Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिस्टर्स इन आर्म्स - महिला दिवस पर रंग दे की पहल
रंग दे (www.rangde.org)एक ऐसा एनजीओ संगठन है जो कि ऐसी महिला ग्रामीण उद्यमियों को समर्थन देता है जिनकी आय बहुत ही कम है और जिनके पास रुपए-पैसे कमाने का कोई दूसरा साधन नहीं है। रंग दे का मिशन है कि वह अनर्जित समुदायों की गरीबी दूर कर के उन्हें दोनों आर्थिक तथा सामाजिक रूप से सशक्त बनाए। पिछले 6 सालों में, रंग दे ने ऐसे गरीब लोगों को 28,000 से भी ज्यादा कम लागत के ऋण दिये और 20 करोड़ रूपए में कम लागत के ऋण के रूप में वितरित कर चुके हैं।
इस महिला दिवस पर रंग दे ने महिला केंद्रित अभियान चलाया है जिसका नाम "सिस्टर्स इन आर्म्स" है। ऐसी पहल भारत की महिलाओं को सलामी देने के लिये की गई है। ऐसी महिलाएं जिन्होनें हर तरह की बुराइयां, गरीबी, सामाजिक पूर्वाग्रह, लिंग भेद , रूढिवादिता और इसी तरह की हजारों प्रकार की मुश्किलों का सामना कर के आज समाज में आपने लिये जगह बनाई है और हमें हमें महिला होने पर गर्व करवाया है।

रंग दे ने 27,000 उद्यमियों को सस्ती माइक्रो क्रेडिट दे कर सहारा दिया है और अगर बात करें इस महिला दिवस की तो, रंग दे इस मौके पर उन सभी बेसहारा महिलाओं तक जाना चाहेगा जो अभी तक इससे वंचित हैं।
इस इंटरनेशनल वुमेंस डे पर हमारे साथ हाथ मिलाइये और इस दिन को साकार कीजिये। रंग दे के साथ सामाजिक निवेशक बन कर इन महिलाओं की मदद केवल 100 रूपये दे कर कीजिये। आपके दृारा दी हुई थोड़ी सी राषी इन गरीब महिलओं को उनके पैरों पर खड़ा होने में मदद करेगी, जिससे हमारा समाज और इनका परिवार फिर से उठ खड़ा होगा।
इस संगठन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिये और सिस्टर्स इन आर्म्स की पहल को सपोर्ट करने के लिये आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं, इसके लिये आप यहां संपर्क करें [email protected].



Click it and Unblock the Notifications
