Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
अपने दोस्त को पैसे उधारी देने से पहले निम्न सवाल पूछें
पैसे देने से पहले हमेशा कुछ प्रश्न पूछने चाहिए| यदि आपके किसी दोस्त को आर्थिक मदद चाहिए तो हो सकता है आप जल्दी ही निर्णय लेकर उसकी मदद कर दें| यह वास्तव में सही है कि यदि आपके पास कुछ कैश है तो मदद करने में कोई हर्ज नहीं है| लेकिन कई बार पैसे उधार देना , उधार देने वाले के लिए परेशानी पैदा कर देता है| इन परेशानियों से बचने के लिए अपने दोस्तों या अन्य किसी को पैसे देने से पहले निम्न सवाल पूछें....
जब दोस्त से प्यार हो जाए तो...
1. पैसे किस लिए चाहियें?
पैसे देने से पहले यह सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है जो पूछना चाहिए कि पैसे किस लिए चाहियें| इसे पूछने में शर्म महसूस नहीं करें| यदि पैसे के लिए पूछने वाला व्यक्ति बोल्ड है तो लेने वाले व्यक्ति को बताना ही होगा कि उसे पैसे क्यों चाहिए| इसके अतिरिक्त पैसे देने के नाते आपके पास यह अधिकार है कि आप जानें की आपके दिए हुए पैसे का कहाँ इस्तेमाल होने वाला है|

2. क्या आपके दोस्त का पैसे के मामले में व्यहार ख़राब है?
उधारी देने से पहले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी जान लें| क्या वह व्यक्ति अपने पैसे के खुद ही जिम्मेदार है? क्या वह व्यक्ति लोगों से पैसे लेकर उन्हें वापस नहीं लौटाता है| व्यक्ति के आर्थिक हालातों की जानकारी लेकर आप यह निर्णय ले सकते हैं कि अपनी गाढ़ी कमाई इस व्यक्ति को देना सही है या नहीं|
3. क्या आपके दोस्त ने पहले कभी आपकी मदद की है?
चाहे आप दोस्तों को पैसे देना पसंद नहीं करते हों लेकिन यह जरूर सोचे कि इस व्यक्ति ने कभी आर्थिक रूप से या अन्य किसी प्रकार से आपकी मदद की है| कई बार किसी से आर्थिक मदद मांगने में भी बहुत हिम्मत जुटानी पड़ती है| यदि वह व्यक्ति हमेशा अपनी उधारी चुका देता है तो ऐसे व्यक्ति को पैसे देने में कोई हर्ज नहीं है|
4. क्या आपके पास पैसा है?
यदि आपके पास पैसा नहीं है तो आप उधार क्या देंगे? इसलिए यदि कोई उधार पैसे मांगता है तो उसे तुरंत हाँ नहीं करें| आपने आर्थिक हालात पर नजर डालें कि आपके पास देने के लिए पैसे हैं या नहीं| यदि आपको जल्दी ही मकान किराया, गिरवी, कार पेमेंट और अन्य आवश्यक वस्तुओं से सम्बंधित खर्चा करना है तो पैसा उधार ना दें|
5. क्या आप पैसे का यह नुकसान उठा सकते हो?
माना कि आपके दोस्त की गलत नीयत नहीं है लेकिन इस बात की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आपका दोस्त पैसे लेकर वापस नहीं चुकाए| इसलिए इस बात पर विचार जरूर कर लें कि क्या आप पैसे का नुकसान उठा सकते हो या नहीं| किसी की आर्थिक रूप से मदद करना अच्छी बात है लेकिन इसमें कतई समझदारी नहीं है कि जिस पैसे से आप अपने बिल चुकाने वाले थे उसे आप उधारी दे दें| यदि आप अपना किराया चुकाने वाले पैसों में से कुछ पैसा अपने दोस्त को उधारी दे देते हैं और वह समय पर नहीं चुका पाता है तो आपका किराया कौन चुकाएगा?
6. आपकी आपसी दोस्ती कितनी गहरी है?
हो सकता है कि वह व्यक्ति उधारी चुका ना सके इसलिए यह सोचना जरूरी है कि आपके लिए उसकी दोस्ती कितने मायने रखती है| हालांकि हम मानते हैं दोस्ती और पैसों का आपस में मुकाबला नहीं किया जा सकता है| इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपकी अपने नजदीकी दोस्तों से नजदीकी बनी रहे तो पैसे को इससे दूर ही रखें| यदि आप अपने दोस्त को एक बड़ी रकम उधार देते हैं और वह चुका नहीं पाता है तो उस उधारी के लिए आपके अपने दोस्त से रिश्ते बिगड़ जाएंगे|
7. क्या आपके पास लिखित प्रमाण है?
यदि आपने अपने दोस्त को पैसे उधार देने का निर्णय लिया है तो करारनामा लिखवा लें| इस करारनामे में लोन से सम्बंधित सारी जानकारी हो जैसे कि लोन की राशि, ब्याज, चुकाने की तारीख आदि| लिखित करारनामे से आपस में लोन के बाबत किसी प्रकार की कोई असमंजस की स्थति नहीं रहेगी|



Click it and Unblock the Notifications
