Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऑफिस पॉलिटिक्स को ऐसे करें अनदेखा
कई ऑफिस में ऐसे सहकर्मी होते हैं जो उस काम को करने के लिये बिल्कुल ही अनफिट होते हैं। और अगर वो ऑफिस में किसी भी तरह टिक भी जाते हैं तो, वो भी केवल ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से। अगर आप भी ऑफिस में काम करते हैं तो, आप का सामना खुद ही ऐसे लोगों से हो जी जाता होगा। ऐसे लोगों से सदा के लिये छुटकारा पाना मुश्किल है, जो बॉस के सामने अपनी वाह-वाह करते नहीं थकते और दूसरों को खराब दिखाने में अपनी जीत समझते हैं। ऑफिस में खुश रहने के 6 तरीके
ऐसे लोगों का कुछ नहीं हो सकता और ना ही आप उन्हें अपने हिसाब से बदल सकते हैं। जहां हजारों लोग खुद को अच्छा दिखाने की कोशिश करें तो, वहां पर कॉम्पिटिशन और जलन होना स्वाभाविक है। बस यह आप पर है कि आप इस टेंशन को कैसे अनदेखा कर के आगे बढते हैं। आइये जानते हैं कि ऑफिस पॉलिटिक्स को कैसे अनदेखा करें।

साफ खेलें
आपका वो को-वर्कर जो खुद पॉलिटिक्स मे पड़ा हुआ है, वह आप से यह जानना चाहेगा कि आप ऑफिस में किसके बहुत करीब हैं और किसका पक्ष ले रहे हैं। लेकिन आपको यह दिखाना है कि आप ऑफिस में किसी से भी ज्यादा ना तो चिपकते हैं और ना ही किसी का पक्ष लेते हैं। इस बात पर ध्यान रखें कि ऑफिस में कोई भी इंसान आपकी योग्यता, गुण और मूल्य पर प्रश्नचिन्ह ना लगा पाए।

ऑफिस गॉसिप
ऑफिस में हर व्यक्ति किसी ना किसी ग्रुप से जुड़ा हुआ होता है। अगर आप किसी के बारे में अच्छा या बुरा बोलते हैं तो, वह बात जा कर किसी ना किसी ग्रुप में फैल जाती है। अच्छा होगा कि आप ऑफिस की गॉसिप में बिल्कुल भी हिस्सा ना लें।

अपने आउटपुट पर फोकस करें
ऑफिस में सबसे इम्पॉर्टेंट कोई चीज़ है तो वह है काम। कई बार हम दूसरों की गॉसिप के चक्कर में फंस कर अपने काम को उतना महत्व नहीं दे पाते जितना हमें देना चाहिये। अपने को-वर्कर से केवल काम की ही बातें करें तो आपके लिये सबसे अच्छा होगा। आपकी प्रमोशन केवल आपके आउटपुट पर ही निर्भर करती है।

किसी पर भरोसा ना करें
ऑफिस करने वाले को-वर्कर दिखा सकते हैं कि वह आपके बडे़ ही अच्छे दोस्त हैं। पर आपको एक गोल्डन रूल हमेशा लागू करना चाहिये और वह है कि हर कलीग को एक समान समझें और अपनी दोस्ती को ऑफिस तक ना ले जाएं। कलीग से केवल अपने काम से संबन्धित और सामान्य मामलों की बात करें।

टीम लीड से अच्छा संबन्ध रखें
ऑफिस में कई लोग टीम लीड की ही बुराई करना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। याद रखें कि टीम लीड वह इंसान है जो आगे बढ कर मैनेजमेंट से आपके प्रमोशन की बात करता है। इसलिये जरुरी है कि अपने टीम लीड को अपने साथ ले कर चलें और उसे कोई शिकायत का मौका ना दें।



Click it and Unblock the Notifications
