Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गणेश चतुर्थी पर अपनों को दें ये सुंदर उपहार
भारतीय कल्चर में गणेश चतुर्थी जैसे बडे़ पर्व का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस दिन लोगों में अपने खास परिवारजनों और मित्रों के बीच में उपहार का अदान-प्रदान भी देखने को मिलता है। उपहार एक ऐसा मध्यम है जिसके जरिये लोग अपने दिन की भावनाओं को अपने सगे-संबन्धी तक पहुंचाते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने किसी खास को उपहार देना चाहते हैं, तो इस काम में हम आपकी मदद करेंगे।
गणेश पूजा की विधि और रस्में
इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान से उपहार के सुझाव, जिसे सुन कर आप का दिल उन्हें सच में खरीदने को कर जाएगा। इन उपहारों को आप अपने बजट को ध्यान में रख कर ही खरीदें। आइये जानते हैं इनके बारे में -

मिठाइयां
किसी भी त्योहार पर अपने परिवारजनों का मुंह मीठा करने से नहीं चूकना चाहिये। इस खास दिन के लिये बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां मिलना शुरु हो चुकी हैं। गणेश भगवान को मोतीचूर के लड्डू बहुत पसंद हैं इसलिये इस दिन आप अपने खास लोगों को किसी भी प्रकार के लड्डू का डिब्बा उपहार में दे सकते हैं।

गणेश दिया
आपको बाजार में ऐसे कई दिये, अगरबत्ती और लैंप मिल जाएंगे जिस पर भगवान गणेश की आकृति बनी मिल जाएगी। ये चांदी, वाइट मेटल, ब्रास या सोने आदि के बने होते हैं। कुछ डिजाइन जैसे, एक पत्ती पर गणेश जी बैठे हुए, जिसके सामने छोटे छोटे दिये बने हुए मिल जाएगें। आपने अपने बजट अनुसार इन्हें पसंद कर सकती हैं।

गणेश मूर्ति
यह एक आकर्षक और मौके की नजाकत को देख कर दिया जाने वाला उपहार है। गणेश जी की मूर्ति हर किसी को पसंद आती है। आप एक सुंदर से गणेश जी की मूर्ति खरीदें। यह चाहे स्टोन की हो या फिर मेटल की, सभी अच्छी दिखती हैं।

गणेश चांदी/सोने का सिक्का
अगर आप कुछ ऐसा देना चाहते हों, जो आपके खास लोंगो के हमेशा काम आ सके तो सोने या चांदी का एक गणेश का सिक्का खरीदें। यह सिक्का उनके बडे़ काम का हो सकता है। बाजार में आपको 2 ग्राम से लेकर ज्यादा भारी तक के सिक्के मिल सकते हैं। इन्हें आप अपना बजट देखते हुए दें।

सूखे मेवे
मिठाई तो जल्द खराब और खतम हो जाती है मगर सूखे मेवे कई दिनों तक आराम से चलते हैं। यह खूबसूरत डिब्बों में सजा कर बिकते हैं, जो कि गिफ्त देने के लिये अच्छे माने जाते हैं। सूखे मेवों को पूजा करते वक्त भी इस्तमाल किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
