Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
सबसे चर्चित अनमोल वचन
ऐसे कई अनमोल वचन हैं जो शांति और खुशी को महत्व देते हैं। अनमोल वचन वैसे तो काफी छोटा होता है, पर इसका अर्थ काफी विशाल होता है। इसके सार को हर व्यक्ति अपनी-अपनी अवधारणा और नजरिए के हिसाब से अलग-अलग संदर्भ में लेत है। कुछ ऐसे चर्चित अनमोल वचन हैं जिन्हें हमें अपनी जिंदगी में उतारना चाहिए। इससे संसार को देखने के हमारे नजरिए में बदलाव आता है। ज्यादातर चर्चित अनमोल वचन धार्मिक मान्यता से बाहर जाकर हमें प्रेरित करते हैं। दो-चार लाइन के अनमोल वचन से हमें वह संदेश मिल जाता है, जो किसी मोटे किताब से भी नहीं मिलता।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि अनमोल वचन का हमारी जिंदगी पर कितना प्रभाव पड़ता है, तो इसे अपने घर पर किसी ऐसी जगह पर लिख दें, ताकि आप इसे नियमित रूप से देख सकें। आप चाहें तो मोबाइल के स्क्रीन सेवर, डेस्कटॉप या लेपटाप या फिर कागज पर लिखकर दीवार पर चिपका सकते हैं। अगर आप अनमोल वचन को किसी ऐसी जगह पर लिखते हैं ताकि सुबह उठने के साथ ही इसपर नजर पड़ जाए, तो इससे आपकी जिंदगी में व्यापक बदलाव आएगा। आइए हम आपको कुछ ऐसे चर्चित अनमोल वचन के बारे में बताते हैं, जो आपको प्रेरित कर सकता है।

''न ही किसी मंदिर की जरूरत है और न ही किसी जटिल दर्शनशास्त्र की। मेरा मस्तिष्क और मेरा हृदय ही मेरा मंदिर है और करुणा ही मेरा दर्शनशास्त्र है।''
अगर आप सबसे चर्चित अनमोल वचन ढूंढेंगे तो आपको यह वचन जरूर मिलेगा। यह शब्द दलाई लामा 14वें के हैं। यह वचन हमारी आंतरिक शक्ति के महत्व के बारे में बाताता है, जिसका इस्तेमाल हमें परोपकार के कामों में करना चाहिए।
''शांति हमारे अंदर से आती है। आप इसे कहीं और न तलाशें।''
यह गौतम बुद्ध का एक प्रसिद्ध अनमोल वचन है। इसके जरिए यह संदेश दिया गया है कि हमें अपने अच्छे कर्मों में शांति ढूंढनी चाहिए। आसपास की दुनिया में खुशी तलाशने के बजाय हमें स्वयं को खुश रखने पर काम करना चाहिए।
''अध्यात्मिकता का एकमात्र उद्देश्य आत्म अनुशासन है। हमें दूसरों की आलोचना करने के बजाय खुद का मूल्यांकन और आलोचना करनी चाहिए।''
यह दलाई लामा 14वें का बेहद अनमोल वचन है। इसके जरिए आत्म अनुशासन की अवधारणा को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है।
''मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं रहता कि ईश्वर मेरे पक्ष में है या नहीं। मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि मैं ईश्वर के पक्ष में रहूं, क्योंकि ईश्वर हमेशा सही होते हैं।''
अब्राहम लिंकन का यह अनमोल वचन काफी चर्चित है। इस वचन से यह स्पष्ट है कि ईश्वर का अस्तित्व है और वह हमेशा सही होते हैं। अगर हम सही काम करते हैं तो ईश्वर की ओर कदम बढ़ाते हैं।
''आपका सबसे व्यर्थ समय वो है, जिसे आपने बिना हंसे बिता दिया।''
अमेरिका के प्रसिद्ध कवि और चित्रकार एड्वर्ड एस्टलिन कमिंग का यह वचन हमें खुश रहने के महत्व के बारे में बताता है। बेशक यह एक चर्चित अनमोल वचन है।
''हमारे निर्माता ईश्वर ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में विशाल क्षमता और योग्यता संग्रहित की है। प्रार्थना के जरिए हम इन्हीं शक्तियों को पहचान कर उसका विकास करते हैं।''
डा. एपीजे अब्दुल कलाम हमेशा से ही अपने प्रेरणादाई वक्तव्यों के लिए जाने जाते रहे हैं। यह उनका सबसे चर्चित अनमोल वचन है। इससे हमें पता चलता है कि ईश्वर एक आंतरिक शक्ति है जो हर पल हमारे साथ होता है।
''अतीत पर ध्यान केंद्रित मत करो, भविष्य का सपना भी मत देखो। वर्तमान क्षण ध्यान केंद्रित करो।''
भगवान बुद्ध का यह बेहद चर्चित अनमोल वचन है। आप इसपर अमल करके जिंदगी को खुशहाल तरीके से जी सकते हैं। इस वचन में जिंदगी के आज को जीने का महत्व बताता है।



Click it and Unblock the Notifications