Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
10 चीजें जिन्हें हर महिला को अपने पर्स में रखना जरुरी है
अगर हर एक चीज के लिए तैयार रहना आपके जीवन का मंत्र है, तो क्या आप जानती हैं कि आपका पर्स एक वाहन है जिसके द्वारा आप अपना जीवन जीती हैं – यह आपकी चाबी और पैसों को रखने की जगह से कई गुणा अधिक है। फिर चाहें आप अपने पर्स को भरा हुआ या हलका और सरल रखने में विश्वास रखती हों, परंतु 10 ऐसी अनिवार्य चीजें है जिन्हें हर महिला को हर दम अपने पर्स में रखना जरुरी है। तो चलिए उन जरुरी चीजों पर एक नज़र ड़ालें ताकि आपके जीवन में आने वाली किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए आप तैयार रहें।
याद रखें, पछताने से अच्छा है सतर्कता बरतना। जब कभी आप बाहर हो अपने पर्स में इन दस आवश्यक चीजों को रख लेने से आप थोड़ा सा सुरक्षित और सेफ मेहसूस करेंगी। लड़कियों की 20 आदतें जो लड़को की कभी समझ नहीं आती

1 लिपस्टिक
हर स्त्री जानती हैं कि थोड़ी सी लिपस्टिक एक उदास चेहरे को भी खिला हुआ रुप प्रदान कर सकती है और सुंदर दिखने के लिए अपने पास अपनी पसंदीदी लिपस्टिक शेड़ मौजूद रखना बहुत जरुरी है। लिपस्टिक आपके खूबसूरत चेहरे को आकर्षक बनाने में मददगार साबित होगी - अगर हर सुबह आपके पास मेकर करने का समय ना हो, तब भी केवल एक लिपस्टिक आपको आकर्षक और सुंदर लुक दे सकती है।

2 पैसे
यहां पर जोर पैसों को दिया जा रहा है, ना की प्लास्टिक मनी को। अगर बेटी किसी के साथ ड़ेट पर जा रही हो तो माँ उसे कुछ पैसे देकर जरुरी भेजती थी क्योंकि अगर लड़का "मिस्ट रोंग" हुआ तो कोई समस्या ना हो। मां कितनी समझदार थी; ऐसी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है जब आपको ड़ेबिट या क्रेड़िट कार्ड़ के बजाय पैसों की जरुरत पड़ जाए, इसलिए अपने पर्स में कम से कम बीस रुपये तो जरुर सुरक्षित रखें।

3 टैम्पोन या पैड़
उन दिनों में ऋतुस्राव कहीं भी हो सकता है, इसलिए महिलाओं को इसके लिए तैयार रहना बहुत जरुरी है। थोड़ी सी सावधानी तथा उन दिनों में एक पैड़ को अपने पर्स में रखकर इस समस्या का निवारण किया जा सकता है।

4 बेबी वाइप्स
चाहें आपके यहां छोटे बच्चे हो या ना हों, बेबी वाईप्स कई स्थितियों में काम आते हैं - शायद ही आपने कभी इसके बारे में सोचा हो लेकिन अचानक से उत्पन्न कोई समस्या में आपको किन्हीं एक या दो बेबी वाईप्स की जरुरत पड़ सकती है।

5 एस्पिरिन
कितनी बार आप घर से बाहर गई है और आपको सिर दर्द से परेशान होना पड़ा ? अगर आप मानव हैं, तो संभावना है कि आपने अक्सर सड़क पर दर्द से राहत पाने के लिए एक दर्द निवारक की कामना की हो। ऐसे दर्द से लड़ने के लिए हमेशा कुछ एस्पिरिन, टायलनोल, या अन्य दर्द निवारक दवा को अपने पर्स में रखें।

6 एक कलम
भले ही यह एक सहज सी बात है, पर जब कभी आपको एक कलम या पेंसिल की आवश्यकता पड़ती है, तो कई महिलाएं अपने पूरे पर्स को खोजने के बाद एक आइलाइनर जैसे विकल्प का सहारा लेती है। अपने पर्स में कुछ कलम रखें ताकि आपको कभी अपना नंबर एक कवर गर्ल स्लिक स्टिक से लिखकर ना देना पड़े।

7 अत्यावश्यक संपर्क जानकारी
फिर से एक सहज सी बाद कि अपने साथ (एक पहचान पत्र के साथ) एक अत्यावश्यक संपर्क जानकारी का विवरण भी जरुर रखें; जब किसी ने आपको एक आतंकवादी समझा लिया हो, या आप किसी कारावास में बंद कर दिए गए हों और कोई आपकी पहचान करने के लिए आ जाए तब यह आपके बहुत काम आ सकता है भगवान ना करें लेकिन कभी अगर आपका ऐक्सीडेंट हो जाए और आप बोल ना पाए तो ऐसी गंभीर स्थिति में अत्यावश्यक संपर्क जानकारी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।

8 काली मिर्च का स्प्रे
हम जिस समय में और जिस अवधि में जी रहें हैं वह तय करता है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए एक मेक या काली मिर्च के स्प्रे को अपने पर्स में रखना बहुत जरुरी है। यह आधुनिक "हथियार" गैर घातक ही नहीं लेकिन सड़क छाप लफंगों को रोकने में बहुत कारगर है।

9 हेन्ड सेनिटाइज़र
जब कभी आप मोल में जाती है तो फट से एक ट्राली को ले लेती है जिसे कई बार इस्तेमाल तो किया गया है लेकिन कभी साफ नहीं किया गया। आप दिन में कई बार पैसे गिनते हैं या किस नए व्यक्ति को देखते ही उससे हाथ मिलाते हैं। ऐसी और इन जैसी कई समस्याओं के कारण आपको हमेशा अपने पर्स में एक हेन्ड सेनिटाइज़र रखना बहुत जरुरी है। यह आपकी रक्षा करता है तथा आपके साथ संपर्क में आने वाले लोगों को भयानक कीटाणुओं को फैलने से रोकता है।

10 सेफ्टीपिन
मैं आपको बता नहीं सकती कि मुझे कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई जब मैंने देखा कि मेरे ब्लाउज का एक बटन टूटा हुआ है। वैसे तो नया ब्लाउज खरीदने के लिए यह एक बहुत अच्छा बहाना है, पर अगर मैं दफ़तर में हूं और अभी आधा दिन बाकी हो, तो अगले कुछ घंटों के लिए मैं क्या करुं ? तब आपके बचाव में सेफ्टीपिन और मिनी सिलाई किट काम आएंगे!



Click it and Unblock the Notifications
