Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप अकेले हैं? तो आपको झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं
कई कारणों से महिला और पुरुष कई बार अकेले रहना पसंद करते हैं। आप जब अपने पार्टनर को अपने लिए योग्य और एक साथ जीवन बिताने लायक नहीं समझते हैं तो आप अकेले रहना पसंद करते हैं और जीवन के अन्य टार्गेट्स अचीव करने में लग जाते हैं जिससे आप अपने पार्टनर को बहुत कम समय देते हैं। शुरुआत में आपको यह समस्या नहीं लगती है लेकिन आगे जाकर या एक बड़ी समस्या बन जाती है। जानिए क्यों सिंगल हैं आप अभी तक(पुरुष)
अकेले रहने में होने वाली समस्याएं कम नहीं है। आपको जीवन के अनेकों पड़ावों पर ऐसे अनेक कारण मिल जाएंगे। अकेले होने पर 6 मुख्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इनका क्रम हर व्यक्ति के लिए अलग - अलग हो सकता है लेकिन हर अकेला रहने वाला व्यक्ति अपने जीवन काल इन समस्याओं का सामना जरूर करता है।

वीकेंड पर घर पर अकेला रहना
अकेले रहने की सबसे बड़ी समस्या है कि वीकेंड पर आपके पास करने को कुछ नहीं होता है। शुरुआत में ऐसा नहीं होता है जब आपके पास फैमिली और फ्रेंड्स रहते हैं लेकिन बाद में ज्यादा बुरा लगता है जब बाहर जाने के लिए दबाव डालने वाला कोई नहीं होता है।

जिम्मेदारी
आपके पास जिम्मेदारियों को बांटने के लिए कोई नहीं होता है, यह भी अकेले होने के समस्या है। खास तौर पर जब आप अकेले पैरेंट हो तो आपको अनेकों कार्य अकेले करने पड़ते हैं जिससे कई बार सामजिक जीवन के लिए आपके पास समय ही नहीं होता है और यह स्थिति कई बार बहुत दुखद हो सकती है। यदि आपके साथ काम में हाथ बटाने वाला होता है तो ऐसा नहीं होता है।

ज्यादा तनाव पैदा होना
हर पुरुष और महिला को जीवन के कुछ छणों में किसी ना किसी का साथ चाहिए होता है यदि जीवनसाथी नहीं है तो कम से कम रूममेट जरूर हो जिससे की आप अपने मन की बातें कह सकें। अध्ययन से पता चला है कि जो लोग अकेले रहते हैं वे तनाव का शिकार ज्यादा होते हैं। अकेले रहने में यह सबसे बड़ी समस्या है।

ऊब जाना
आपके पास कोई नहीं होता जिसके लिए आप खाना बनायें और आपके साथ बैठकर टीवी देखने वाला भी कोई नहीं होता है। आप एक ही काम बार बार अकेले करने पर बोर हो जाते हैं इसलिए आपने जो आज किया है वो आप कल नहीं करना चाहते। ये सभी अकेले रहने पर होने वाली परेशानियां हैं।

डर महसूस करना
जो महिलाएं अकेली रहती हैं उन्हें इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है। मध्य रात में किसी प्रकार का शोर होने पर और गली मोहल्ले में अकेले चलने पर खास तौर पर महिलाओं को डर लगता है। ये सभी अकेले रहने की समस्याएं हैं। जब आप अकेले और डरे हुए होते हैं तो आपकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है।

अकेलापन
सिंगल होने पर अकेलापन एक भारी समस्या बन जाता है। काम के बाद जब आपको घर जाना हो और घर पर कोई आपका स्वागत करने वाला नहीं हो, कितनी बुरी बात है। आप अपनी मर्जी से या जबरन अकेले रहने पर मजबूर हो सकते हो। यही मुख्य कारण जिससे वृद्ध लोग अकेले घर में रहने की बजाय ओल्ड ऐज होम्स में रहना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
