Latest Updates
-
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक
नए कपड़े पहनने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
नए कपड़े हम सभी के जीवन काफी महत्व रखते है। छोटे बच्चों को नए कपड़े पहनकर खुशी मिलती है और बड़े लोगों के अंदर नए कपड़ों को पहनकर कॉन्फीडेंस आता है। कुछ लोग तो वाकई में नए कपड़े पहनकर नए ही लगने लगते है।
लेकिन नए कपड़ों को पहनने से पहले हमें कई बातों को ध्यान भी देना चाहिए, शायद आपने कभी भी इस एंगल से सोचा नहीं हो, लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप इन बातों पर ध्यान अवश्य दें।

1. अक्सर आपने देखा होगा, कि जो व्यक्ति नए कपड़े पहने हों वह अक्सर बीमार पड़ जाता है क्योंकि हो सकता है कि उसे निर्मित करने वाला बीमार हो या उस कपड़े के आपके पास पहुंचने तक कोई भी बीमार व्यक्ति के सम्पर्क में वह कपड़ा आया हों।
2. अगर आप बहुत ज्यादा निगेटिव सोचने लगे है तो नए कपड़े पहनना शुरू कर दें लेकिन किसी भी नए कपड़े को पहनने से पहले उसे एक बार अवश्य धो लें, इससे कपड़े की धूल और बैक्टीरिया निकल जाते है। नए कपड़ों को रखें नहीं बल्कि उसे जब भी मन करें, तो पहन लें, परन्तु धोकर। धारीदार कपड़े पहने के लिए विकल्प
3. हो सकता है कि आपसे पहले इस कपड़े को जिसने भी पहना हो, वह शायद किसी त्वचा रोग से ग्रसित हो या उसे कोई छूत बीमारी हों। ऐसे में कपड़े को डिटॉल में धोना ही समझदारी है। अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि आप कपड़े को धो सकें तो कम से कम उसे सूर्य की रोशनी में सुखा दें।
4. अपने पुराने कपड़ों को फेकें नहीं, बल्कि इन्हे किसी को दान कर दें। इससे किसी की मदद हो जाएगी। जिसे भी कपड़े दान करें, उससे पूछ लें कि वह पहनेगा या नहीं।
5. नए कपड़ों के साथ काफी अच्छी और बुरी धारणाएं जुड़ी हुई रहती हैं। अगर किसी का नया कपड़ा जल जाता है तो मानते है कि उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है और वह भारी मुसीबत में फंस जाएगा।
6. नए कपड़ों को खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। शनिवार के दिन कपड़े खरीदने से बचना चाहिए, ऐसा कई लोगों का मानना होता है। रविवार को नए कपड़े खरीदना निषेध होता है।



Click it and Unblock the Notifications
