Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
भारतीय शादियों की दिलचस्प मान्यताएं और अंधविश्वास
भारतीय परंपरा में शादी को एक बहुत ही शुभ अवसर माना जाता है। इसलिए, शादी के उत्सव में बुरी शक्तियों के प्रभाव को रोकने के लिए भारतीय शादियों में कई तरीके के टोने-टोटके किए जाते है ताकि किसी भी बुरी नज़र न लगे। शादी करने जा रही हैं तो इन सवालों का जवाब जरुर ढूंढ लें
हालांकि, वर्तमान समय में पढ़े-लिखे समाज में इस प्रकार के काम रूढि़वादी माने जाते है और इन्हे दरकिनार कर दिया जाता है। लेकिन आज भी देश के कई इलाकों में इन अंधविश्वासों को माना जाता है। आइए जानते है ऐसे ही कुछ अंधविश्वास और मान्यताएं, जो भारतीय परंपरा में प्रचलित हैं :

1) वधु, मंगनी के बाद छोटा सा चाकू रखती है :
शादी तय होने और गोद भराई होने के बाद वधु अपने साथ हमेशा एक छोटा सा चाकू रखती है। ऐसा माना जाता है कि धातु से बने चाकू रखने से बुरी शक्तियों की नज़र नहीं लगती है।
2) दुल्हन की मेंहदी का रंग :
रिवाज के अनुसार, शादी से पहले मेंहदी की रस्म में दुल्हन के हाथों और पैरों में मेंहदी लगाई जाती है। मेंहदी का रंग, दुल्हन के हाथों में चर्चा का विषय होता है कि उसकी मेंहदी कैसी रची। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी दुल्हन के हाथों में मेंहदी का रंग अच्छा और गाढ़ा चढ़ता है तो उसका पति और सास उसे बहुत प्यार करेगी और ससुराल पक्ष में उसे स्नेह मिलेगा।
3) शादी के दिन बारिश होना :
कई जगह ऐसा माना जाता है कि अगर किसी की शादी में पानी बरसता है तो इसका मतलब है कि उनके दाम्पत्य में खूब समृद्धि होगी। कई जगह इसे गलत भी माना जाता है और लोग कहते है कि वर या वधु ने कढ़ाई में खाना खाया होगा।
4) वर-वधु पर चावल छिड़कना :
वर-वधु पर चावल छिड़कने का रिवाज काफी पुराना है। माना जाता है कि चावल को नए विवाहित जोड़े पर फेंकना बहुत शुभ होता है, इससे उन दोनों का दाम्पत्य जीवन बहुत सुखी रहता है और बुरी शक्तियां उनसे दूर रहती है।
5) दूध फैलना :
भारतीय समाज में जिस घर में शादी कार्यक्रम चल रहे हो, अगर वहां दूध फैल जाता है जो इसे अपशकुन माना जाता है। इसलिए, शादी के घर में दूध को गर्म करते समय काफी ध्यान रखा जाता है।
6) कलीरे गिराना :
उत्तर भारत सहित कई इलाकों में वधु की चूडि़यों में कुछ ऑरनामेंट लटकाएं जाते है जिन्हे वह कुंवारी लड़कियों के सिर पर खनखनाती है जिसके सिर पर वह गिर जाता है माना जाता है कि अगली शादी उसी की होगी।
7) गलत पैर रखना :
अगर नववधु पहली बार ससुराल में प्रवेश अपने उल्टे पैर से करती है तो उसे गलत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से उस घर की मिट्टी कभी भी उसे अपना नहीं पाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
