Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पार्टियों में एक अच्छे मेहमान कैसे बनें
जब आप किसी के यहाँ लंच या डिनर पर जाते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आपको किसी मित्र या सहकर्मी के यहाँ लंच या डिनर पर आमंत्रित किया जाता है तो एक अच्छा अतिथि बनने के लिए आपको उचित शिष्टाचार को समझना बहुत आवश्यक है। अन्यथा लोग आपका उपहास करेंगे और आपको एक शिष्ट अतिथि नहीं समझा जाएगा।
यहाँ कुछ बातें बताई गयी हैं जिनका ध्यान आपको तब रखना चाहिए जब आप पार्टियों में या गेटटुगेदर में मेहमान बन कर जाते हैं।
ध्यान दें: अपने मेज़बान और उसके परिवार को ध्यान से देखें तथा खाने और अच्छी बातचीत के लिए संकेत उठायें। अपना फोन बाजू में रख दें तथा जब आपका मेज़बान बात कर रहा/रही हो तो उसे ध्यान से सुनें।

मुंह बंद रखें: खुले मुंह से खाना चबाना या खाते समय बोलना इसे अच्छा शिष्टाचार नही समझा जाता।
खाने का शिष्टाचार: हमेशा खाने को अपने मुंह के पास लायें न कि मुंह को खाने के पास ले जाएँ। साथ ही टेबल पर से कुछ चीज़ लेने के लिए टेबल पर न झुकें। यदि आपको ऐसा लगता है कि कुछ ऐसा खाना बना है जो आपको पसंद नहीं आएगा तो पहले उसकी थोड़ी मात्रा लेकर उसे चखें।
उचित कपड़े पहनें: यदि युवा लड़के या लडकियां आपस में खाने पर मिलने वाले हैं तो आप शॉर्ट्स और टी शर्ट्स पहन सकती हैं। परन्तु यदि आप पेशेवर सहयोगी या अन्य किसी व्यक्ति के यहाँ जा रहे हैं तो थोड़े औपचारिक कपड़े पहनें। लडकियां एक अच्छा टॉप और स्कर्ट या ग्रीष्मकालीन ड्रेस पहन सकती हैं। पुरुष सूट या शर्ट और डेनिम पहन सकते हैं।
उपहार तथा अन्य: यदि यह एक औपचारिक या अर्द्ध औपचारिक पार्टी है तो मेज़बान के लिए कोई उपहार ले जाएँ। यदि मित्रों के साथ पार्टी है तो जल्दी पहुंचें तथा अपने मित्र/सहेली को खाना बनाने में मदद करें। या अच्छा होगा आप अपने साथ केक या पेस्ट्री ले जाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
