट) बंगी जंपिंग के लिए दिल दहला देने वाली ऊंचाई है।
4. स्कूबा डाइविंग
अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो फिर गहराई में उतरें। स्कूबा डाइविंग के जरिए आप समुद्र के अंदर जा कर आप कुछ ऐसी चीजों से रू-ब-रू हो सकते हैं, जिसकी कल्पना आपने सिर्फ नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर ही की होगी।
5. क्याकिंग और राफ्टिंग
ये वाटर स्पोर्ट्स है जिसे एकल, युगल और समूह में किया जाता है। आप इसका आनंद तेज रफ्तार नदी या शांत झील में उठा सकते हैं। नदी की रफ्तार जितनी अधिक होगी, आप उतना ही ज्यादा रोमांचित होंगे।
6. रॉक क्लाइंबिंग
कुछ मुश्किल और ऊंचे पहाड़ पर चढऩे के लिए आपको मजबूत बाजू की जरूरत होगी। इसमें आप एक रस्सी से बंधे होंगे ताकि फिसलने पर आप इसके सहारे लटक सकें। हालांकि कुछ लोग तो रस्सी का भी सहारा नहीं लेते हैं और पूरी तरह से अपने कोशल पर निर्भर रहते हैं।
7. जोर्बिंग
जोर्बिंग में आप एक हवा से भरी गेंद में नीचे की ओर लुढ़कते हैं। कहना न होगा कि इस दौरान रोमांच चरम पर होता है। आपको यह एडवेंचर स्पोर्ट्स जरूर ट्राइ करना चाहिए।
8. स्कीइंग
बर्फ पर होने वाले इस स्पोर्ट्स को आप रोमांच के किसी भी स्तर पर एंज्वाय कर सकते हैं। इसमें आप कम ढलान वाली सतह से लेकर पहाड़ की ऊंचाई से स्कीइंग कर सकते हैं।
9. माउंटेन बाइकिंग
खड़ी ढलान वाले पहाड़ पर बाइक दौड़ाने के बारे में सोचने मात्र से ही कोई रोमांचित हो सकता है। इस दौरान आपसे कोई गलती न हो इसके लिए विशेष तैयारी जरूर करें।
10. सर्फिंग
ऊंची लहरों के बीच सर्फिंग करने के लिए आपको अभ्यास और अनुभव की जरूरत पड़ेगी। आप अपने स्किल के अनुसार एक मीटर ऊंची लहर से लेकर कई मीटर ऊंची लहर के बीच सर्फिंग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
