Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ड्रिंक करने के बाद नहीं करनी चाहिये ये गल्तियां
अक्सर लोग पार्टियों में शराब पी कर हल्ला मचाते हैं। पब और बार में हमेशा ही वीकेंड पर लोगों की भींड देखने को मिल ही जाती है। शराब का नशा कई लोगों को पसंद होता है और वह उस नशे में मानों डूब जाना चाहते हों। पर जो लोग अति से ज्यादा शराब पी लेते हैं वो या तो हंगामा करना शुरु कर देते हैं और या तो वो उस समय कोई ऐसा काम कर बैठते हैं, जिससे उन्हें आगे चल कर बहुत परेशानी या शर्मसार होना पड़ जाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो कि लोग ज्यादा शराब पी लेने के बाद करने लग जाते हैं और वह उन्हें नहीं करनी चाहिये।

ड्रिंक एंड ड्राइव
यह बात बहुत ही सीरियस है। इससे ना आप केवल अपनी जान को जोखिम में डालते हैं बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों की जान भी खतरे में डालते हैं। जिस दिन आपने ज्यादा पी ली हो उस दिन पब से कोई कैब हायर कर लें या फिर किसी दोस्त से बोल दें कि वह आपको घर छोड़ दे।

पिक क्लिक कर के ऑनलाइन अपलोड करना
शराब पीने के बाद आप अपने होश और हवास खो बैठते हैं और यहीं से शुरुआत होती है आपकी गल्तियो की। लोग पीते वक्त अपनी पिक को फेसबुक पर डाल देते हैं और यह नहीं सोंचते की उसी पिक को उनके रिलेटिव या उनके बॉस आदि भी देख रहे होगें।

अजनबी के साथ करना फ्लर्ट
शराब पीने के बाद अक्सर लोग यह गलती कर बैठते हैं कि जाने अनजाने किसी भी इंसान के साथ फ्लर्ट करना शुरु कर देते हैं। इस बात का पछतावा आपको तब होता है जब आपका नशा सुबह उतर चुका होता है।

अपनी एक्स से बात करना
ड्रिंक करने के बाद बहुत से लोग इमोशनल हो जाते हैं और पुरानी बातें याद करने लग जाते हैं। पीने के बाद कई लोग अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को भी कॉल करके उसे परेशान करते हैं। मगर ऐसा करने से आपके रिश्ते की जो इज्जत बची थी वह भी मिट्टी में मिल जाती है।

लड़ाई कर बैठना
जब इंसान नशे की हालत में होता है तब उसे ऐसा लगता है कि कोई भी इंसान जो उसे उल्टा सीधा बोल रहा है, वह बहुत बड़ा क्राइम कर रहा है। मगर इस हालात में आपको यह सोंचना होगा कि आपकी लड़ाई केवल आपकी जुबान तक ही सीमित रहे ना की फिजिकल लेवल तक पहुंचे।



Click it and Unblock the Notifications
