Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
स्वयं के लिए वक़्त निकालने के 7 कारण
हम पूरे दिन इतने व्यस्थ रहते हैं कि हमें अपने लिए वक़्त निकलने का ख्याल ही नहीं आता है। आप सोचते होंगे कि जब दिन भर करने के लिए ढेरों काम पड़े हों तो कोई अपने लिए वक़्त कैसे निकालेगा? समय अपनी रफ्तार से दौड़ता रहेगा और काम कभी खत्म होने का नाम नहीं लेंगे। इन सब के बीच आराम करने के लिए कुछ समय निकालना भी बहुत जरुरी है।
MORE: खुश रहने वाले लोग कभी नहीं करते ये गलतियां
इसके लिए आपको एक महीने की छुट्टी पर जाने की योजना बनाने की जरुरत नहीं है बल्कि दिन में आधे घंटे का आराम भी आपके लिए काफी है। ये ना सोचें कि यह समय की बर्बादी होगी बल्कि यह आपको बचे हुए कामों को पूरा करने की शक्ति देगा। अगर आप इस बात से सहमत नहीं हैं तो शायद ये कारण आपकी सोच को बदल दें।

1 क्योंकि आप कड़ी महनत करती हैं
आप चाहे एक कामकाजी महिला हों या गृहिणी। अगर आप अपना पूरा समय दफ्तर में या घर के कामों में लगा देती है, तब ऐसे में आपको भी आराम की सख़्त जरुरत है। सब की जरुरतों को पूरा करने की भाग-दौड में आपको अपने लिए भी समय निकलना चाहिए। ऐसा ना करने पर आप बीमार पड़ सकती है।

2 ध्यान केंद्रीत रखने के लिये
एक छुट्टी के बाद काम पर लौटना कितना मजेदार लगता है। थकान व चिंता को पीछे छोडकर जब आप ताज़गी के साथ अपनी समस्याओं या मसलों का हल ढूंढने की कोशिश करते हैं तो एक बेहतर विकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। छुट्टियों पर अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ बिताया गया वक़्त आपके मूड में एक बदलाव लाता है। माहौल में तबदीली समस्याओं का समाधान निकालने में आपकी मदद करते हैं।

3 मन को शांत करने के लिए
तनाव हमारे मन पर ही नहीं बल्कि हमारे रिश्तों व हमारे सामाजिक जीवन पर भी बुरा असर डालता है। अक्सर जब हम एक ही दिनचर्या में रहते हैं तब हमारा मन उदास हो जाता है। इस उदासी को दूर भगाने के लिए आपको कुछ खाली समय निकाले की जरुरत है। इस समय में आप मालिश कर सकते है, फोन पर गप्पें मार सकते हैं या अपने दोस्तों या पड़ोंसियों के घर जा सकते हैं। अगर कुछ ना सुझे तो बिस्तर पर आराम से लेटकर कोई किताब पढ़ सकते हैं।

4 स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
अधिक काम व तनाव आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। तनाव आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता को घटा सकता है। इसके कारण आपको अपने रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में मुश्किल होगी। इसका मानसिक प्रभाव आपकी भावनाओं में अस्थिरता ला सकता है।

5 यह समय की बर्बादी नहीं है
इस बात को पचाना थोडा सा मुश्किल है लेकिन यह सच है। अक्सर जब हमारे पास बहुत काम होता है या हमारा पूरा दिन मेहमानों व बच्चों के बीच गुजर जाता है तब आराम के बारे में सोचना भी मानों नामुमकिन सा लगता है। परुंतु आप भी एक जीव हैं और आपकी भी कुछ जरुरते हैं। अतः अपने मन को शांत करने के लिए आराम जरुरी है।

6 कसरत आराम नहीं है
कसरत करना अच्छी बात है तथा इस दौरान आप अपने शरीर का पसीना बहाते हैं। कसरत आपके शरीर को कार्यशील बनाती है एवं यह आपको पूरे दिन चुस्त बनाए रखती है। इसलिए इस समय को आरामफर्माना के समय के साथ ना जोडें।

7 आपकी ऊर्जा व आत्मविश्वास को बढ़ाता है
एक शांत मन आपको दिन भर की समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार करता है। अपनी खोई हुई ऊर्जा को वापस पाने के लिए हमें आराम करने की जरुरत है। यह ऊर्जा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है तथा आपको सही फैसले लेने में सक्षम बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications