Latest Updates
-
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम
जीवन में संतुलन का महत्व
हम जिंदगी से जितना लेते हैं जिंदगी उसे अधिक हमसे लेती है। हम अपने हर कदम को बहुत सोच-समझकर रखते हैं लेकिन कभी यह नहीं समझ पाते कि कुछ बातें मनुष्य के दायरे से बाहर हैं।
हर रोज हमारा सामना कई दुखद परिस्थितियों से होता है। इन परिस्थितियों से निपटने की तथा इन्हें हरा कर आगे बढ़ने की शक्ति हमें हमारे परिवार, दोस्तों व आंतर आत्मा से मिलती है। अतः इसलिए जीवन में संतुलन को बनाए रखना बहुत जरुरी है।

1 आगे बढ़ना:
अगर आप जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बीच संतुलन कायम करने में कामयाब हो जाते हैं, तब आप किसी भी बड़े लक्ष्य तक पहुंचने का साहस कर पाएंगे। यह संतुलन केवल आपके कामकाजी जीवन के लिए ही नहीं बल्कि आपके निजी जीवन के लिए भी लाभदायक है। इस तरह आप एक उज्जवल भविष्य की कामना कर सकते हैं।
2 स्वास्थ्य:
आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य आपकी तरक्की में एक अहम भूमिका निभाता है। यह संतुलन आपको एक सुखद व संतुष्ट जीवन व्यतीत करने में मदद करता है। एक स्वस्थ शरीर आपको सुकून तथा जीवन में आगे बढने में आपकी मदद करता है।
3 बड़े सपने देखने में मदद करता है:
एक संतुलित जीवन आपको आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है तथा आपको बडे सपने दखने के लिए व उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। इस तरह आप में आत्मविश्वास बढ़ता है व आप अपने आर्थिक हालातों को भी सुधार सकते हैं।
जीवन में संतुलन को बनाए रखना इतना आसान नहीं है। इसके हमें कई प्रयास करने पडते हैं तथा आप जो भी कार्य हाथ में लें उसे पूरा करके ही दम लें। साथ ही, अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दें। अच्छी सेहत से आपके आसपास सकारात्मकता बनी रहती है जो आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने में मदद करेगी। अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ वक्त बिताएं व अपने हुनर को भी निखारें।



Click it and Unblock the Notifications