Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
OMG!हाल ही में बैंगलोर में दिखे भूत
क्या आपको कैस्पर (दोस्त जैसा भूत ) याद है। जब हम बच्चे थे तो हमारे पेरेंट्स बताते थे कि कैस्पर जैसे भूत दोस्त होते हैं और उन्हें घर पर बुलाया जाता है। लेकिन कैस्पर पर कही जाने वाली ये झूंठी कहानियां शहर के बीचों बीच हुए दृष्टांत से मुकाबला नहीं कर सकती हैं। बैंगलोर भारत का एक बहुत सुन्दर शहर है जिसमे बहुत सी नई और नकारात्मक घटनाएँ भी होती रहती हैं।
दिल घबरा देने वाली भारत की 15 भूतिया जगह
हाल ही में बैंगलोर के निवासियों के द्वारा देखे गए भूतों के दृष्टांत आपको स्तब्ध कर देंगे और आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। इन सच्ची घटनाओं को बैंगलोर के लोगों द्वारा अपने बीच महसूस किया गया है और उनका यह अनुभव मजाकिया नहीं है। बैंगलोर में फलते फूलते इन भूतों का कोई नाम नहीं है लेकिन इन्होने किसी ना किसी रूप में लोगों की जिंदगी पर प्रभाव छोड़ा है।
और ये हैं बैंगलोर के मोस्ट वांटेड भूत! आइये देखते हैं
पीछा करने वाली खूबसूरत भूत

22 वर्षीय संगीता बताती हैं ...दोपहर को चिलचिलाती धूप में कॉलेज से घर लौटते समय मेरा सामना मेरे इर्द गिर्द मंडराती एक भरी चीज से हुआ। यह काफी अजीब था और मुझे ठीक से दिखाई नहीं दिया। मेरी मम्मी ने मुझे पीछे नहीं देखने के लिया कहा हुआ है लेकिन फिर भी मैंने पीछे देखा। मेरे साथ और पीछे कोई भी नहीं था, मैं बहुत डर गई। लेकिन वहां किसी की उपस्थिति का अहसास जरूर हो रहा था। जब मैंने तेज चलना शुरू किया तो मुझे पायलों की झंकार सुनाई देने लगी और जब मैं दौड़ने लगी तो यह आवाज और तेज हो गई। रेलवे ट्रैक के पास स्थित मेरे घर के पास पहुँचने पर मम्मी दरवाजा खोलने को तैयार थी। घूंघट रखने वाली मेरी मम्मी के अनुसार उन्होंने किसी सुन्दर नौजवान को मेरा पीछा करते हुए देखा।
दीवार पर दर्पण

जैसा कि अभिलाष ने बताया ...........एक पार्टी से पहले मेरी कजिन मेरे घर आई। एक सज्जन की भांति मैंने उसे रात को आराम करने के लिए मेरा कमरा दे दिया। 5 मिनट के बाद वो दौड़ती हुई मेरे पास घबराती हुई आई जैसे कि उसने भूत देखा हो। जब उससे पुछा गया कि क्या हुआ तो उसने बताया कि सीसे में देखते हुए जब वो अपने बाल बना रही थी तो अगले दरवाजे पर एक बूढी औरत उसे दिखाई दी जिसने उससे कहा कि चीखो मत और यहाँ से चली जाओ। मेरी कजिन के अनुसार उसका लुक काफी डरावना सा था। इस कहानी का सबसे बुरा पार्ट है कि जिस घर में उसने देखा था वह 6 साल पहले ही छोड़ा जा चुका है और उस बूढी औरत की बहुत पहले मौत हो चुकी है।
जैस्मिन के साथ स्पर्श

14 साल की देश्री ने कहा कि .......मुझे भूतों का डर लगता है इसलिए मैं अपनी बड़ी बहन के बगल में सोती हूँ। पिछली रात मेरी बहन अचानक एक चीख के साथ उठ गई। मेरे चिंतित पेरेंट्स दूसरे कमरे से भागते हुए उसके कमरे में आये| मेरी बहन ने बताना शुरू किया कि उसने अपने भुजाओं पर किसी का स्पर्श और गालों पर खुशबूदार जैस्मिन को महसूस किया है। इस बात से आश्चर्य चकित होकर परिवारजनों ने चारों और देखा और अगरबत्ती की खुशबु कमरे में चारों और फैली हुई थी लेकिन वहां भूत नामक बिन बुलाये मेहमान को किसी ने नहीं देखा।



Click it and Unblock the Notifications
