Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सफल महिला होने के नुकसान
कहते हैं कि इतिहास और कुछ नहीं बल्कि सफल लोगों की कहानी है। जिंदगी में हर कोई जीतना चाहता है। इंसान का यह प्राकृतिक गुण होता है कि वह अपने प्रयास में हारना नहीं चाहता है। साथ ही सफलता आपकी जिंदगी में कई साकारात्मक बदलाव भी लाती है। सफलता का अर्थ बेहद विशाल है और यह किसी भी रूप में हो सकती है। हो सकता है सफलता आपको फेमस कर दे, या आपकी पदोन्नति हो जाए, या आपकी जिंदगी में धन दौलत और खुशियां आ जाए। या फिर यह भी हो सकता है कि आप एक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हों।
चाहे जो भी हो, पर इतना तो तय है कि सफलता आपकी जिंदगी के फ्लेवर को ही बदल कर रख देती है। सारी दुनिया सफल महिला के ईर्द गिर्द रहना पसंद करती है। पर क्या आपको पता है कि सफल महिला होने के क्या—क्या नुकसान हैं। अगर आप जीवन में हमेशा सफल हुए हैं तो यह कभी नहीं समझ पाएंगे कि असफलता का अनुभव कैसा होता है। साथ ही आप असफल लोगों की मानसिक स्थिति को भी नहीं समझ पाएंगे।

जब हम सफल होने के उद्देश्य से कड़ी मेहनत करते हैं तो कई बार लोगों से हमारे संबंध भी खराब हो जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि सफल महिला होने का बुरा प्रभाव क्या है। अगर आप जीवन में असफल हो गईं हैं तो यकीनन ये बातें आपको राहत पहुंचाएंगी। और अगर आप सफल महिलाओं में से एक हैं तो इन बातों से सावधान रहें।
एम्पथी की कमी : एम्पथी यानी समानुभूति। सफल होने पर सारी चीजें आपके पक्ष में होने लगेंगी। साथ ही इसका सबसे बड़ा नुकसान भी सामने आएगा। आप कभी भी एम्पथी की भावना को नहीं समझ पाएंगी।
सोशल स्किल्स की कमी : सफल महिला होने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आप सोशल स्किल्स के मामले में विफल हो जाएंगी। सफल होने के बाद आप आरामदायक स्थिति में रहेंगी, जिससे आप सामान्य व्यक्ति के साथ घुल—मिल नहीं पाएंगी।
मुश्किल परिस्थियतियों से न निपट पाना : जब आप सफलता को जीने लगेंगे तो आरामदायक स्थिति में होंगे। सफल महिलाओं में यह बात सामान्य रूप से देखी जाती है कि वे मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए उतनी मजबूत नहीं बन पाती हैं।
तनाव : क्या आप उस तनाव के बारे में सोच सकती हैं जो सफलता के साथ आता हैं? दरअसल ये तनाव होता है भविष्य में हमेशा सफल होने का। क्योंकि अगर कभी भी आप असफल हुए तो दुनिया आपको स्वीकार नहीं करेगी। सफल महिला होने का यह भी एक नाकारात्मक पहलू है।
जिम्मेदारी : सफल महिला हो जाने के बाद आप पर ढेरों जिम्मेदारियां आ जाती हैं। लोग आपको और ज्यादा से ज्यादा काम देंगे। ऐसे में आपको अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सफल महिला होने का यह भी एक बड़ा नुकसान है।
दोस्त या दुश्मन : सफल होने का एक और बड़ा नुकसान यह है कि वास्तविक दोस्त और दुश्मन को पहचानना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। ये बेहद स्वभाविक है कि आपकी सफलता का जश्न मनाने के लिए हमेशा आपके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।
उम्मीदों पर खरा उतरना : जब आप एक सफल महिला बन जाती हैं तो आपको दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। क्योंकि आप पर एक ऐसी महिला का ठप्पा लग चुका है जो कामयाबी की प्रतीक है।
पब्लिसिटी के लिए मेहनत करना : अगर आपकी सफलता ने आपको प्रसिद्ध बना दिया है तो आपको अपनी पब्लिसिटी के लिए भी कदम उठाने पड़ेंगे। दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे में आपको बदलते माहौल के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
